धनतेरस पर घर लाएं ये पांच चीज, आएगा गुड लक: Things To Buy on Dhanteras
Things To Buy on Dhanteras

Things To Buy On Dhanteras: धनतेरस का त्योहार छोटी दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। मान्यता है जब समुद्र मंथन चल रहा था, तब इसी दिन माता लक्ष्मी और अमृत कलश के साथ भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। ऐसे में धन संपदा और उत्तम स्वास्थ्य के लिए ही इस दिन को मनाया जाता है। परंपरा अनुसार धनतेरस पर सभी लोग अपने घर पर बर्तन और सोने चांदी के आभूषण लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बर्तन और सोने चांदी के अलावा भी कुछ चीजों को इस दिन घर लाना बेहद शुभ माना जाता है? आइए जानते हैं।

Read More : त्यौहारों पर घर के साथ अपने मन को भी सँवारे: Mental Health Care In Festival

घर में धन और सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए धनतेरस पर खरीदें ये चीजें: Things To Buy On Dhanteras

Things To Buy on Dhanteras
Things To Buy on Dhanteras Tips

पान के पत्ते की खरीदारी है शुभ

भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों को पूजा जाता है, लेकिन इस सब में भी पान के पत्तों का विशेष महत्व है। माना जाता है कि पान के पत्‍ते माता लक्ष्‍मी को अति प्रिय हैं। ऐसे में माना जाता है कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को पांच पान के पत्ते अवश्य ही अर्पित करने चाहिए। धनतेरस के दिन पान के पत्तों से बनी बंदनवार या फिर पत्ते खरीदकर आप घर को सजा भी सकते हैं। पान के पत्तों को घर की चौखट पर रखना शुभ माना जाता है। पान के पत्तों को रोली और अक्षत अर्पित कर घर के मुख्य द्वार के दोनो ओर लगाना चाहिए।

धनिया लाएं होगी धन धान्य में वृद्धि

धनतेरस के त्योहार पर धनिया अवश्य खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस खास दिन पर साबुत धनिया लाने से धन धान्य में वृद्धि होती है। लोग मानते हैं कि इस दिन मां लक्ष्‍मी को धनिया जरूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस दिन अपनी तिजोरी, रसोई और पर्स में थोड़ा सा धनिया रख देना चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी निश्चित ही प्रसन्न होती हैं। ध्यान रखें इस दिन लाए गए धनिए का इस्तेमाल खाने में इस्तेमाल न करें, अपितु किसी गाय को इसका सेवन करा दें।

घर पर लाएं लक्ष्मी जी के पावन चरण

धनतेरस के पावन पुनीत दिन पर माता लक्ष्‍मी के चरण घर में लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है लक्ष्‍मी जी के चरण धनतेरस पर घर लाना उनके आह्वान जैसा है। इस दिन माता के चरण चिन्ह अपने घर में लाकर उनका पूजन करना चाहिए और माता को अपने घर में वास करने का निमंत्रण देना चाहिए। इसके साथ ही ये चरण घर में मुख्य द्वार से भीतर की ओर मुख कर एक थाल में पुष्प और अक्षत के साथ सजाकर रख देने चाहिए।

Read More : ऐसे सजाएं करवा चौथ पर खुद से पूजा की थाली: Karwa Chauth Thali Decoration

गणेश लक्ष्मी जी की पवित्र प्रतिमा भी लाएं

धनतेरस के शुभ दिन सौभाग्य के उदय के लिए मिट्टी की बनी गणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमा भी घर लाना चाहिए। इन प्रतिमाओ का दीपावली के दिन पंचोपचार पूजन विधि विधान से करना चाहिए। पूजन के बाद इन विग्रहों को अगले साल तक अवश्य ही विसर्जित कर देना चाहिए। गणेश लक्ष्मी जी की मिट्टी की प्रतिमा घर लाकर उनका पूजन करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है।

धनतेरस पर अवश्य खरीदें झाड़ू

धनतेरस पर अपने घर में झाड़ू को अवश्य खरीदना चाहिए क्योंकि इस दिन घर में झाड़ू को लाना अति शुभ माना जाता है। झाड़ू को कई लोग माता लक्ष्‍मी का प्रतीक मानते हैं, ऐसे में धनतेरस पर झाड़ू लाने से अवश्य ही धन लाभ होता है। जैसे झाड़ू घर का कचरा साफ करती है, वैसे ही माता लक्ष्मी कृपा मन का मैल पूर्णतः समाप्त कर देती है।