बिजली के बिल कम करने के उपाय: Reduce Electricity Bill
Reduce Electricity Bill

गर्मी का मौसम है, तो बिजली का बिल बढ़ने न दें

अगर आप भी बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हो रहे हैं, तो हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप बिजली के बिल को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।

Reduce Electricity Bill: लोग गर्मी से बचने के लिये कूलर, ऐसी, पंखा, फ्रिज चलाना शुरू कर देते हैं। गर्मी का मौसम ही ऐसा है कि इनके बिना काम चलाना आसान नहीं होता हैI इससे स्वाभाविक है कि हमारा बिजली का बिल ज्यादा आएगा हीI भारत में ज्यादातर लोग मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं I और भारत मे तेजी से इलेक्ट्रिक उपकरणों की संख्या बढ़ रही है I लोग भी इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीद में दिलचस्पी दिखा रहे हैंI लोगों की जरूरतें पहले की तुलना में अब इन उपकरणों पर निर्भर हो रही हैI इससे लोगों को बिजली के बिल भी बढ़ रहे हैं, जिससे बढ़ते बिजली के बिल से परेशानी हो रही हैI

अगर आप भी बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हो रहे हैं, तो हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप बिजली के बिल को कुछ हद तक कम कर सकते हैं।

रेटिंग का रखें ध्यान

रेटिंग का मतलब जब आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदें, तो जिन उपकरणों पर अधिक रेटिंग हो वही उपकरण को खरीदें I क्यूंकि ज्यादा स्टार वाले इलेक्ट्रिक अप्लायन्स से कम बिजली खर्च होते हैंI इसलिए 5 स्टार रेटिंग वाले ही अप्लायन्स ही खरीदेंI

लाइट, पंखे, टीवी को इस्तेमाल के बाद बंद कर दें

Reduce Electricity Bill
Turn off the light, Fan after Uses

बिजली का बिल बचाने के लिये आप इस्तेमाल हो जाने के बाद लाइट, पंखे टीवी का स्विच बंद कर दे। लैपटॉप, मोबाईल चार्जर इस्तेमाल के बाद स्विच से निकाल देंI रीमोट कंट्रोल वाले सीलिंग फैन के इस्तेमाल से बिजली के बिल कम आते हैंI

एलईडी लाइट का उपयोग करें

Use LED Lights
Use LED Lights

अगर आपके घर में नैचुरल लाइट आती है तो दिन के समय बल्ब का इस्तेमाल ना करेंI घर में हल्के शेड्स के परदे लगाएंI बल्ब और लाइट पे डस्ट ना जमने देंI गंदगी होने से रोशनी कम आएगी और ज्यादा लाइट की जरुरत होगीI बिजली का बिल कम करने के लिये सबसे अच्छा उपाय घर में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना होता है I

एसी का तापमान

AC Temperature
AC Temperature

एसी को डायरेक्ट धूप की रोशनी में ना रखें बल्कि एसी को छाया में रखेंI इससे आपके बिजली का बिल 10 से 15 प्रतिशत तक कम आएगाI एसी का टेम्परेचर 24 डिग्री पर रखेंI इससे लंबे समय तक कूलिंग बरकरार रहेगी और बिजली का बिल भी कम आएगाI एसी का फ़िल्टर समय-समय पर साफ करते रहिए क्योंकि गंदगी की वजह से बिजली का बिल ज्यादा आता हैI

फ्रिज का इस्तेमाल

Uses of Fridge
Uses of Fridge

फ्रिज को बार-बार खोलने बंद करने से भी बिजली की खपत होती हैI इसलिए अनावश्यक फ्रिज को खोल बंद ना करेंI फ्रिज में ज्यादा गरम खाना नहीं रखेंI

सोलर पैनल लगाएं

Solar Panels
Solar Panels

हालांकि सोलर पैनल लगाना आपके लिये थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन इससे आपके बिजली बिल भी कम आएंगेI घर के सभी उपकरण सोलर पैनल से संचालित हो जाते हैंI ये सूर्य की ऊर्जा से रिचार्ज होता है, जो खर्चीला नहीं होता है I

इस तरह के उपाय से आप 50% तक बिजली के बिल को कम कर सकते हैंI

Leave a comment