इन जगहों की सबसे ख़ास बात
इन जगहों पर दिल्ली से सिर्फ एक दिन या वीकेंड पर जाकर आप सुकून और आनंद का अनुभव कर सकते हैं।
Top Travel Destination: दिल्ली में रहते हुए यदि आपने पूरी दिल्ली घूम लिया है। यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब किधर जायें तो आप आस पास घूमने की जगहों की तरफ अपना रुख़ मोड़ सकते हैं। इन जगहों पर दिल्ली से सिर्फ एक दिन या वीकेंड पर जाकर आप सुकून और आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप भी अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर ताजी हवा और खूबसूरत दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो इन तमाम जगहों पर तो आपको जाना ही जाना चाहिये। दिल्ली से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये 5 डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
Also read: क्या आपने देखी हैं दिल्ली की ये 5 जगहें
परांठों की राजधानी मुरथल
मुरथल की विशेष पहचान अपने यहाँ बनने वाले पराठों की वजह से है। दिल्ली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुरथल अपने प्रसिद्ध ढाबों और लजीज परांठों के लिए जाना जाता है। यह जगह न सिर्फ खाने के शौकीनों के लिए बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए भी एक शानदार विकल्प है। यहां आप मशहूर अमरीक सुखदेव ढाबा पर खाने का आनंद लेने के साथ कई पर्यटन स्थल भी देख सकते हैं।
कला और संस्कृति का संगम सूरजकुंड
सूरजकुंड फरीदाबाद में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह को वर्तमान में अपने वार्षिक हस्तशिल्प मेले के लिए जाना जाता है। साथ ही साथ यह एक ऐतिहासिक स्थान भी है जो दिल्ली से केवल कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली से घिरा हुआ है। इस जगह पर आकर आप सूरजकुंड झील का आनंद ले सकते हैं और आसपास के गार्डन में समय बिता सकते हैं। यह स्थान खासकर परिवार के साथ समय बिताने के लिए सबसे उपयुक्त है।
प्रकृति के करीब दमदमा झील

गुरुग्राम से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित दमदमा झील एडवेंचर और नेचर लवर्स के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह जगह उन लोगों के लिए खास है जो वीकेंड पर शहर की भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते हैं। इस जगह पर आकर आप बोटिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं। दमदमा झील के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य आपको शांति का अनुभव कराएगा। इस जगह पर आकर आपको शांति और सकून का अनुभव होगा।
शाही अनुभव का आनंद नीमराना फोर्ट

दिल्ली से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नीमराना एक ऐतिहासिक और खूबसूरत किला है। यह किला अब एक लक्ज़री हेरिटेज होटल में तब्दील हो गया है लेकिन यहां घूमने और फोटोग्राफी करने का अलग ही मजा है। यहां आप ऊंचाई से शानदार दृश्य देख सकते हैं। स्विमिंग पूल का आनंद ले सकते हैं और रॉयल वास्तुकला की खूबसूरती को करीब से महसूस कर सकते हैं। यह जगह पिछले कुछ ही सालों में आकर्षण का केंद्र बन गई है।
इतिहास प्रेमियों का स्वर्ग क़ुतुबगढ़
दिल्ली से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क़ुतुबगढ़ इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। यह एक गांव है जो अपने पुराने किलों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर आप शाही दीवारों और प्राचीन इमारतों का आनंद ले सकते हैं। इस जगह का शांत माहौल आपको बहुत ही ज़्यादा रास आएगा। यह शहर की हलचल से दूर आपको एक नया अनुभव देगा।
