मिठाई के खाली पड़े डिब्बे से बन सकते है ये डेकोरेटिव आइटम
मिठाई खत्म होते ही हम डिब्बे को सीधा कचरे में डाल देते हैं लेकिन अगर इसी बॉक्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें तो इससे तमाम जरूरी और यूनिक डेकोरेशन आइटम बनाया जा सकते हैं
DIY Home Decor: घर को खूबसूरत सजाने की ख्वाहिश हर कोई रखता है और शायद यही वजह है कि लोग घर को सजाने के लिए हजारों रुपए सजावटी सामान खरीदते है। जोकि आपके बजट को गड़बड़ कर देता है लेकिन जरूरी नहीं है कि आप बाजार से ही सजावटी सामान खरीद कर घर का डेकोरेट करें।
लोग अक्सर ढेर सारी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। फिर शॉपिंग का सामान जिस डिब्बे में आता है, उसे बेकार समझने की भूल कर बैठते हैं। ऐसा ही हाल मिठाई के डब्बों का भी होता है। मिठाई खत्म होते ही हम डिब्बे को सीधा कचरे में डाल देते हैं लेकिन अगर इसी बॉक्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें तो इससे तमाम जरूरी और यूनिक डेकोरेशन आइटम बनाया जा सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि आप इन खाली पड़े बॉक्स को कैसे अपने इस्तेमाल में ला सकते हैं।
Also read : इन 5 होम डेकोर आइडियाज से करें गर्मियों में अपने मूड को लिफ्ट
स्वीट बॉक्स से बनाए डेकोरेटिव आइटम

मिठाई के डब्बे अक्सर यहां वहां पड़े रहते हैं लेकिन आप चाहे तो इसकी मदद से अपने घर को सजा सकते हैं। इसके लिए आपको डिब्बे को खाली करके इस पर मौजूद मिठाई के चिपचिपे अंश को साफ करना है ।इसके बाद डिब्बे के अंदर वाले हिस्से को पेंट का सहारा लेकर कलर कर दे।आप चाहे तो इसके अंदर आर्टिफिशियल फ्लावर या कागज से बना फूल चिपका सकते हैं। यही नहीं तो आप वाटर कलर की सहायता से अपनी इच्छा अनुसार कलाकृति करके इसे डेकोरेट कर सकते हैं। उसके बाद आप इसे अपनी दीवार पर जगह देखकर पेस्ट कर दे।
फोटो फ्रेम बनाकर सजाए घर

मिठाई के खाली डिब्बे की सहायता से मिठाई के डिब्बे से आप फोटो फ्रेम तैयार कर सकते है।फोटो फ्रेम बनाने के लिए सबसे पहले आपको डिब्बे को अच्छे से साफ करना होगा और उसके बाद डिब्बे के निचले हिस्से को निकाल कर उसके बराबर का चौकोर हिस्सा को पहले काट ले और ऊपर से नीचे के किनारे को चिपका सकते है और भी और अपनी क्रिएटिविटी के मुताबिक कलाकृति बना सकते है। इसके बाद इसमें फोटो फंसा कर टेबल पर सजावट के तौर पर रख सकते हैं।
वॉल को डेकोरेट करने में यूजफुल

बाजार में तमाम तरह की मिठाई के बॉक्स आते हैं। कुछ छोटे और कुछ बड़े साइज में होते है। अगर आपके पास बेहद पतला स्वीट बॉक्स है तो आप इसको गोल्डन कलर से पेंट करके इसके अंदर आर्टिफिशियल तितली और फूल को चिपकाकर डेकोरेटिव आइटम बना सकते है। इसके बाद आप इसे अपने घर के में डोर या दीवार पर लगा सकते हैं। ये देखने में काफी आकर्षक लगता है।
शोपीस प्लेट बना कर हैंग करे दीवार पर

स्वीट बॉक्स से आप डेकोरेटिव शोपीस प्लेट भी बना सकते हैं। इस डेकोरेटिव आइटम को बनाने के लिए आपको बॉक्स को निकाल कर उस पर अपने मन मुताबिक कलर करे। और फिर किनारे के कागज को रोल करके उसके साइड पर चिपकाएं। और इसको आकर्षक बनाने के लिए इसके साइड में छोटे-छोटे मिरर को पेस्ट कर दे और इसे तिरछा करके दीवार पर हैंग कर सकते हैं।
