मानसून में पटनीटॉप घूमने की पूरी जानकारी, इस तरह बनाए प्लान: Monsoon Trip Patnitop
Monsoon Trip With Indian Railway

पटनीटॉप की ख़ास बात

यह कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस जगह पर आप शुद्ध वातावरण और मनभावन मौसम के साथ सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

Monsoon Trip Patnitop: मानसून में ज्यादातर पर्यटक हरिभरी वादियों में घूमने का प्लान बनाते हैं। इसलिए वह ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां खूब सारी हरियाली हो और बारिश के मौसम का भरपूर आनंद लिया जा सके। यदि आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं तो आप पटनीटॉप घूमने का प्लान बना सकत हैं। यह कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस जगह पर आप शुद्ध वातावरण और मनभावन मौसम के साथ सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

Also read: 20+ कश्मीर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Monsoon Trip Patnitop
Meaning of Patnitop

पटनीटॉप का प्राचीन नाम ‘पाटन दा तालाब’ हुआ करता था, ऐसा स्थानीय लोग कहते हैं। हमने जब इसका मतलब जानने का प्रयास किया तो पता चला की इसका शाब्दिक अर्थ है ‘राजकुमारी का तालाब’ होता है। इस जगह का नाम पाटन दा तालाब इसलिए पड़ा क्योंकि इस जगह पर राजकुमारी रोज नहाने के लिए आया करती थीं। हालाँकि इसका वर्तमान नाम पटनीटॉप है। पटनीटॉप का शांत माहौल हर किसी को पसंद आता है। इस जगह पर मौजूद देवदार के खूबसूरत जंगलों को देखकर मन झूम जाता है। इस जगह पर मीठे पानी के कई झरने मौजूद हैं, इन झरनों में स्नान करना कई तरह की बीमारियों में लाभदायक माना जाता है। 

madhatop
madhatop

माधाटॉप पटनीटॉप का एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पटनीटॉप से महज़ 5 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह को अपनी रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह जगह उन सैलानियों को ज़्यादा पसंद आती है जो साहसिक पर्यटक गतिविधियों में रुचि रखते हैं। इस जगह पर कई ऐसे स्कीइंग के मैदान हैं जो अपनी रोमांचक खेलों के लिए जाने जाते हैं। इस जगह पर बारिश के मौसम में जो छटा होती है उसे देखकर मन प्रसन्नता और उन्माद से भर जाता है। कभी कभी ऐसा लगता है कि बदल धरती पर उतर आए हैं। 

Naag Temple
Naag Temple

पटनीटॉप के पास ही एक मंदिर है जिसे लोग नाग मंदिर के नाम से जानते हैं। यह पटनीटॉप की लोकप्रिय और देखने लायक जगह है। यह मंदिर काफ़ी पुराना है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में इसकी बहुत ज़्यादा मान्यता है। नाग पंचमी के दिन इस जगह पर तरह तरह के आयोजन होते हैं। जिसमें देश भर से शिव भक्त आते हैं और अपनी आस्था को प्रकट करते हैं। इस जगह पर आप भी आ सकते हैं। मानसून के समय इस जगह का महत्व बहुत ही ज़्यादा बढ़ जाता है। 

billu ki powri
billu ki powri

पटनीटॉप से थोड़ी दूर पहाड़ पर 270 सीढ़ियों की एक सीढ़ी है जिसे लोग बिल्लू की पोउरी के नाम से जाना जाता है। यह जगह डावरियाई शहर में पड़ती है जोकि रहस्य और रोमांच से भरी हुई है। इस जगह पर आगार आप एक रोमांचक यात्रा कर सकते हैं। साथ ही साथ आप मौसम को भी बहुत ही अच्छी तरह से एंजोय कर सकते हैं। यदि आपको एडवेंचर पसंद है तो आपको यह जगह बहुत ही ज़्यादा पसंद आएगी। 

nathatop
nathatop

नत्थाटॉप जम्मू का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह पटनीटॉप से कुछ ही दूरी पर स्थित एक ऐसी जगह है जहां से आसपास का नज़ारा आप बहुत ही इत्मिनान से देख सकते हैं। इस जगह की ऊंचाई 2711 मीटर से भी कहीं ज़्यादा है। इस जगह से आपको हिमालय के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चोटी का दीदार होगा। अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...