Safe Holi Tips: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट पकवानों से भरा होता है। यह सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि अपनों के साथ मिलकर यादें संजोने और जिंदगी को रंगों से भरने का मौका होता है। लेकिन इस त्योहार को मनाते समय हमारी सेहत, त्वचा और पर्यावरण का ख्याल रखना भी जरूरी है। इस बार होली को और भी खास बनाने के लिए कुछ नए और अनोखे विकल्पों पर गौर करें!

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए इस बार प्राकृतिक और हर्बल रंगों को चुनें, जो न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं।

घर पर बनाए गए रंग

हल्दी से पीला, पालक से हरा, चुकंदर से गुलाबी और टेसू के फूलों से केसरिया रंग तैयार किया जा सकता है।

आर्गेनिक और हर्बल गुलाल

जो त्वचा पर कोमल होता है और आसानी से साफ भी हो जाता है।

फूलों की होली

अगर आप रंगों से बचना चाहते हैं, तो ताजे फूलों की होली खेलें। मोगरा, गुलाब और गेंदा जैसे फूल इस उत्सव में चार चांद लगा देंगे।

Safe Holi Tips
Holi colors

सुरक्षित हर्बल रंगों का विकल्प

अगर आप प्राकृतिक लेकिन तैयार किए हुए हर्बल रंगों की तलाश में हैं, तो क्राफ्ट वाटिका नेचुरल होली कलर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह 100% हर्बल, केमिकल-फ्री और त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह इको-फ्रेंडली गुलाल आसानी से धुल जाता है और इसकी प्राकृतिक सुगंध होली के जश्न को और भी खास बना देती है। इसे आप अमेज़न से खरीद सकते हैं और अपने त्योहार को केमिकल-फ्री और सुरक्षित बना सकते हैं।

होली की मिठाइयां हमारी परंपरा का हिस्सा हैं और हर साल कुछ नया ट्राई करना त्योहार को और मजेदार बना सकता है।

पारंपरिक मिठाइयां

घर की बनी गुजिया, मालपुआ, गुलाब जामुन और दही भल्ले का स्वाद होली की मिठास को दोगुना कर देता है।

Holi Sweets

ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी ऑप्शन

अगर आप थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट चाहते हैं, तो बिना शक्कर वाली मिठाइयां जैसे खजूर और नट्स से बनी बर्फी या लो-कैलोरी स्वीट्स ट्राई करें।

कुछ नया ट्राई करें

इस बार फ्यूजन मिठाइयां बनाएं जैसे पिस्ता और केसर से भरपूर पेठा, चॉकलेट गुजिया, या फिर ड्राई फ्रूट लड्डू। अगर आप शुद्धता और लाजवाब स्वाद चाहते हैं, तो कराची स्वीट पिस्ता पेठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास पिस्ता फ्लेवर के साथ यह पारंपरिक मिठाई आपकी होली पार्टी में मिठास घोलने के लिए परफेक्ट है। इसे आप अमेज़न से ऑर्डर कर सकते हैं और मेहमानों को खास स्वाद का आनंद दे सकते हैं।

तो इस होली मिठाइयों की रंगीन दुनिया में खो जाइए और हर स्वाद के साथ त्योहार की खुशियों को दोगुना कीजिए।

 सही कपड़ों का चुनाव करें

कॉटन और फुल स्लीव कपड़े पहनें, जिससे त्वचा पर रंगों का सीधा असर कम हो और आसानी से साफ भी हो जाए।

आंखों और होंठों की सुरक्षा

होली खेलते समय सनग्लासेस पहनें और होंठों पर वैसलीन या लिप बाम लगाएं ताकि रंग अंदर न जाए।

रंग खेलने के बाद देखभाल

रंग छुड़ाने के लिए तेज साबुन या केमिकल बेस्ड क्लींजर की जगह दही, बेसन और नारियल तेल का इस्तेमाल करें।

खेल के बाद हाइड्रेट रहें

होली के दौरान एनर्जी बनी रहे, इसके लिए बीच-बीच में नींबू पानी, नारियल पानी या घर की बनी ठंडाई पिएं।

तो इस बार होली इसी अंदाज में मनाएं। इस बार इसे और भी खास बनाएं सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के साथ, शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों से अपनों का दिल जीतें और छोटे-छोटे स्मार्ट टिप्स अपनाकर इसे यादगार बनाएं।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...