Budget trips in india (Solo Trip Budget Tips): भारत में सोलो ट्रिप एक बेहतरीन एक्सपीरियंस है। आप खुद की आजादी से डिसीजन लेते हैं। यह आपको आत्मनिर्भर बनाता है। कई बार हम खुद के बारे में जानना चाहते हैं। अपने आपको समय देना चाहते हैं और इसके लिए सोलो ट्रिप बेस्ट है। यह आपको सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ डिपेंडेंट बनाने मदद करता है। भारत की विविधता और अनोखेपन से कोई अनजान नहीं है। भारत में सोलो ट्रिप के लिए बहुत सारी जगह है, जिनमें से कुछ खास प्लेस के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
वाराणसी

वाराणसी को भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। बनारस में गंगा के घाटों पर होने वाली आरती बहुत ही मनमोहक होती है। अगर आप अपने आपको आध्यात्मिक सोलो ट्रिप ले जाना चाहते हैं तो बनारस जरूर जाए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं। बनारस के घाट पर आप घंटों समय बिता सकते है। यहां अनगिनत मंदिर हैं। गंगा के उस पार जाने के लिए बोटिंग कर सकते हैं। बनारस से सूर्योदय का नजारा देखना बेहद ही खास होता है।
धर्मशाला-हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में कई घूमने के स्थान है। धर्मशाला अपने शांतिपूर्ण माहौल के लिए प्रसिद्ध है। यहां तिब्बती संस्कृति देखने को मिलती है। मैकलोडगंज बहुत ही आकर्षक है। इसे छोटा ल्हासा भी कहा जाता है। यहां तिब्बती मठ हैं। कांगड़ा वाली के कई सुंदर दृश्य सोलो ट्रिप के लिए बहुत ही अच्छा चॉइस है। यहां ट्रैकिंग के भी कई ऑप्शंस हैं। रोमांस और मानसिक शांति दोनों का अनुभव करने के लिए आप धर्मशाला जरूर जाएं।
हंपी- कर्नाटक
मंदिरों और खंडहरों के लिए प्रसिद्ध हंपी शहर एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां का आर्किटेक्चर और हेरिटेज साइट्स लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सोलो ट्रिप के लिए यह आइडियल प्लेस है। भारत के इतिहास में रुचि रखने वालों को यहां जरूर आना चाहिए। यह शहर तुंगभद्रा नदी के किनारे है। मध्यकालीन भारत में विजयनगर की राजधानी होने के कारण यहां कई भव्य मंदिर स्थापित कराए गए हैं।
जयपुर-राजस्थान

गुलाबी शहर से नासे प्रसिद्ध राजस्थान की राजधानी जयपुर है। यह अपने किलों और महलों के लिए काफी मशहूर है। सोलो ट्रिप के लिए यह काफी सुरक्षित और रोमांचक स्थान है। यहां हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर मंतर देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। राजस्थानी कल्चर देखने के लिए और वहां खाने और शॉपिंग का आनंद लेने के लिए आप इस शहर में जरूर जाएं।
ऋषिकेश-उत्तराखंड
ऋषिकेश घूमने के लिए बेहद प्रसिद्ध है। जिन लोगों को आध्यात्मिकता में मन लगता है और रोमांच भी पसंद है। उन्हें यहां जरूर आना चाहिए। गंगा नदी के किनारे योग और ध्यान के कई केंद्र हैं। इसे योग की राजधानी भी कहा जाता है। ऋषिकेश में आप बंजी जंपिंग. ट्रैकिंग. राफ्टिंग जैसी एडवेंचर्स भी कर सकते हैं। सोलो ट्रिप पर जाने के लिए यह काफी सुरक्षित और वेलकमिंग प्लेस है। यहां त्रिवेणी घाट लक्ष्मण झूला प्रसिद्ध है।
ऊटी-तमिल नाडु
तमिलनाडु में कई हरी-भरी पहाड़ियां देखने को मिलती हैं। ऊटी दक्षिण भारत का बेहद ही सुंदर हिल स्टेशन है। यहां चाय के बागान दूर-दूर तक फैले हुए हैं। यहां की घुमावदार सड़के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। सोलो ट्रिप के लिए यह एक यादगार अनुभव हो सकता है। नीलगिरी पर्वतों के बीच में बैठकर आप नेचर के काफी करीब महसूस करेंगे। यहां डोडाबेटा पॉइंट है, जो कि दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है।
