Lessons from Harry Potter
Lessons from Harry Potter Credit: Istore

Overview: क्या आपका बच्चा है हैरी पॉटर का दीवाना? तो उसे सिखाएं ये इंस्‍पायरिंग लेसंस

हैरी पॉटर सीरीज बच्चों और पेरेंट्स को इंस्‍पी‍रेशनल लेसंस सिखाती है। ये लेसंस बच्चों को मजबूत, आत्मविश्वासी और दयालु बनाने में मदद करते हैं।

Inspiring Lesson From Harry Potter: हैरी पॉटर सीरीज न केवल बच्चों, बल्कि हर उम्र के लोगों के बीच अपनी जादुई दुनिया और इंस्‍पायरिंग लेसंस के लिए लोकप्रिय है। सीरीज में दिखाए गए सभी कैरेक्‍टर खासकर हैरी और हरमायनी बच्‍चों के दिल के बेहद करीब हैं। जे.के. राउलिंग द्वारा रचित यह किताबें न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि बच्चों को मजबूत, आत्मविश्वासी और दयालु इंसान बनने के लिए महत्वपूर्ण स्‍ट्रेटजी भी सिखाती हैं। यह जादुई दुनिया पेरेंट्स और बच्‍चों को कई ऐसे सबक सिखाती है, जिन्हें वे अपनी डेली लाइफ में एप्‍लाई कर सफलता की राह को आसान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हैरी पॉटर से मिलने वाले इंस्‍पायरिंग लेसंस के बारे में।

अपनी नियति को करें कंट्रोल

Inspiring Lesson From Harry Potter-हैरी पॉटर से सीखें लाइफ लेसंस
Control your destiny

सी‍रीज में बताया गया है कि हैरी पॉटर ने बचपन से ही कष्‍ट और तिरस्‍कार सहा था। उसे जो मिलता था वह उसी में अपनी खुशियां ढूंढ़ लेता था लेकिन उसने अपनी नियति पर कंट्रोल किया और उसने वह सब कुछ हासिल किया जो वह चाहता था। हैरी पॉटर से बच्‍चे अपनी मर्जी से फैसला लेना सीख सकते हैं। अपने भविष्य को खुद तय कर सकते हैं। बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि उनकी पसंद और निर्णय उनकी जिंदगी को आकार देते हैं।

सपने पूरे करना

हैरी की सबसे अच्छी दोस्त, हरमायनी ग्रेंजर, हॉगवॉर्ट्स की सबसे प्रतिभाशाली छात्रा थी। लेकिन उसे अपने मगल (गैर-जादुई) माता-पिता की वजह से भेदभाव का सामना करना पड़ता है। फिर भी, वह अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य को हासिल करती थी। यह बच्चों को सिखाता है कि आप कहां से आते हैं, यह मायने नहीं रखता बल्कि मेहनत और लगन से आप अपने सपनों को सच कर सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को यह विश्वास दिला सकते हैं कि उनका बैकग्राउंड उनकी सफलता और आकांक्षाओं को सीमित नहीं कर सकता।

डर का सामना करना

हैरी पॉटर सीरीज में बहादुरी को सबसे बड़ा गुण माना गया है। हैरी खुद कई डरावनी परिस्थितियों और प्राणियों, जैसे डिमेंटर्स, का सामना करता है। जब उसे अपने सबसे बड़े डर, लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट, का सामना करना पड़ता है, तो वह पीछे नहीं हटता। यह बच्चों को सिखाता है कि साहस का मतलब डर नहीं, बल्कि उसका सामना करने की क्षमता है। माता-पिता अपने बच्चों को छोटे-छोटे डरों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं ताकि उनमें आत्मविश्वास विकसित हो सके।

टीम वर्क की ताकत

हैरी पॉटर से सीखें लाइफ लेसंस
The power of teamwork

हैरी पॉटर सीरीज में अकेला हैरी हीरो नहीं था। उसे भी अपने दोस्‍तों की जरूरत पड़ती थी। उसे पता था कि वह तभी पॉवरफुल होता है जब वह दोस्‍तों के साथ होता है। हैरी, रॉन और हरमायनी की दोस्‍ती ने ये प्रूव कर दिया कि वह साथ हैं तो वह किसी भी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। पेरेंट्स अपने बच्‍चों को भी टीमवर्क में काम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। साथ ही दोस्‍ती के मायने सिखाने में मदद कर सकते हैं।

गलतियों से सीखें

सीरीज में दिखाया गया है कि हैरी पॉटर कभी भी परफेक्‍ट नहीं था। वह ब्‍लंडर मिस्‍टेक करता था लेकिन कभी भी हार नहीं मानता था। वह अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करता है। इससे बच्‍चों को ये शिक्षा मिलती है कि वह गलतियों के डर से कोशिश करना न छोड़े। जब आप गलतियों से सीखते हैं तो आपमें एक नया जोश और कॉन्‍फिडेंस होता है जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

डोंट जज बाय इट्स कवर

पोशन मास्टर सेवेरस स्नेप का किरदार हमें सिखाता है कि दिखावट धोखा दे सकती है। हर व्यक्ति के व्यवहार के पीछे एक कहानी होती है। स्नेप हमें यह भी सिखाता है कि क्षमा करना और प्यार करना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन यह हमें बेहतर इंसान बनाता है। बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि दूसरों को समझने और उनकी कहानी जानने से पहले जल्दबाजी में निर्णय न लें। पहले सामने वाले को परखें फिर कोई फैसला लें।