इन 6 वाक्‍यों से बदल सकता है आपके बच्‍चे का व्‍यक्तित्‍व, जरूर सिखाएं: Kids Personality Changes
Kids Personality Changes Credit: Istock

Kids Personality Changes: आज की दुनिया में माता-पिता बनना सबसे कठिन कामों में से एक है। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि वह अपने बच्‍चे का रोल मॉडल बने और उसे जीवन के उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहने में मदद कर सकें। जिसके चलते पेरेंट्स अपने व्‍यवहार और रहन-सहन में कई तरह के बदलाव भी करते हैं। बच्‍चे के अच्‍छे व्‍यवहार से लेकर आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने तक की सभी जिम्‍मेदारी माता-पिता की ही होती है। बच्‍चों के व्‍यक्तित्‍व को संवारने और उन्‍हें प्रेरित करने में कुछ वाक्‍य नींव का पत्‍थर साबित हो सकते हैं। जो एक बिल्डिंग ब्‍लॉक का काम कर सकते हैं उसका फ्यूचर बनाने में। यदि आप अपने बच्‍चे के व्‍यक्तित्‍व को सुधारना चाहते हैं तो बच्‍चों के सामने इन वाक्‍यों को कई बार दोहराएं। इससे न केवल बच्‍चे का आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा बल्कि आपके साथ उसका बॉन्‍ड भी मजबूत होगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: संतरे के छिलके से कम हो सकते हैं चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे, जानें तरीका: Orange Peel For Pimples

मुझे तुम पर गर्व है

Kids Personality Changes
I am proud of you

अपने बच्‍चे को हमेशा यह एहसास दिलाना चाहिए कि वह जो भी काम कर रहा है उससे आप खुश हैं और गौरांवित महसूस करते हैं। इससे बच्‍चे का कॉन्‍फिडेंस बिल्‍डअप होगा और वह अपने कामों को पूरी जिम्‍मेदारी व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करेगा। बच्‍चे अपनी सफलता को माता-पिता की खुशी से मापते हैं इसलिए बच्‍चे को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। 

तुम जैसे हो वैसे ही अच्‍छे हो

बच्‍चे का व्‍यक्तित्‍व सुधारने में कृतज्ञता और प्रशंसा अहम भूमिका निभाती है। इसलिए बच्‍चे को उसकी अच्‍छाई और बुराई दोनों के लिए धन्‍यवाद करना न भूलें। यदि आप बच्‍चे से कहेंगे कि तुम जैसे हो वैसे ही अच्‍छे हो तो यकीनन वह अपनी खूबियों को पहचानेगा और आगे बढ़ने का प्रयास करेगा।

तुम सबसे खास हो

इस बात की चिंता न करें कि कोई और आपके बारे में क्‍या सोचता है। आप अपने बारे में क्‍या सोचते हैं ये जरूरी है। आप अपने बच्‍चे को समझाएं कि वह सबसे खास है। वह अपने निर्णय लेने के लिए आजाद है जो उसके फ्यूचर को सिक्‍योर करने में मदद करेंगे। आपको उसके खास होने पर गर्व है।

गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें

mistakes
learn from mistakes and move on

ये वाक्‍य आपके बच्‍चे को कठिनाईयों से लड़ने में मदद कर सकता है साथ ही उन्‍हें आगे बढ़ने की हिम्‍मत देगा। पेरेंट्स का सपोर्ट बच्‍चे को पॉजेटिव ए‍नर्जी दे सकता है। बच्‍चे को गलती से सीखने की प्रेरणा दें न कि उसे सजा दें।

आई लव यू

बढ़ती उम्र में बच्‍चे को ये अहसास दिलाना जरूरी होता है कि आप उससे बहुत प्‍यार करते हैं। वर्तमान में दोनों ही पेरेंट्स अपने काम और जिम्‍मेदारियों को पूरा करने में व्‍यस्‍त रहते हैं ऐसे में कई बच्‍चे प्‍यार और दुलार से वंचित रह जाते हैं। बढ़ती उम्र में बच्‍चे को पेरेंट्स के प्‍यार की अधिक आवश्‍यकता होती है इसलिए समय-समय पर बच्‍चे को अपना प्‍यार और भावनाएं जरूर दिखाएं।

तुम हर काम कर सकते हो

पेरेंट्स का ऐसा कहना ही बच्‍चे में कॉन्‍फिडेंट बिल्‍डअप कर सकता है। ऐसे वाक्य दोहराने से बच्‍चा अपने टेलेंट को पहचानता है और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। हर बच्‍चे में अलग विशेषता होती है इसलिए बच्‍चे को आगे बढ़ने के लिए एनकरेज करें।