तनाव की वजह से बेरंग हो गई है जिंदगी? अपनाएं ये ज्योतिष के नियम
Astro Tips for Stress : तनाव को कम करने के लिए अगर आप ज्योतिष का सहारा लेते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं ज्योतिष के कुछ नियम के बारे में-
Astro Tips for Stress: आज के समय में तनाव हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। व्यक्तिगत, पेशेवर या आर्थिक कारणों से होने वाला तनाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि जीवन की खुशियों को भी कम कर देता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो तनाव को कम करने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपकी जिंदगी भी तनाव और बेचैनी से भर गई है, तो इन ज्योतिषीय उपायों को अपनाएं।
Also read: इस बार लुक को अलग तरह से करें क्रिएट, पहनें डिफरेंट डिजाइन वाले गोल्डन ब्लाउज
सूर्य की करें उपासना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, स्ट्रेस कम करने के लिए आपको सूर्य की उपासना करने की जरूरत होती है। दरअसल, सूर्य को ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। आपको सुबह उठकर सूर्य को जल अर्पित करें। जल में लाल चंदन और गुड़हल का फूल डालकर सूर्य मंत्र “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
चंद्रमा की शांति के लिए उपाय

चंद्रमा मन और भावनाओं का स्वामी है। अगर आप स्ट्रेस को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सोमवार को सफेद कपड़े पहनें और चंद्रमा की पूजा करें। ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः चन्द्रमसे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही चावल, दूध और चीनी का दान करें। यह उपाय मन को शांत करता है और मानसिक स्थिरता प्रदान करता है।
रुद्राक्ष धारण करें
ज्योतिष में रुद्राक्ष को तनाव कम करने और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए प्रभावी माना गया है। 5 मुखी रुद्राक्ष को गंगाजल में धोकर धारण करें। रुद्राक्ष पहनने से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मंत्र और ध्यान

मंत्रों का जाप और ध्यान करने से स्ट्रेस को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मंत्रों का जाप मानसिक तनाव को कम करने में बहुत सहायक होता है। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का रोज 108 बार जाप करें। ध्यान करें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। इससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और चिंता कम होती है।
ग्रह शांति के लिए उपाय
कई बार ग्रहों की अशांति भी तनाव का कारण बनती है। कुंडली में शनि, राहु या केतु का प्रभाव होने पर उनकी शांति के लिए दान करें। शनि के लिए काले तिल, सरसों का तेल और लोहे का दान करें। राहु के लिए नारियल और नीले कपड़े दान करें। केतु के लिए तिल और सफेद वस्त्र दान करें।
तनाव को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय बेहद प्रभावी हो सकते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपनी जिंदगी में संतुलन और शांति लाएं। जीवन में सकारात्मकता और खुशियों के लिए नियमितता और आस्था जरूरी है।
