पुराना मनाली को क्यों पसंद करते हैं सैलानी: Old Manali
इस जगह पर आपको कई पुराने लकड़ी के बने घर और थीम कैफ़े देखने को मिलेंगे।
मनाली के प्रति सैलानियों का आकर्षण देखते ही बनता है। इस जगह पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं और इस जगह की ख़ूबसूरती और मौसम के साथ विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर का भी लुत्फ़ उठाते हैं। लेकिन इस बार यदि आप मनाली जाने का विचार बना रहे हैं तो आपको मनाली की बजाय पुराना मनाली जाना चाहिए यह न्यू मनाली से बहुत ही अलग और कई तरह के ख़ूबसूरत आकर्षणों से भरा हुआ है। इस जगह पर ही आपको मनास्लू नदी का भी दीदार होगा। यह दोनों शहरों को एक दूसरे से अलग करती है। इस जगह पर आपको कई पुराने लकड़ी के बने घर और थीम कैफ़े देखने को मिलेंगे। यह थीम कैफे अपने पैनकेक और कॉफ़ी के लिए जाने जाते हैं।
Also read: 900 साल पुराने नक्शे में समाई है पूरी दुनिया, छिपे हैं कई राज: World Historical Map
पुराना मनाली का इतिहास

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पुराना मनाली वह स्थान है जहां पर ऋषि मनु रहते थे। वह उस नाव से नीचे उतरे थे जिसमें पक्षी, जानवर और पौधे थे। यह वही जगह है जहाँ उन्होंने एक विशाल बाढ़ से बचने के बाद मानवता और पशु-पक्षी साम्राज्य को फिर से बनाया था। इस जगह पर आकर पुराना मनाली की गलियों में आप घूम सकते हैं। आप पुराना मनाली और पुरानी दुनिया के आकर्षण में खो सकते हैं। पुराना मनाली आपको 1960 के दशक में ले जाएगा जब हम घुमक्कड़ों की दुनिया सिर्फ संगीत, कॉफी, दोस्तों और प्रकृति तक सीमित थी।
पुराना मनाली के आकर्षण

पुराना मनाली कई तरह के आकर्षणों से भरा हुआ है। जिसमें मंदिर, झरने, घाटियाँ, कैफ़े, कैम्पिंग साइट और ट्रेक शामिल हैं। इसी जगह पर हडिम्बा देवी मंदिर और मनु मंदिर स्थित है। हडिम्बा देवी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि बिना इस मंदिर में गए आपकी यात्रा नहीं पूरी होती है। मनु मंदिर मनाली के आध्यात्मिक महत्व को ज़ाहिर करने के साथ आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। इस जगह पर आपको तरह तरह के कैफ़े आदि भी मिल जाते हैं जहां पर आप एक कॉफ़ी के साथ घंटों का समय बिता सकते हैं। कई कैफ़े इज़राइलियों के स्वामित्व में हैं और अलग तरह के अनुभव देते हैं।
मणिकरण साहिब गुरुद्वारा

मणिकरण वैसे तो एक पर्यटक गांव है जो अपनी हिमाचली संस्कृति की वजह से जाना जाता है। जिसकी वजह से मनाली आने वाले लोग इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। आप गांव तक ड्राइव करके जा सकते हैं यह वास्तव में बहुत ही ख़ूबसूरत है और प्रसिद्ध गुरुद्वारा मणिकरण साहिब और अपने हिंदू मंदिरों के लिए जाना छटा है। इसके इतर आप इस जगह से सोलंग घाटी भी जा सकते हैं। यह विश्व प्रसिद्ध घाटी है, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियों के लिए जानी जाती है।
पुराना मनाली कैसे पहुंचे

मुख्य मॉल रोड मनाली से ओल्ड मनाली की दूरी मात्र 3 किमी है। मनालीगढ़ का किला जो की एक खंडहर का रूप ले चुका है वह ओल्ड मनाली में स्थित है। ओल्ड मनाली में आपको कई पर्यटक कॉटेज, होटल और गेस्ट हाउस मिल जाते हैं। इस जगह पर आपको कई कैफे और रेस्तरां भी मिल जाते हैं। यह छोटी सी जगह पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक सुंदरता से आकर्षित करती है। इस जगह पर आप कम से कम एक रात तो बिछा ही सकते हैं। यह आपकी यात्रा के अनुभवों को विविधतापूर्ण बनाएगा।
