Plant Hangers
Plant Hangers/Amazon

Summary: छोटी बालकनी को बनाएं ग्रीन पैराडाइज: चुनें सबसे स्टाइलिश हैंगिंग प्लांटर्स

कम जगह में भी घर को नेचुरल और फ्रेश लुक देने का आसान तरीका हैं हैंगिंग प्लांटर्स। ये न सिर्फ बालकनी को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि मॉडर्न टच भी जोड़ते हैं।

Hanging Pots for Small Balcony: घर को खूबसूरत और कूल लुक देने में पौधों का खास योगदान रहता है। आज के समय में जब सबके घर छोटे और बालकनी में पर्याप्त जगह नहीं है, तो पौधों के लिए जगह भला कहां होगी। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम ऐसे गमलों के बारे में जानकारी लाए हैं, जिन्हें बालकनी में लटकाया जा सकता है। हैंगिंग प्लांट होल्डर आपकी बालकनी की जगह को खूबसूरत बनाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। अगर आप अपनी बालकनी को एक खूबसूरत हैंगिंग गार्डन में बदलने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर उलझन में हैं कि किस तरह हैंगिंग प्लांटर्स खरीदा जाए, जो आपकी बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दे, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

Hanging Pots for Small Balcony-Macrame Plant Hanger
Macrame Plant Hanger/Amazon

मैक्रम प्लांट हैंगर कॉटन या जूट से बने होल्डर हैं,जो कई डिजाइन में मिलते हैं। ये वर्सेटाइल होते हैं और कई तरह के गमलों में समा सकते हैं। स्पाइडर प्लांट या मनी प्लांट जैसे ट्रेलिंग प्लांट के लिए इनसे बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं है। यह आपकी बालकनी में बोहेमियन और आर्टिस्टिक टच लाता है, जिससे आपकी बालकनी की सुंदरता बढ़ जाएगी।

Metal Hanging Planter
Metal Hanging Planter/Amazon

मेटल प्लांट बास्केट न केवल मजबूत और टिकाऊ होते हैं, बल्कि बालकनी को रॉयल टच देते हैं। इन्हें कई डिजाइन और साइज में खरीदा जा सकता है। इनका खुला डिजाइन पानी के निकलने और एयर सर्कुलेशन के लिए अच्छा है, जो उन्हें फूलों के पौधों या कैस्केडिंग लताओं को लटकाने के लिए बढ़िया ऑप्शन बनाता है। ये प्लांटर्स मिनिमलिस्ट लेकिन शीक लुक देते हैं। 

Glass Hanging Planter
Glass Hanging Planter/Amazon

अगर आप अपनी बालकनी को रिच और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो हैंगिंग प्लांट होल्डर के रूप में ग्लास टेरेरियम लिया जा सकता है। इस प्लांट हैंगर से मदद से आप मिनिएचर इको सिस्टम बना सकती हैं। आप मिट्टी के ऊपर डेकोरेटिव स्टोन्स ऐड कर सकती हैं। साथ ही फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल भी और सुंदर बना देगा। ये प्लांटर अलग अलग आकार और साइज में आते हैं। आप इसे या तो अलग अलग लटका सकते हैं या एक ग्रुप में भी लटका सकती हैं। 

Teracotta Hanging Planter
Teracotta Hanging Planter/Amazon

यदि आपको अपनी बालकनी को रस्टिक लुक देना है, तो टेराकोटा हैंगिंग प्लांटर्स से बेहतर और कोई ऑप्शन नहीं है। ये वजह में हल्के और हर मौसम के लायक होते हैं। आप इनेमन फूल, सब्जियां और सिर्फ मनी प्लांट भी लगा सकती हैं। ये घर को कूल लुक भी देने में सक्षम हैं। 

Bamboo Hanging Planter
Bamboo Hanging Planter/Amazon

अगर आप अपनी बालकनी में नैचुरल और ऑर्गैनिक लुक चाहती हैं, तो बैम्बू के प्लांटर चुनें। इनकी मदद से आपकी बालकनी को रस्टिक लुक मिलेगा, जिससे बालकनी की खूबसूरती बढ़ जाएगी। इन्हें दीवार, छत या बीम से लटकाया जा सकता है, जिससे ये छोटी जगह वाली बालकनी के लिए परफेक्ट ऑप्शन बन जाते हैं। इसका कॉम्पैक्ट साइज न केवल इसे छोटी जगहों के लिए सही बनाता है, बल्कि कम जगह में भी अधिक पौधे लगाने की अनुमति देता है। 

Ceramic Hanging Planter
Ceramic Hanging Planter/Amazon

हैंगिंग प्लांट्स के लिए जगह बचाने का बढ़िया तरीका सिरेमिक वॉल हैंगिंग है। ये बालकनी को एक क्लासी और एलीगेंट लुक देते हैं। ये प्लांटर छत से लटकाए जाते हैं, और कई साइज में आते हैं। अपने घर के डेकोरेशन को एन्हैन्स करने के लिए ये व्हाइट डेकोर के अलावा, अन्य रंगों के डेकोरेशन से भी मैच कर जाते हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...