घर की बढ़ानी है रौनक तो राशि के अनुसार करें पौधे का चुनाव: Plants According to Zodiac
Plants According to Zodiac Credit: Istock

Plants According to Zodiac: घर को सजाने और आकर्षक बनाने के लिए अधिकांश लोग अपने घरों में पौधे लगवाते हैं। पौधे वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। सामान्‍यतौर पर पौधों का चुनाव घर की आवश्‍यकता और जगह को देखकर किया जाता है लेकिन वहीं यदि पौधे का चुनाव अपनी राशि अनुसार किया जाए तो ये आपकी किस्‍मत भी चमका सकते हैं। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार जैसे राशि आपके व्‍यक्तित्‍व और चरित्र के बारे में उपयोगी जानकारी दे सकती है वैसे ही पौधे आपकी राशि के साथ मिलकर आपके घर की रौनक को चार चांद लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस राशि वाले व्‍यक्ति को कौन से पौधे का चुनाव करना चाहिए।

मेष राशि

Plants According to Zodiac
Aries

सबसे पहले आती है मेष राशि की बारी, जिसका स्‍वामी मंगल है। मेष राशि अपनी स्‍वतंत्र प्रकृति के लिए जानी जाती है इसलिए उसे ऐसे पौधे की जरूरत है जो कम रखरखाव वाला हो। मेष राशि के लोगों को अपने घर में गहरे हरे पत्‍ते वाला जेबरा कैक्‍टस रखना चाहिए। ये आपके घर में तुरंत ध्‍यान आकर्षित करेगा और संपन्‍नता लाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को घर में अपनी राशि अनुसार रोमांटिक हार्ट लीफ फिलोडेंड्रोन पौधा लगाना चाहिए। वृषभ प्रेम और सौंदर्य का प्रतिनिधित्‍व करता है इसलिए दिल के आकार की पत्तियों वाला पौधा वृषभ राशि से मेल खाता है। इससे घर में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।

मिथुन राशि

राशि के अनुसार चुनें पौधे
Gemini

मिथुन राशि वाले जातकों को इंग्लिश आइवी पौधा घर में लगवाना चाहिए। ये पौधे हैंगिंग बास्‍केट में काफी अच्‍छे लगते हैं। ये पौधा घर की रौनक को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा आप शीशम और बांस का पेड़ भी लगा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को अपने घर में औषधीय पौधे जैसे तुलसी और नीम लगाना चाहिए। इसके अलावा आपको घर के अंदर वॉटर प्‍लांट लगवाना चाहिए। ये शांति और बुद्धिमानी का प्रतीक माना जाता है।

सिंह राशि

Leo sign
Leo sign

सिंह राशि को शाही स्थिति से मेल खाते हुए पौधे की आवश्‍यकता होती है। इस राशि के जातकों को लाल फूल वाले पौधे का चुनाव करना चाहिए। आप अपने घर में केसर, बरगद और पलाश के पौधे लगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के लिए केले का पौधा काफी शुभ माना जाता है। आप इसे घर के बाहर लगवा सकते हैं। इस पौधे को अधिक देखभाल की आवश्‍यकता नहीं होती इसलिए आप इसका चुनाव कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि को घर में संतुलन और सामंजस्‍य की आवश्‍यकता होती है, इसलिए मोतियों की माला के साथ लगाए गए सफेद फूल के पौधे लाभदायक हो सकते हैं। आप घर में मोगरा, बेल और सफेद सदाबहार का पौधा लगा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

Scorpio
Scorpio

वृश्चिक राशि के जातकों को भी सफेद रंग आकर्षित करता है। ये घर में सुख, शांति और खुशहाली लाता है। वृश्चिक राशि के लोगों को सफेद रंग के फूलों वाले पौधे का चुनाव करना चाहिए। आप घर में मोगरा, सदाबहार और चांदनी का पौधा लगा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों को बेसबॉल प्‍लांट लगवाना चाहिए लेकिन बिना कांटों वाला। ये पौधा आपकी मनोकामना को पूरा करने का काम करता है।

मकर राशि

Capricorn
Capricorn

मकर राशि पर शनि का शासन है इसलिए आप जेड पौधे का चुनाव कर सकते हैं। यदि आप जेड पौधे की सही देखभाल करते हैं तो ये आपको अनेकों लाभ दे सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नीले रंग के फूल वाले पौधे का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए आप शमी का पौधा लगा सकते हैं। शमी का पेड़ लगाने से रोगों से मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग पीले रंग को आकर्षित करते हैं। इस राशि के जातकों को पीले रंग के फूलों वाले पौधे का चुनाव करना चाहिए। आप घर में पीला गुलाब और गुड़हल लगा सकते हैं।