AC हीटर अब नहीं करेंगे आपकी जेब ढीली, ये ट्रिक्स करें इस्तेमाल
लापरवाही से इसका इस्तेमाल करने पर आपको लेने के देने पड़ सकते हैं, मतलब ये की आपकी तनख्वाह का एक मोटा हिस्सा आपको बिजली विभाग को देना पड़ेगा।
Control Electricity Bill: गर्मी हो या सर्दी, बिजली का इस्तेमाल तो हम हमेशा से ही करते हैं। अब जितना बिजली इस्तेमाल की है उतना बिल भी भरना ही पड़ेगा। लेकिन अगर आप लगातार बढ़ते हुए बिजली के बिल से तंग आ चुके हैं तो शायद कुछ न कुछ कमी तो आपकी तरफ से हो रही है। घर में रहने वाले सभी सदस्यों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए की बिजली का इस्तेमाल ठीक तरह से करें। लापरवाही से इसका इस्तेमाल करने पर आपको लेने के देने पड़ सकते हैं, मतलब ये की आपकी तनख्वाह का एक मोटा हिस्सा आपको बिजली विभाग को देना पड़ेगा।
इसके लिए कुछ सिंपल हैक्स हैं जिन्हें आजमाने पर आपका बिजली का बिल आधा और शायद इस से भी कम हो जाएगा।
Also read: बिजली के बिल से हैं परेशान तो इन 6 ट्रिक्स से करें बचत
स्विच है वजह

अक्सर हम कई इलेक्ट्रॉनिक चीजों के इस्तेमाल के बाद उन्हें तो ऑफ कर देते हैं, पर मेन स्विच ऑफ करना भूल जाते हैं। कई बार हम जानबूझ कर इसे बन नहीं करते हैं। ये सोच कर की अब ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल में नहीं है तो मेन स्विच से इसका क्या लेना देना। बेशक अब आप उस उपकरण का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं पर फिर भी स्विच खुले होने की वजह से वो उपकरण अभी भी बिजली का इस्तेमाल कर रहा है।
गन्दगी है कारण

शायद ये जानकार आपको हैरानी होगी। घर में मौजूद लाइट के आस पास जमी गन्दगी और धुल उसकी रौशनी को काम करने के साथ साथ बिजली की खपत भी बढ़ा देते हैं। बात चाहे लाइट की हो या लैंप की हर तरह की लाइट को साफ़ रखें इस तरह बिजली की खपत काफी काम हो जाएगी। साथ साथ घर में सफाई भी बनी रहेगी। गन्दगी ना होने की वजह से कीड़े मकोड़े और मच्चर मक्खी भी घर से दूर रहेंगे।
बल्ब ट्यूबलाइट हो LED

पुराने तरह के बल्ब आदि का इस्तेमाल करने की जगह नए तरह के LED बल्ब का यूज़ करें। ये बिजली की खपत को काफी हद तक बहुत काम कर देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक 10 वॉट वाला फिलामेंट बल्ब मात्र दस घंटे में ही बिजली की खपत एक यूनिट तक करता है। बल्कि इसके विपरीत एक LED बल्ब एक यूनिट की खपत 111 घंटे पूरे होने पर करता है। अब आप खुद सोचिये कितना बड़ा अंतर आएगा आपके बिल में।
टेम्परेचर बचाएगा आपकी जेब खाली होने से

गर्मी के मौसम में हम काफी लम्बे समय तक एयर कंडीशनर कर उसे करते हैं। ऐसे में गर्मी ज्यादा लगने पर हम इसका कूलिंग बढ़ाते जाते हैं। कूलिंग बढ़ाने से बिजली की खपत ज्यादा होने लगती है। आप जितना तापमान कम करेंगे आपका AC उतनी ही बिजली का उपयोग ये बढ़ाता जाएगा। कोशिश करें टेम्परेचर को 24 से 26 के बीच रखें। आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी और जेब पर ये काफी हल्का भी होगा।
सर्दियां करेंगी जेब गरम

सर्दियों में इस्तेमाल होने वाला हीटर अगर आप दिन भर चला कर रखेंगे तो इस तरह आपकी जेब खाली होने में कोई ज्यादा समय नहीं लगेगा। हीटर का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करें। कुछ देर हीटर चला कर कमरे को बन रखें और जब कमरा गरम हो जाए, हीटर बंद कर के स्विच ऑफ कर दें। दरवाजे खिड़की ना खोलें। इस तरह लम्बे समय तक कमरे में गर्मी बनी रहेगी। हालांकि रात में सोने से पहले हीटर ना चलाएं।
