Overview:
कई लोग महिलाओं को सिर्फ सामाजिक ढांचे में फिट करके देखने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक समझदार महिला वो नहीं है जो दूसरों के अनुसार चले, बल्कि वो है जो सबको साथ लेकर चले।
Qualities of a Good Woman: सिर्फ आज की ही बात नहीं है, प्राचीन काल से ही महिलाएं चाहें तो क्या नहीं कर सकतीं। वे अपनी अलग पहचान रखती हैं, उनमें समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता होती है, वे एक ही समय में कई कामों को पूरी निपुर्णता के साथ अंजाम दे सकती हैं, उनमें करुणा-ममता है तो साहस की भी कमी नहीं है। हालांकि कई लोग महिलाओं को सिर्फ सामाजिक ढांचे में फिट करके देखने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक समझदार महिला वो नहीं है जो दूसरों के अनुसार चले, बल्कि वो है जो सबको साथ लेकर चले। मनोविज्ञान की दृष्टि से मानें तो समझदार महिलाओं में ये 5 गुण जरूर होते हैं।
Also read : दिल दुखा रही हैं परिवार की ये बातें, हर महिला को खुद के लिए उठाने चाहिए ये कदम: Depression in Indian Women
1. भावनात्मक बुद्धिमत्ता है जरूरी

महिलाओं को हमेशा से ही पुरुषों के मुकाबले ज्यादा भावुक माना जाता है। लेकिन एक समझदार महिला में भावनाओं के साथ ही बुद्धिमता भी होती है। यानी वह इमोशन फूल नहीं बनती। वह न सिर्फ अपनी भावनाओं को समझती हैं और कंट्रोल करती है, बल्कि दूसरों की भावनाओं को लेकर भी सजग रहती हैं। वो अपनी भावनाओं और दृष्टिकोण को सबके सामने रखने में झिझक महसूस नहीं करती। ऐसी महिलाएं अच्छी तरह से जानती हैं कि कौन सी बातें उनकी भावनाओं और गुस्से को ट्रिगर कर सकती हैं। इसलिए वे अपनी ताकत और कमजोरियों को सबके सामने जाहिर नहीं करती हैं। वे हमेशा सार्थक और मजबूत रिश्ते बनाती हैं।
2. लचीलापन रखता है खुश
जीवन में सभी दिन एक जैसे नहीं होते, इसमें उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में एक समझदार महिला हमेशा अपने आपको लचीला रखती है। वह हर परिस्थिति में पूरे संयम के साथ काम लेती है। वह खुशियां मनाना भी जाती है तो चुनौतियों का सामना करना भी। एक समझदार महिला अच्छे से जानती है कि गिरने पर खुद को कैसे उठाना है और आगे बढ़ना है। वह अपनी असफलताओं से हमेशा कुछ न कुछ सीख लेती है।
3. आता है आजादी से जीना
एक साहसी, समझदार और संपूर्ण महिला जानती है कि जिंदगी में आजादी से रहने का क्या महत्व होता है। वह अपने निर्णय खुद लेने में सक्षम होती है। वह अपनी खुशियों और आत्मसम्मान के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होती। ऐसी महिलाएं अपने लक्ष्य खुद तय करती हैं और उन्हें पाने के लिए जी जान से जुट जाती हैं। हालांकि इस दौरान वह सबको साथ लेकर चलती हैं। हालांकि आजादी से जीने का मतलब दूसरों की खुशियों को नजरअंदाज करना नहीं है। वह जिंदगी में संतुलन बनाकर जीना जानती हैं।
4. विनम्रता है सबसे अनमोल
किसी भी इंसान की उपलब्धियां विनम्रता के बिना बेमानी लगती हैं। यह एक ऐसा गुण है जो हर महिला में होना चाहिए। बिना दिखावे के जीना और सभी का सम्मान करना आपको हमेशा श्रेष्ठ बनाता है। ध्यान रखें दूसरों को नीचा दिखाने से आम खुद महान नहीं बन सकते हैं। एक समझदार महिला समझती है कि उसे खुद को सही साबित करने के लिए जोर से बोलने की जरूरत नहीं है। बल्कि सफलता और तर्क ही उसकी पहचान हैं। वह अपनी गलतियों को स्वीकार करने से डरती नहीं है। वह खुद में सुधार की गुंजाइश हमेशा रखती है।
5. बेबाकी और साहस है ताकत
ये दुनिया मुखौटे लगाने वाले लोगों से भरी हुई है। इन सबके बीच ईमानदारी, बेबाकी और साहस से रहना किसी भी समझदार महिला की एक बड़ी निशानी है। एक सच्ची और अच्छी महिला किसी भी दिखावे से दूर रहती है। वह समाज के बनाए ढांचे में फिट होने के लिए नकली मुखौटा नहीं पहनती है। वह खुद के प्रति भी पूरी ईमानदारी रखती है। उसमें अपने मूल्यों और सिद्धांतों पर जटे रहने की शक्ति होती है। जिस समाज में महिलाओं से हमेशा यही उम्मीद की जाती है कि वह दूसरों के अनुसार खुद को ढाल लेंगी, वहां खुद अपने लिए खड़े होने की ताकत बहुत मायने रखती है।
