Summary: रक्षाबंधन पर नाराज बहन को ऐसे मनाएं, फिर नहीं रहेगी शिकायत
इस रक्षाबंधन, अगर आपकी बहन आपसे खफा है तो परेशान न हों। ये 5 दिल छू लेने वाले तरीके अपनाएं और उसे फिर से हंसता-खिलखिलाता देखें।
Raksha Bandhan Special: भाई-बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा और अनोखा रिश्ता है। इस रिश्ते में बेशुमार प्यार के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े भी होते रहते हैं। भाई-बहन कब किस बात पर एक-दूसरे से नाराज हो जाएँ, यह कोई नहीं जानता। ऐसे में भाई को मनाना तो आसान होता है, लेकिन अगर बहन किसी बात से नाराज हो जाए तो भाई के लिए बहन को मनाना काफी मुश्किल होता है, खासकर जब रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आने वाला हो। आप बिलकुल टेंशन मत लीजिए, हम कुछ ऐसे आसान तरीके लेकर आएं हैं, जिससे आप रक्षाबंधन पर अपनी नाराज बहन को आसानी से मना सकते हैं। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार शनिवार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।
बहन को दें प्यारा सा सरप्राइज

आपकी बहन आपसे नाराज है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप बहन की नाराजगी कैसे दूर करें, तो आप बिलकुल टेंशन ना लें। बस आप अपनी फीलिंग्स अपनी बहन को बताएं कि वह आपके लिए कितनी खास है और आप उसे कितना प्यार करते हैं। अगर बहन साथ रहती है तो आमने-सामने बैठकर अपने मन की बात शेयर करें और अगर बहन दूर रहती है तो फोन व मैसेज करके बताएं। आपके इस प्यारे अंदाज से भाई-बहन के रिश्ते में पहले जैसी मिठास वापस लौट आएगी।
अपनी फीलिंग्स को बयां करें

बहन आपसे नाराज है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप अपनी बहन की नाराजगी कैसे दूर करें तो आप बिलकुल परेशान ना होएं, बस आप अपनी फीलिंग्स अपनी बहन को बताएं कि वह आपके लिए कितनी खास है और आप उसे कितना प्यार करते हैं। अगर बहन साथ रहती है तो आमने-सामने बैठकर अपने मन की बात शेयर करें और अगर बहन दूर रहती है तो फोन व मैसेज करके बताएं। आपके इस प्यारे अंदाज से भाई-बहन के रिश्ते में पहले जैसी मिठास वापस लौट आएगी।
बहन के लिए बनाएं कार्ड

अपनी बहन की नाराजगी दूर करने के लिए आप बहन के साथ बिताए लम्हों की तस्वीरें निकालकर एक प्यारा सा कार्ड तैयार करें। ऐसा अक्सर बहनें अपने भाई के लिए करती हैं, लेकिन आप अपनी बहन के लिए करें। आपका ऐसा करना आपकी बहन को बहुत पसंद आएगा। आपके ऐसा करने पर बहन की नाराजगी तो दूर होगी ही, साथ ही आपकी बहन इमोशनल भी हो जाएगी।
बहन को भेजें गिफ्ट हैम्पर
अगर आपकी बहन आपसे बहुत ज्यादा नाराज और वह आपसे बात नहीं कर रही है। यहाँ तक कि आपका फोन भी नहीं उठा रही है तो आप बहन की नाराजगी दूर करने के लिए बहन को गिफ्ट हैम्पर भेजें। इसमें वह सारी चीजें रखें जो आपकी बहन को पसंद है। जब आपकी बहन इस हैम्पर को देखेगी तो उनका गुस्सा छूमंतर होना लाजिमी है।
बहन को शॉपिंग पर लेकर जाएँ

बहन की नाराजगी दूर करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप अपनी बहन को शॉपिंग पर लेकर जाएँ। बहन को उनकी पसंद की चीजें दिलवाएं और आसानी से बहन की नाराजगी दूर करें। हो सकता है कि आपकी बहन खूब सारी शॉपिंग करने के बाद ही मानें, लेकिन कोई बात नहीं अपनी प्यारी बहन को मनाने के लिए थोड़ा खर्च करना तो बनता है।
