Honeymoon Planning
Honeymoon Planning

अधूरी प्लानिंग से कहीं बेकार न हो जाए हनीमून! इन आसान टिप्स से करें परफेक्ट प्लानिंग

Honeymoon Planning Tips: हनीमून की प्लानिंग करने के दौरान आपको सीजन का भी खास ध्यान रखना चाहिए। मुख्य रूप से अपनी तबियत और सीजन को देखकर प्लानिंग करें।

Honeymoon Planning Tips: आज के समय में शादी के दौरान लगभग हर एक कपल्स अपने हनीमून की प्लानिंग करते हैं। हर किसी के हनीमून की प्लानिंग अलग-अलग होती है। कुछ लोग एक शानदार और रोमांटिक हनीमून चाहते हैं। वहीं, कुछ लोगों को किफायती रोमांटिक हनीमून की तलाश होती है। अगर आप भी अपने हनीमून को परफेक्ट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए प्लानिंग पहले से ही शुरू कर दें। सही प्लानिंग से ही आप परफेक्ट हनीमून मना सकते हैं। अगर सही प्लानिंग नहीं करते हैं, तो कई बार आपना हनीमून चौपट हो जाता है। वहीं, हनीमून के दौरान कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिससे आपके साथ-साथ आपके पार्टनर का भी मूड ऑफ हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि हनीमून के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, तो पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दें। आइए जानते हैं हनीमून प्लानिंग टिप्स और सजेशन्स-

Also read: मुंबई की हाजी अली दरगाह की ख़ास बात और धार्मिक मान्यताएं

Honeymoon Destination
Honeymoon Destination

हनीमून की प्लानिंग के दौरान सबसे पहले अपने बजट को दिमाग में पूरी तरह से सेट कर लें और उसी के हिसाब से अपने हनीमून की प्लानिंग कर लें। अगर आप देश से बाहर हनीमून के लिए जाते हैं, तो आपका बजट ज्यादा हो सकता है, इस बात को लेकर अपने पार्टनर से एक बार सलाह जरूर ले लें। 

इसके साथ ही हनीमून की प्लानिंग के दौरान ऐसे विकल्पों की तलाश करें, जो आपको बहुत सारा पैसा बचा सकता है, जैसे- लग्जरी होटल के बजाय, एक रोमांटिक रिसॉर्ट बुक करें और उस पैसे को किसी ऐसी एक्टिविटीज पर खर्च करें जिसमें आपको और आपके पार्टनर को इंट्रेस्ट हो। 

बजट के बाद आप डेस्टिनेशन को पहले से ही डिसाइड कर लें। मुख्य रूप अपने पसंदीदा मौसम के हिसाब से आप हनीमून डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। अगर आप गर्म और रेगिस्तान वाले इलाके पसंद हैं, तो ऐसे इलाके तलाशें जो गर्म गों कम ठंड हो, जैसे- जयपुर, जैसलमेर, आगरा इत्यादि।  वहीं, अगर आप ठंडे इलाके पसंद हैं, तो आप मसूरी, शिमला मनाली जैसी जगहों की तलाश कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को हरियाली और हिल स्टेशन काफी पसंद ह होते हैं, ऐसे लेग दार्जिलिंग, मैसूर, ऊंटी, केरल जैसे इलाकों को पसंद कर सकते हैं।

अगर आप देश के बाहर जा रहे हैं और ठंडी जगहों को पसंद करते हैं, तो आपके लिए स्विट्जरलैंड, मालद्वीप जैसी जगहों को पसंद कर सकते हैं। अगर आपको रेगिस्तान देखना पसंद है, तो आप दुबई जैसी जगहों को पसंद कर सकते हैं।

हनीमून की प्लानिंग करने के दौरान आपको सीजन का भी खास ध्यान रखना चाहिए। मुख्य रूप से अपनी तबियत और सीजन को देखकर प्लानिंग करें। कुछ लोग ठंडे इलाके जाने के बाद बीमार पड़ जाते हैं, ऐसे में आपको शिमला, मनाली और स्विजरलैंड जैसे इलाकों को चुनने से बचना चाहिए। वहीं, अगर आपको गर्मी बर्तास्त नहीं होती है, तो आपको दुबई, जयपुर, आगरा, जेसलमेर जैसे इलाकों में हनीमून बनाने से बचना चाहिए। क्योंकि यहां काफी गर्मी होती है। 

इसके साथ ही अगर गर्मी का सीजन है, तो आप ठंडे इलाकों में हनीमून की प्लानिंग कर सकते हैं। ठंड के सीजन में गर्म स्थान में हनीमून की प्लानिंग कर सकते हैं। सीजन के अलावा आपको अपने शरीर की क्षमता के हिसाब से भी हनीमून की प्लानिंग करनी चाहिए।

हनीमून पर जाने से पहले अपनी सारी बुकिंग पहले से कर लें, ताकि लास्ट टाइम पर बुकिंग फुल न हो जाए। अगर ऐसा होता है, तो आपकी पूरी की पूरी प्लानिंग खराब हो सकती है। इसलिए ट्रेन, बस, फ्लाइट, कैब इत्यादि की बुकिंग के साथ-साथ अपने होटल के कमरे, एक्विटीज, हनीमून पैकेज इत्यादि की बुकिंग पहले से ही करें, ताकि लास्ट टाइम में आपको किसी तरह की परेशानी न हो। 

हनीमून के लिए हमेशा अपने पार्टनर के साथ मिलकर प्लानिंग करें। ताकि आप अपने जीवन भर की यात्रा को रोमांटिक और अनुकूल तरीके से शुरू कर सकें। एक कपल के रूप में हनीमून की प्लानिंग बनाने की प्रक्रिया पहला कदम होगी, जिसमें आप निर्णय लेना शुरू करते हैं और एक-दूसरे की पसंद और नापसंद को जानते हैं। 

Partner
Partner

उदाहरण के लिए, यदि आप रोमांच के शौकीन हैं और आपका जीवनसाथी वास्तुकला का दीवाना है, तो आप यूरोप के सर्वश्रेष्ठ हनीमून पैकेज में से एक को चुन सकते हैं जो प्रकृति, वास्तुकला, रोमांच और रोमांस का एक बेहतरीन मिश्रण है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपने अपनी हनीमून प्लानिंग चेकलिस्ट से सब कुछ चेक कर लिया है, आप अपने जीवनसाथी के समान ही इसमें शामिल हैं। 

यदि आप अपने पार्टनर को हनीमून सप्राइज देना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग पहले से ही कर लें। लास्ट टाइम में अगर आप बुकिंग करते हैं या प्लानिंग करते हैं, तो हो सकता है आपको किसी तरह की परेशानी हो। इसके लिए सबसे पहले आप जिस होटल को बुक कर रहे हैं, उससे पूछें कि क्या वे हनीमून मनाने वालों के लिए कुछ विशेष सर्विस प्रदान करते हैं, जैसे समुद्र तट पर डिनर या शायद कपल स्पा या जो भी आप चाहें और यदि वे ऐसा करते हैं तो आप इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं। यदि आप कुछ और चाहते हैं तो आप अपने होटल से इसके लिए डिमांड कर सकते हैं। यह निश्चित रूप से सबसे महत्वपूर्ण हनीमून प्लानिंग टिप्स में से एक साबित हो सकता है। इससे आपकी हनीमून काफी खुबसूरती से बितेगा।

हनीमून के दौरान भारी-भारी बैग उठाना आपके लिए थोड़ा अजीब सा हो जाएगा। इस दौरान आप और आपका पार्टनर जितना फ्री हो, उतना फ्री रहें। इसलिए स्मार्ट और लाइट पैकिंग जरूरी होती है, ताकि आपको भारी-भारी बैग उठाकर ले जाने की जरूरत न पड़े। इसके लिए सबसे पहले, सुनिश्चित करें कि आप अपने साथ एक छोटा बैग रखें, जिसमें आपके सभी टिकट, पासपोर्ट, वीजा जानकारी, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान प्रमाण हों। अपने सभी दस्तावेजों की कम से कम दो फोटोकॉपी साथ रखें और अपने होटल की जानकारी भी तैयार रखें।

इसके साथ ही मोबाइल चार्जर, USB केबल, हैंडी कैमरा, DSLR, चार्जिंग कॉर्ड, हेडफोन, पोर्टेबल स्पीकर, इयरफोन, iPad और पावर बैंक इत्यादि एक छोटे से बैग में अलग से रखें।  शहर में आने-जाने के लिए जरूरी ट्रैवल ऐप्स की मदद लें और गूगल मैप्स का पालन करें।

हनीमून के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित होता है, इसलिए कई बार हम हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन रिसर्च लगने लग जाते हैं। लेकिन आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत होती है कि आपको ऑनलाइन रिसर्च पर आंख मूंदकर और पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आप किसी जगह के बारे में गलत धारणा बना सकते हैं। कई बार रीव्यू के दौरान ऐसी तस्वीर पेश की जाती हैं, जो शायद आपकी देखी हुई तस्वीर से मेल न खाए और आप निराश हो सकते हैं। इसलिए पूरी तरह से आंख बंद करके ऑनलाइन रिसर्च पर भरोसा करने से बचें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...