300 फीट गहरी खाई में गिरने से ट्रैवल इंफ्लुएंसर अन्वी कामदार की मौत, जानिए आखिर क्या हुआ: Anvi Kamdar Death News
Anvi Kamdar Death News

Overview:

27 वर्षीय अन्वी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे वाटरफॉल को देखने अपने कुछ दोस्तों के साथ गई थीं। यहां वीडियो बनाने के दौरान वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।

Anvi Kamdar Death News: रील बनाने के शौक ने एक बार फिर से एक जान ले ली है। मुंबई की ट्रैवल इंफ्लुएंसर अन्वी कामदार की वीडियो बनाते समय हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय अन्वी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव में कुंभे वाटरफॉल को देखने अपने कुछ दोस्तों के साथ गई थीं। यहां वीडियो बनाने के दौरान वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। अन्वी ट्रैवल इंफ्लुएंसर होने के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थी। हादसा 16 जुलाई को हुआ। हालांकि पुलिस ने बुधवार को हादसे की जानकारी दी है।

मानगांव पुलिस के अनुसार अन्वी मुंबई के मुलुंड में रहती थी। सीए होने के साथ ही उसे रील्स बनाने का भी शौक था। अपनी दमदार रील्स के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी मशहूर भी थी। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को अन्वी अपने 7 फ्रेंड्स के साथ कुंभे वाटरफॉल को देखने के लिए गई थी।  सुबह करीब 10.30 बजे वह वाटरफॉल के पास रील बना रही थी। अच्छी लोकेशन कैप्चर करने के चक्कर में वह झरने के पास स्थित एक छोटे से स्पाइक पर चली गई। यहां काफी फिसलन थी। रील शूट करने के दौरान अचानक अन्वी का पैर फिसल गया और वह सीधे 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और अन्वी के दोस्तों ने अधिकारियों को सूचित किया। सूचना के बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन अन्वी को नहीं खोजा जा सका। जिसके बाद तटरक्षक बलों के साथ कोलाड रेस्क्यू टीम और महाराष्ट्र राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों से मदद मांगी गई। अन्वी गंभीर रूप से घायल थी। वहीं भारी बारिश के कारण बचाव दल को काफी परेशानी हुई, जिसके बाद अन्वी को वर्टिकल पुली से खींचा गया। जानकारी के अनुसार अन्वी को रेस्क्यू करने में करीब 6 घंटे का समय लगा। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद अन्वी को नहीं बचाया जा सका।

जानकारी के अनुसार अन्वी ट्रैवलिंग की शौकीन थी। उसने अपने इसी शौक को अपना करियर भी बना लिया था। अन्वी अक्सर अपनी ट्रैवलिंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी। अन्वी के शानदार वीडियोज के कारण कुछ ही समय में इंस्टाग्राम पर उसके 2.73 लाख फॉलोअर्स भी हो गए थे। इस यंग ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने अभी तक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 2787 पोस्ट डाली हैं, जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया है। अपने वीडियोज में अन्वी ने देश-विदेश के वीडियो शेयर कर रखे हैं। जिंदगी को खुलकर जीने वाली अन्वी अपने शौक को पूरा करने के साथ ही एक कंपनी में बतौर सीए जॉब भी करती थी।

कुंभे वाटरफॉल मानसून सीजन में पर्यटकों का फेवरेट पिकनिक स्पॉट है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरा यह वाटरफॉल देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इस वाटरफॉल तक बस, कार या ट्रेन से पहुंचा जा सकता है। मानगांव रेलवे स्टेशन इसके नजदीक है। यह वाटरफॉल मुंबई के करीब 140 किलोमीटर दूर है। वहीं पुणे से इसकी दूरी करीब 110 किलोमीटर है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...