Unexplored Travel Destination
Unexplored Travel Destination

देश के कुछ ख़ास और अनछुए पर्यटन स्थल

हम आपको भारत के कुछ ऐसे अनछुए पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जो कम प्रसिद्ध होने के बावजूद बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं। यह ना सिर्फ़ अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते हैं कई मामले में अलग और अनोखे भी हैं।

Unexplored Travel Destination: हमारा देश भारत अपनी विविधता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस जगह के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे कि आगरा, कश्मीर, गोवा, जयपुर आदि के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे अनछुए पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जो कम प्रसिद्ध होने के बावजूद बेहद खूबसूरत और अद्भुत हैं। यह ना सिर्फ़ अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाने जाते हैं कई मामले में अलग और अनोखे भी हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने वाले हैं। 

Unexplored Travel Destination
Beauty of Majuli

माजुली विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है और ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा हुआ है। यह स्थान अपनी शांतिपूर्ण प्रकृति, हरियाली और अनोखी सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहां सत्र मठों की परंपरा और असमिया संस्कृति को नजदीक से देखने का अवसर मिलता है। माजुली में हरियाली के बीच आपको पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देगी जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श बनाती है। यह स्थान मोनास्टिक जीवन शैली और असम के पारंपरिक त्योहारों का अनुभव करने के लिए बेहतरीन है।

लमायुरु को चंद्रमा का परिदृश्य भी कहा जाता है। यह स्थान अपने अनोखे भूगोल और लमायुरु मठ के लिए प्रसिद्ध है। लद्दाख के इस गांव की शांति और खूबसूरती आपको अद्भुत अनुभव देंगे। यहां का परिदृश्य ऐसा लगता है जैसे आप किसी दूसरे ग्रह पर हैं। लमायुरु में ट्रेकिंग और शांतिपूर्ण वातावरण का मजा लेने के साथ-साथ आप स्थानीय संस्कृति को भी करीब से जान सकते हैं।

Valley
Beauty of Valley

अरुणाचल प्रदेश की ज़ीरो घाटी अपनी हरी-भरी वादियों, ठंडे मौसम और अपातानी जनजाति के अनूठे जीवनशैली के लिए जानी जाती है। यह स्थान फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। यहां का ज़ीरो म्यूजिक फेस्टिवल भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। यह घाटी अपनी जैव विविधता और परंपरागत खेती के लिए भी मशहूर है। ज़ीरो में आपको स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प का अनुभव भी मिलेगा, जो इसे और खास बनाते हैं।

मांडू इतिहास और वास्तुकला का अद्भुत संगम है। यह शहर अपने खूबसूरत महलों, जल महलों और प्राचीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां का रानी रूपमती महल और जहाज महल पर्यटकों को इतिहास में झांकने का मौका देता है। मांडू का पर्यावरण और यहां की प्राकृतिक सुंदरता इसे पिकनिक के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं। यहां के प्राचीन किले और मंदिर अतीत की भव्यता की गवाही देते हैं। मांडू का रोमांटिक माहौल और वास्तुकला प्रेमियों के लिए यह स्थान विशेष महत्व रखता है।

 rock statue
unakoti rock statue

उनाकोटि का अर्थ है एक करोड़ से एक कम और यह स्थान अपने अनोखे पत्थर की मूर्तियों और प्राचीन कला के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चट्टानों पर की गई नक्काशी और विशाल शिव मूर्तियां पर्यटकों को हैरान कर देती हैं। यह स्थान प्रकृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत मिश्रण है। यहां हर साल शिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आयोजन होते हैं, जो इसे भक्तों के लिए खास बनाते हैं। उनाकोटि की मूर्तियां और शिल्प कला अद्वितीय हैं और भारतीय कला के इतिहास को दर्शाती हैं।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...