नोएडा की ख़ास बात
इस जगह पर आपको पहाड़ और समुद्र तो नहीं मिलता लेकिन कई सारे मॉल और एडवेंचर पार्क हैं जो आपके यात्रा के आनंद को कई गुना बढ़ा देते हैं।
Weekend Trip Noida: राजधानी दिल्ली से लगे होने के कारण नोएडा में सैलानियों का अच्छी ख़ासी आवाजाही रहती है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए कई लोकप्रिय स्थान और मजेदार जगहें हैं। इस जगह पर आपको पहाड़ और समुद्र तो नहीं मिलता लेकिन कई सारे मॉल और एडवेंचर पार्क हैं जो आपके यात्रा के आनंद को कई गुना बढ़ा देते हैं। इस जगह पर आपको कई क्लब्स और बार भी मिल जायेंगे। इतिहास प्रेमियों के लिए इस जगह पर कई म्यूजियम और ऐतिहासिक स्मारक भी बने हुए हैं जो आपकी रुचि को और भी बढ़ा देते हैं। यदि आप इस समय नॉएडा घूमने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों पर आपको एक न एक बार ज़रूर जाना चाहिए।
वर्ल्ड ऑफ वंडर – Worlds of Wonder

हम नोएडा में घूमने की जगहों की बात करें तो वर्ल्ड ऑफ वंडर थीम पार्क का नाम सबसे पहले आता है। यह एक लोकप्रिय थीम पार्क है जो लगभग 10 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस पार्क में आपको कई तरह की राइड्स और वॉटर राइड्स करने का मौक़ा मिलता है। इस थीम पार्क में पूरे दिन को रोमांच के साथ बिताया जा सकता है। इस पार्क में आकर आप फास्ट फॉरवर्ड, रॉकिन रोलर, चार्ट स्मैशर्स, डाउनलोड, बिग बीट और हिप्पी हॉप का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर हर उम्र के लोगों के लिए कुछ ना कुछ ख़ास है।
किडजानिया – Kidzania

इस वीकेंड पर यदि आप अपने बच्चों के साथ कुछ प्लान कर रहे हैं तो नोएडा में स्थित किडजानिया एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस जगह पर घूमने और देखने के साथ साथ करने के लिए भी काफ़ी कुछ है। बच्चों के लिए तो यह जगह और भी ज़्यादा ख़ास है। इस जगह पर आकर आप अपने बच्चों के साथ तरह तरह के खेलों का आनंद ले सकते हैं। मनोरंजन के साथ सीखने के लिए यहाँ 100 से अधिक चीजें हैं। भरपूर मौज मस्ती करने के बाद आप फूड कोर्ट में खाने का भी मजा ले सकते हैं।
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया – DLF Mall Of India

आजकल लोग ऐसी जगहों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह देश का सबसे बड़ा मॉल माना जाता है। इस जगह पर घूमने के साथ साथ मनोरंजन की भी चीज़ें मौजूद हो। नोएडा में स्थित डीएलएफ मॉल एक ऐसी ही जगह है। यह लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इस मॉल में लोगों की बहुत ही अच्छी ख़ासी भीड़ देखने को मिलती है। इस जगह पर 700 से भी कहीं ज़्यादा ब्राण्ड मौजूद हैं।
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल – Rashtriya Dalit Prerna Sthal

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल भारत के दलित नेताओं के सम्मान में बनाया गया एक स्मारक है। नोएडा में स्थित इस जगह को हैंगआउट के लिए बहुत ही सही माना जाता है। यह 82 एकड़ क्षेत्र में फैला उद्यान पूरी तरह से हरा भरा और मन को तरोताज़ा कर देने वाला है। इस जगह पर आकर आप कांशीराम, डॉ. बी. आर. अम्बेडकर और मायावती सहित कई प्रमुख दलित हस्तियों की प्रतिमाएं देख सकते हैं। इस जगह पर एक बहुत ही सुंदर संग्रहालय भी है।
