बजट फ्रेंडली हनीमून की करना चाहते हैं प्लानिंग? तो करें इन डेस्टिनेशन का चुनाव
शादी के बाद अगर आप आप पैसों की वजह से हनीमून प्लानिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान न हों। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन बताएंगे, जो आपके पॉकेट पर भारी नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन?
Honeymoon Destination: शादी के अक्सर कपल्स खूबसूरत प्लेस घूमने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन कई बार बजट कम होने की वजह से हनीमून की प्लानिंग कैंसिल करनी पड़ जाती है। अगर आपका भी हनीमून के लिए बजट ज्यादा नहीं है, तो परेशान न हों और न ही इसे कैंसिल करें। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे डेस्टिनेशन बताएंगे, जहां पर बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। अच्छी बात ये है कि ये डेस्टिनेशन आपके बजट में ही समाया हुआ है। आइए जानते हैं बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन कौन-कौन से हैं?
Also read : बेंगलुरु को तीन दिन में करें एक्सप्लोर, घूमने की पूरी जानकारी
Honeymoon Destination: मोरक्को की कर सकते हैं प्लानिंग
बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में मोरक्को का नंबर पहले आता है। यह देश अफ्रीका का सबसे खूबसूरत देख है, जहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे खूबसूरत पहाड़ और रेगिस्तान देखने को मिल सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां के खूबसूरत जगह सहारा रेगिस्तान, माराकेच, शेफचौएन, कैसाब्लांका और टंगियर जैसी जगहें घूम सकते हैं। ये सभी जगह काफी ज्यादा खूबसूरत हैं।
श्रीलंका में नहीं लगती है वीजा एंट्री
बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में श्रीलंका को भी शामिल किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि यहां भारतीय नागरिकों को वीजा एंट्री फ्री नहीं देनी पड़ती है, जो आपके बजट में समा सकता है। साथ ही अच्छी बात ये है कि यहां भारतीय करेंसी की वैल्यू काफी ज्यादा है। ऐसे में आप यहां बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। श्रीलंका में आप कयाकिंग, बोटिंग, विंड सर्फिंग और वाटरस्कीइंग जैसे प्लेस का मजा ले सकते हैं।
बजट में है वियतनाम
बजट फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में वियतनाम को भी शामिल किया जा सकता है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का काफी खूबसूरत और शानदार देश है, जहां ट्रैवल करना आपके लिए काफी सस्ता हो सकता है। क्योंकि यहां 1 भारतीय रुपए की कीमत 300 डोंग है। ऐसे में आप अपने बजट में ही यहां हनीमून प्लान कर सकते हैं। घूमने की बात करें, तो यहां आपको साफ-सुथरे बीच, लैंडस्केप, कल्चर, घने जंगल देश-विदेश इत्यादि घूमने के लिए मिल जाएंगे।
इंडोनेशिया भी है बजट फ्रेंडली
इंडोनेशियम कई कपल्स की पसंदीदा जगहों में से एक हो सकती है। शादी के बाद आप इस खूबसूरत जगह को विजिट कर सकते हैं। यहां घूमने का खर्चा भी तुलनात्मक रूप से काफी कम है। अगर आप विदेशों में हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इंडोनेशिया जैसे जगह को चुन सकते हैं।
बजट फ्रेंडली हनीमून प्लानिंग के लिए आप इन खूबसूरत जगहों के बारे में सोच सकते हैं। देश से बाहर ये ऐसे खूबसूरत जगहे हैं, जो आपके बजट में आसानी से समा सकता है।