बेड पर झाड़ू घुमाना माना जाता है अशुभ,हो सकती है धन हानि, जानें इससे जुड़े कारण: Jhadu Ke Niyam
Jhadu Ke Niyam

Jhadu Ke Niyam: ज्योतिष शास्त्र में घर और घर से जुड़ी साफ-सफाई को लेकर कई नियम बताए गए हैं। ज्यादातर नियम झाड़ू से जुड़े हुए हैं। हिंदू शास्त्र में झाड़ू का विशेष महत्व है। झाड़ू एक मात्र साफ सफाई करने की वस्तु ही नहीं है। बल्कि हिंदू धर्म में इसे पूजा जाता है। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी के साथ-साथ झाड़ू की भी पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू को लेकर कई नियम बताए गए हैं।

Also read : किचन में झाड़ू का इस तरह का उपयोग बना स कता है कंगाल, शास्त्रों में दर्ज इन बातों को जरूर रखें ध्यान: Kitchen Vastu Tips

जैसे झाड़ू कहां रखनी चाहिए, कहां नहीं रखनी चाहिए, कब झाड़ू लगाना चाहिए, कब लगाने से बचना चाहिए आदि। इसी के चलते आपने अक्सर कई लोगों से यह कहते सुना होगा कि बेड पर झाड़ू नहीं फेरनी या घूमानी चाहिए, लेकिन क्या आपको पता है ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से क्या होता है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा विस्तार में झाड़ू से जुड़े नियम और यह बताएंगे कि आखिर बेड पर झाड़ू क्यों नहीं फेरनी चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेड पर झाड़ू घुमाने से क्या होता है

शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है, कि बेड पर कभी भी झाड़ू नहीं घुमाना चाहिए, यह अशुभ माना जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि झाड़ू को घर की साफ सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब झाड़ू से घर की गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाला जाता है तो इस झाड़ू को बेड पर घुमाने से वह नकारात्मक ऊर्जा वापस घर में आ सकती है। साफ सफाई करने के दौरान झाड़ू में धूल और कचरा चिपक जाता है, ऐसे में अगर हम इस झाड़ू को बेड पर घुमाएंगे तो झाड़ू में चिपका हुआ सारा कचरा बिस्तर पर लग जाएगा। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जब झाड़ू से बेड को छुआ जाता है या बेड को साफ किया जाता है तो इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इससे घर में धन हानि हो सकती है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बेड पर झाड़ू घुमाने से क्या होता है

अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो बेड पर झाड़ू घुमाने से इसलिए बचना चाहिए, क्योंकि झाड़ू में धूल और गंदे कण साफ सफाई के दौरान चिपक जाते हैं। ऐसे में अगर बेड पर झाड़ू घुमाई जाती है तो यह कण बेड पर फैल जाते हैं। इससे सोते समय व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो सकती है साथ ही साथ त्वचा में संक्रमण फैलने के भी आशंका हो सकती है। इसलिए बेड पर झाड़ू घुमाना न सिर्फ अशुभ माना जाता है बल्कि यह खतरनाक भी साबित हो सकता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...