Solo Trip: सोलो यानी अकेले यात्रा करना उत्साहजनक और रोमांचक अनुभव है। ये आपको जीवन के कठिन पहलुओं के लिए तैयार करता है और आपको अविश्वसनीय अनुभव देता है। खासकर तब जब आप शादी करने जा रही हों। शादी से पहले की जाने वाली सोलो ट्रिप आपकी लाइफ का बेस्ट एक्सपीरियंस हो सकता है। अधिकतर लड़कियां शादी के बंधन में बंधने से पहले अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती हैं। जिसमें वे हर तरह की रोमांचक चीजें करना चाहती हैं जो पार्टनर के साथ नहीं की जा सकती। बजट के हिसाब से सोलो ट्रिप करना, नई चीजों का अनुभव करना, नए लोगों से मिलना और आजादी फील करना कुछ अलग ही अहसास होता है। लेकिन सोलो ट्रिप पर जाने से पहले आपको थोड़ा होमवर्क करना भी जरूरी है, जो आपकी ट्रिप को ईजी बना सके। यदि आप भी शादी से पहले सोलो ट्रिप पर जाना चाहती हैं तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
खूबसूरत सिक्किम

जिन लोगों को पहाड़ों पर घूमने का शौक है उन्हें सिक्किम जरूर जाना चाहिए। सिक्किम एक खूबसूरत डेस्टिनेशन है जहां कंचनजंगा के पहाड़ों के बीच बर्फ से ढके हुए शहर और तालाबों को देखना एक अलग ही अनुभव होगा। सिक्किम सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। जो लड़कियों के लिए काफी सुरक्षित है। यहां आपको लोकल गाइड आसानी से मिल जाएंगे जो आपकी ट्रिप को ईजी बना सकते हैं। इसके अलावा यहां चीप एण्ड बेस्ट होटल्स भी हैं जिसका चुनाव आप अपने बजट के अनुसार कर सकती हैं।
प्रकृति का तोहफा कोवलम

कोवलम केरल राज्य में स्थित है। कोवलम अपनी खूबसूरत प्राकृतिक साइट सीन और सी-फूड के लिए जाना जाता है। जिन लोगों को समुद्र के किनारे बैठकर सी-फूड का स्वाद चखने का शौक है वह इस जगह का चुनाव कर सकते हैं। यहां आप हाउसबोट का भी मजा ले सकते हैं। कोवलम में आपको 3 स्टार से लेकर लग्जरी होटल्स तक मिल जाएंगे जिसे आप अपने बजट के अनुसार बुक कर सकते हैं। यह शहर सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है क्योंकि यहां ट्रेवलर्स का काफी ख्याल और सम्मान किया जाता है।
यह भी देखे-गर्मियों की छुट्टियों में करें माता रानी के इन पांच भव्य मंदिरों के दर्शन: IRCTC Temple Tour
हनीमून डेस्टिनेशन बाली

बाली को हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है लेकिन ये सोलो ट्रेवलर्स के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। ये एक बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है जहां कम पैसों में भी मजा लिया जा सकता है। बाली में आपको समु्द्र, पहाड़ और एडवेंचर सब मिल जाएगा। अकेली लड़कियों के लिए ये जगह काफी सुरक्षित है। शादी के पहले इस जगह का चुनाव करना आपका एक बेहतरीन डिसीजन हो सकता है।
कोपहेगन, डेनमार्क

कोपहेगन यूरोप के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। इस शहर को बेहद सादगी से डिजाइन किया गया है। यहां सिर्फ साइट सीन ही नहीं बल्कि शहर को भी काफी रंगीन बनाया गया है जो अपने आप में यूनीक है। जो लोग यूरोपियन फूड और मीठे के शौकीन हैं उनके लिए यहां हजारों वैराइटी उपलब्ध हैं। कोपहेगन के व्यंजन दुनियाभर में मशहूर हैं। ये आपके लिए एक बजट फ्रेंडली ट्रिप हो सकती है। बस जाने से पहले शहर से संबंधित आवश्यक जानकारी हासिल करना न भूलें।
पोंडिचेरी है बेस्ट

पोंडिचेरी एक खूबसूरत शहर तो हैं ही साथ ही यहां की शांति आपको दिवाना बना सकती है। शहर के पॉल्यूशन और शोरगुल से दूर पोंडिचेरी सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां आबादी काफी कम है, जो लोग शांत जगह पर कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो वे इस जगह का चुनाव कर सकते हैं। आप यहां रोड ट्रिप भी आसानी से प्लान कर सकते हैं। यहां दूर-दूर से लोग सन और सेंड का मजा लेने पहुंचते हैं। यहां के होटल्स और बाजारों में फ्रेंच सोसाइटी की झलक भी देखने को मिल सकती है।
सोलो ट्रिप में इन बातों का रखें ध्यान

चुनें सही डेस्टिनेशन– अपनी पहली सोलो ट्रिप की प्लानिंग करने से पहले सही डेस्टिनेशन का चुनाव करें। ट्रिप के लिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां आप कंफर्टेबल फील करें। सोलो ट्रेवलिंग के लिए बहुत बड़ी जगह का चुनाव करने की अपेक्षा छोटी जगह का चुनाव बेहतर हो सकता है। यहां आपको हर छोटी-बड़ी सुविधाएं तो मिल ही जाएंगी साथ ही शहर को एक्सप्लोर करना भी आसान हो जाएगा।
होमवर्क करें– सोलो ट्रिप काफी लचीली होती है जिसमें हर छोटी डिटेल को प्लान नहीं किया जा सकता। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप बस अपना बैग पैक करके ट्रिप के लिए निकल जाएं। आपको अपने डेस्टिनेशन का एक अच्छा होमवर्क करने की आवश्यकता है, जिसमें मौसम, साइट सीन, खाना और होटल्स की जानकारी शामिल होनी चाहिए। सुविधा के लिए एक डायरी मेंटेन करें जिसमें ट्रिप की सभी डिटेल लिखें। इससे आपकी ट्रिप आसान हो सकती है।
बजट बनाएं– ट्रिप पर निकलने से पहले अपना बजट प्लान करें। ट्रांसपोर्टेशन और अकोमोडेशन पर विशेष फोकस करें। खाना, पेय, मनोरंजन, टिकट और प्रवेश शुल्क आदि के लिए बजट बनाएं। हमेशा अपने अपेक्षित बजट खर्च से अधिक पैसे साथ में रखें। बजट बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अलग-अलग काम के लिए पहले से पैसे निकालकर रखें ताकि ट्रेवल के दौरान किसी प्रकार का कंफ्यूजन न हो।
एडवांस बुकिंग– डेस्टिनेशन फाइनल हो जाने के बाद सबसे पहले अपने टिकट बुक कर लें। आखिरी मिनट की बुकिंग का इंजतार न करें। सस्ते और सुविधाजनक यात्रा के लिए साधनों की तलाश करें ताकि ट्रिप को आसान बनाया जा सके। होटल्स की भी एडवांस बुकिंग करा लेनी चाहिए जिससे मनचाहा होटल और सुविधाएं मिल सकें।
आवश्यक सामान रखें– सोलो ट्रिप में बहुत सारा सामान पैक करने की भूल न करें। जो आवश्यक हो वहीं चीजें अपने साथ रखें। यात्रा के दौरान एक छोटा बैग हमेशा अपने साथ रखें जिसमें अपनी आईडी, मेडिसन, स्नैक्स और कॉस्मेटिक रखना न भूलें।
