शादी के दिन दुल्हन लगाएं ये टॉप 7 परफ्यूम, बाग-बाग होगा दुल्हे का दिल, आपकी खुशबू के हो जाएंगे कायल: Best Perfumes For Brides 2024
premium fragrance

Overview: शादी के दिन दुल्हन लगाएं ये टॉप 7 परफ्यूम

Best perfume for wedding day bride: अपनी शादी पर एक दुल्हन को हर चीज परफेक्ट चाहिए। इसी तरह के अच्छा दिखने के साथ-साथ अच्छा महकना भी बहुत ही जरूरी होता है। एक इंसान की खुशबू उसकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती है। ऐसे में हर दुल्हन अपने दूल्हे राजा के आगे सबसे अच्छी दिखना और महकना चाहती है।

Best Perfumes For Brides 2024: अपनी शादी पर एक दुल्हन को हर चीज परफेक्ट चाहिए। इसी तरह के अच्छा दिखने के साथ-साथ अच्छा महकना भी बहुत ही जरूरी होता है। एक इंसान की खुशबू उसकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती है। ऐसे में हर दुल्हन अपने दूल्हे राजा के आगे सबसे अच्छी दिखना और महकना चाहती है।

रोमांटिक फ्लोरल से लेकर कामुक एम्बर तक, क्रिस्पी साइट्रस से लेकर क्लासिक ओरिएंटल तक, यहां हमारी वेडिंग परफ्यूम की लिस्ट काफी लंबी है, जो एक दुल्हन का सबसे अलग महकने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे टॉप 10 परफ्यूम्स के बारे में जो एक दुल्हन को जरूर अपने वेडिंग कलेक्शन में शामिल करने चाहिए।

Also read: खरीदने जा रहे हैं परफ्यूम, तो इस बार खुशबु नहीं इन टिप्स पर दे ध्यान: Tips for Buying Perfume

क्लोए नोमेड एब्सोल्यूट परफ्यूम

Best Perfumes For Brides 2024-Chloé Nomade Absolu De Parfum
Chloé Nomade Absolu De Parfum

चेरी प्लम की खुशबू वाला ये परफ्यूम आपको वॉम और क्लासी फील देगा। सूस करेंगे। यह परफ्यूम एक नाजुक प्लीटेड बोतल में आता है। रिच फील के लिए ब्राइड्स को ये परफ्यूम जरूर ट्राई करना चाहिए। इसकी महक दुल्हे को मोहित कर देगी।

AND ईथरियल ड्रीमर

इसकी स्मेल काफी स्ट्रॉन्ग है। बरगामोट और बेरी की ताजगी इस परफ्यूम को बहुत ही एट्रेक्टिव बनाती है। आइरिस और जैस्मीन की खुशबू से भरपूर इसकी महक हवा में जादू घोल देती है। ये perfume हल्के सुगंधित प्रोफ़ाइल के लिए जाना जाता है।

मार्क जैकब्स परफेक्ट

marc jacobs
marc jacobs

डैफ़ोडिल और रबर्ब के चमकीले नोट के साथ आने वाला ये परफ्यूम कश्मीरी की कोमलता के साथ मिलकर एक करिश्माई खुशबू बनाता है। यह परफ्यूम मार्क जैकब्स के मंत्र से प्रेरित था: ‘मैं जैसा हूं वैसा ही परफेक्ट हूं।’

नसोमाट्टो बरौंदा

यह एम्बर वुडी खुशबू है जिसमें वुड और गुलाब की खुशबू है और साथ ही सिंगल माल्ट व्हिस्की की खुशबू भी है। यह आपकी आम खुशबू नहीं है। सुकून भरी रातों और डेट की याद दिलाने वाली यह यूनिसेक्स खुशबू है। इस दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाउबिगेंट क्वेल्क्स फ्लेयर्स रोयाले यू डी परफ्यूम स्प्रे

Houbigant Quelques Fleurs Royale For Women Eau De Parfum Spray 1.67 oz
Houbigant Quelques Fleurs Royale For Women Eau De Parfum Spray 1.67 oz

यह क्वेल्क्स फ्लेयर्स एल’ऑरिजिनल का एक आधुनिक रूप है – जिसे प्रिंसेस डायना की शादी की खुशबू के रूप में जाना जाता है। क्वेल्क्स फ्लेयर्स रॉयल एक ताज़ा मल्टी-फ़्लोर है, जिसमें ब्लैक करंट और ग्रेपफ्रूट के ताज़ा हेड नोट्स हैं। इस परफ्यूम के दिल में जैस्मीन एब्सोल्यूट, रोज़ एब्सोल्यूट, वायलेट, ट्यूबरोज़ एब्सोल्यूट और बीसवैक्स एब्सोल्यूट है।

मोसेम्सा द प्रपोजल

मोसेम्सा द प्रपोजल एक ताजा और फूलों वाली खुशबू है जो फ्रीसिया, पिंक लीची, लिली ऑफ द वैली, तुर्की गुलाब की पंखुड़ियों, सीडरवुड अटलांटिक और कस्तूरी की मौजूदगी के कारण तारीफ पाने लायक है। ये एक दुल्हन को परफेक्ट खुशबू दे सकता है।

द मर्चेंट ऑफ वेनिस रोजा मोकेनिगा ईउ डे परफम

THE MERCHANT OF VENICE
THE MERCHANT OF VENICE

मर्चेंट ऑफ वेनिस एक ब्रांड है जो पूरी तरह से वेनिस और उसके इतिहास से संबंधित है। मोकेनिगा गुलाब में एक विशिष्ट गुलाबी रंग होता है। इसके स्मेल बहुत ही एट्रेक्टिव है। इसे हर दुल्हन को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...