A baby lying on their stomach wearing a diaper, while an adult hand gently wipes the baby’s back with a wet wipe.
Newborn Care

Summary: पहली बार बनी हैं मां? नवजात शिशु की देखभाल के ये जरूरी बेबी केयर टिप्स जरूर जानें

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए नवजात शिशु की सही देखभाल बेहद जरूरी होती है। फीडिंग, नींद, सफाई और सही तरीके से गोद में लेने जैसे आसान टिप्स से बच्चे का विकास बेहतर होता है।

Newborn Baby Care: 9 महीने के लंबे समय के बाद एक स्त्री को मां बनने का सुख प्राप्त होता है। जैसे महिला के गोद में बच्चा होता है तो वह अपना दुख दर्द भूल जाती है लेकिन मां बनने की खुशी के साथ साथ मां बनने की जिम्मेदारी भी होती है जिसके लिए बहुत सारी देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप पहली बार मां बनी है और आपको यह नहीं पता है कि शिशु की देखभाल किस प्रकार करें, उसे कैसे गोद में ले, उसे कैसे दूध पिलाएं, उनके लिए यह आज का आर्टिकल बहुत ही फायदेमंद साबित होने जा रहा है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कौन-कौन से बेबी केयर टिप्स अपनाने चाहिए।

नाभि का भरना है जरूरी

गर्भ से निकलने के तुरंत बाद शिशु की नाभि नाल काटी जाती है। शिशु की नाभि के पास कई बार घाव भी हो जाता है इसे भरने के लिए लगभग 1 से 4 हफ्ते का समय लगता है इसीलिए आप यह सुनिश्चित करें कि शिशु को एक स्पंज स्नान दे, जब तक कि नाड़ीदार कार्ड बाहर निकल ना जाए या नाभि ठीक से सूख ना जाए। कार्ड और नाभि पीले रंग से काली हो सकती है लेकिन यह बहुत ही नॉर्मल होता है।

भरपूर नींद है जरूरी

newborn sleeping in peace
newborn sleeping in peace

हर मां अपने शिशु के साथ खेलना चाहती है परंतु नवजात शिशु को कम से कम 12 से 16 घंटे की नींद जरूरी होती है इसीलिए आप उसे ज्यादा से ज्यादा सुलाने की कोशिश करें।

सही तरीके से कराएं फीडिंग और डकार दिलाएं

woman breastfeeding her child
Personal Hygiene For Breastfeeding

मां का दूध नवजात शिशु के लिए संतुलित आहार होता है। नवजात शिशु को शुरुआत के 6 महीने में केवल मां के दूध की ही जरूरत होती है। यह शिशु को सभी जरूरी पोषक तत्व देता है। अब अगर आपको दूध आता है तो अपने शिशु को 6 महीने तक ब्रेस्टफीडिंग जरूर कराएं। हालांकि यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपके शिशु को कब भूख लगती है इसलिए हमेशा भूख के संकेतों को समझने की कोशिश करें जैसे कि रोना मुंह में उंगली डालना इत्यादि फीडिंग कराने के बाद अपने शिशु को डकार जरूर दिलाएं ताकि उसके पेट में गैस ना बने।

डायपर का इस्तेमाल करें

इसके लिए आप डायपर या डिस्पोजल दोनों ही डायपर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें डायपर वाली स्क्रीन पर नवजात शिशु को रैशेज हो सकते हैं इसीलिए स्क्रीन को सोप फ्री वाइप्स से जरूर साफ करें। इसी के साथ आप चाइल्ड स्पेशलिस्ट से पूछ कर क्रीम भी ले सकते हैं।

शिशु को सावधानी से उठाएं

woman holding her child while knee down
hold your child in a right manner

नवजात शिशु बहुत ही नाजुक होते हैं उसका ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। शिशु को उठाते समय उसके सिर और गर्दन को ठीक तरह से पकड़े और सपोर्ट दे। एक हाथ सिर और गर्दन के नीचे और एक हाथ पैर के नीचे रखे सिर पालने के झूले की तरह बच्चे को सपोर्ट दें।

साफ सफाई का ध्यान रखें

नवजात शिशु बहुत कोमल होते हैं इसीलिए उन्हें इन्फेक्शन से लड़ने में थोड़ी दिक्कत होती है इसीलिए हमेशा खुद को साफ सुथरा रखें और अपने आसपास के माहौल को भी साफ रखें। बच्चों को छोड़ने से पहले एंटीसेप्टिक सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। घर की सभी चीजों को और अपने शिशु के सभी खिलौनों को भी अच्छी तरह सैनिटाइज करें।

बेबी केअर जो बहुत ही महत्वपूर्ण होता है एक नवजात शिशु को अधिक केयर की आवश्यकता होती है इसीलिए अपने शिशु का ख्याल रखें। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment