इस बार जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को लगाएं इन 2 चीजों का भोग, नोट करें रेसिपी: Janmashtami 2024
इस बार जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को इन चीजों का भोग जरूर लगाएं।
Janmashtami 2024 Bhog: जन्माष्टमी का त्यौहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर मंदिरों भव्य तरीके से सजाया जाता है। कृष्ण जी के भक्त अपने घरों को भी उनके जन्मदिवस पर काफी भव्य तरीके से सजाते है। इस दिन बाल गोपाल के भक्त व्रत रखते है। साथ ही कान्हा जी के लिए भोग में तरह- तरह की चीजों को तैयार करते है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की मनपसंद चीज ही भोग में चढ़ाते है। कान्हा जी को दूध से बनी चीजें काफी पसंद है। इसलिए आज हम भोग में ऐसी ही दो रेसिपीज आपको बताने वाले है। इन रेसिपीज को आप जन्माष्टमी के अवसर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते है। देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
Also read: चना दाल की दो रेसिपी से करें रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा
मक्खन मिश्री

सामग्री
- 1 कप घी
- 5- 7 बर्फ के टुकड़े
- 4 चम्मच मिश्री
बनाने का तरीका
- मक्खन मिश्री बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में घर पर बनी हुई देशी घी लें।
- फिर इसमें 5- 6 बर्फ के टुकड़े डालकर हाथों की मदद से फेंट लें।
- घी को बर्फ के साथ तब तक फेंटना है, जब तक की वो मक्खन जैसा ना बन जाएं।
- मक्खन जब तैयार हो जाएं, तो बर्फ को इसमें से अलग कर लें।
- अब इसमें 3 चम्मच मिश्री डालकर अच्छे से मिला लें।
- तैयार है मक्खन मिश्री। मक्खन मिश्री को सर्विंग बाउल में डालकर कान्हा जी को भोग लगाएं।
पनीर की खीर

सामग्री
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 250 ग्राम पनीर
- आधा कप घी
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां
- आधा चम्मच इलायची का पाउडर
- 1 चम्मच केसर
- 3 चम्मच चीनी
- आधा कप कंडेंस्ड मिल्क
- आधा कप कटे हुए मिक्स ड्राई फ्रूट्स
बनाने का तरीका
- पनीर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके प्लेट में रख लें।
- अब एक पैन में घी गर्म कर लें। फिर इसमें काजू, पिस्ता, बादाम डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद गैस पर एक पतीले में 1 लीटर दूध डालकर गर्म कर लें।
- जब दूध उबल जाएं, तो गैस की आंच को धीमा करके दूध को गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
- दूध जब गाढ़ हो जाएं, तो इसमें केसर, चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिला लें।
- अब दूध में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर मिला लें।
- फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर खीर को 10 मिनट के लिए पकाएं।
- 10 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। तैयार है पनीर की खीर। जन्माष्टमी पर पनीर की खीर का भोग जरूर लगाएं।
