शादी के बाद दुल्हनों के वजन बढ़ने के पीछे क्या होती हैं वजह? जानिए इससे बचने के उपाय: Post Wedding Weight Gain
Post Wedding Weight Gain

शादी के बाद दुल्हनों के वजन बढ़ने के पीछे क्या होती हैं वजह? जानिए इससे बचने के उपाय : Post Wedding Weight Gain

शादी के बाद एक महिला के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के ही होते हैं।

Post Wedding Weight Gain: शादी के बाद एक महिला के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के ही होते हैं। खास तौर पर यह देखा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं का वजन अत्यधिक बढ़ने लगता है और वह मोटी नज़र आने लगती है। यूं अचानक से वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जिनके बारे में आज हम आपकों बताने वाले है। हम ना सिर्फ वजन बढ़ने के कारण बताएंगे। बल्कि उसे आसानी से कम करने के उपाय भी बताने वाले है।

Also read: महिलाएं वजन कम करने के लिए रात में जरूर करें ये 8 काम

शादी से पहले महिलाएं अपने आप को फिट रखने के लिए डाइट को अच्छी तरह से मेंटेन और फॉलो करती है। इसके लिए वह जमकर एक्सरसाइज, वॉक और योग आदि भी करती है। लेकिन, शादी के बाद कई तरह की रस्में शुरू हो जाती है, जिस वजह से महिलाएं अपने लिए कुछ निजी समय नहीं निकाल पाती हैं। शादी के लगभग 1 महीने के बाद तक कोई ना कोई रस्म चलती रहती है, जिस वजह से उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है। थकान के कारण उनका वजन अत्यधिक बढ़ने लगता है।

Post Wedding Weight Gain
Overeating

शादी के बाद कई तरह की रस्में होती है और परिवार के लोग नई दुल्हन को अपने घर पर खाने के लिए जरूर इनवाइट करते हैं। ऐसे में वहां पर खूब सारे पकवान बनते हैं, जिन्हें खाकर दुल्हनों का वजन अत्यधिक बढ़ने लगता है। इसके अलावा शादी के बाद कई लोग अपने हनीमून पर भी जाते हैं, जिस वजह से अत्यधिक ट्रेवलिंग के कारण भी महिलाओं का वजन अक्सर बढ़ने लगता है।

Stress
Stress

शादी के बाद एक लड़की को नए माहौल में ढलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर वर्किंग वुमन के लिए जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऑफिस के साथ-साथ घर को भी सही तरीके से संभालने का तनाव हमेशा उनके मन में रहता है और वो स्ट्रेस ईटिंग की शिकार हो जाती है। जिस वजह से वजन बढ़ने लगता है।

Medicines
Medicines

शादी के बाद कई महिलाओं में हार्मोनल चेंजेज देखे जाते हैं। जिस वजह से भी उनका वजन अधिक बढ़ने लगता है। कई महिलाएं शादी के तुरंत बाद गर्भनिरोधक गोलियां खाने लगती हैं और वजन बढ़ने का यह भी एक मुख्य कारण हो सकता है।

Insufficient Sleep
Insufficient Sleep

शादी से पहले की खरीदारी और शादी के बाद ढेर सारी रस्मों के कारण दुल्हनों को सोने का समय नहीं मिल पाता है और जब नींद पूरी नहीं होती तो बॉडी ब्लोटिंग करने लगती है, जिससे वजन बढ़ जाता है। ऐसे में नई दुल्हन को 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।

  • दुल्हन शादी से पहले और बाद में इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें तला भूना खाना नहीं खाना है।
  • नई दुल्हन का वजन अत्यधिक बढ़ गया है, तो उसे अपने डाइट पर कंट्रोल करने की जरूरत है। इसके लिए वह थोड़े-थोड़ अंतराल पर खाना खा सकती हैं।
  • शादी के बाद आप हर दिन एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं, तो दो दिन में एक बार लगभग 20 से 30 मिनट का वर्कआउट जरूर करें।
  • महिलाएं इसके अलावा योगा और डांस क्लास भी जा सकती हैं। इससे आप आसानी से अपने वजन को बढ़ने से रोक पाएंगी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...