Overview: बिजी लाइफ में बच्चों के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड कैसे बनाएं
अगर आप बहुत बिजी रहते हैं तो ऐसे में बच्चों के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाने के लिए आसान हैक्स आजमाएं।
Bonding with Kids: आज के समय में हर किसी के पास समय की काफी कमी है। सुबह उठते ही भागमभाग शुरू हो जाती है। घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने से लेकर ऑफिस भागने की जल्दी रहती है। पूरे दिन की टू-डू लिस्ट में खुद के लिए ही टाइम निकालना ही काफी मुश्किल लगता है, तो ऐसे में बच्चों के लिए किस तरह टाइम निकाला जाए। जिसकी वजह से हर पैरेंट एक गिल्ट महसूस करता है। हो सकता है कि आप भी ऐसा ही महसूस करते हों, तो आप अकेले नहीं हैं।
हम सभी अपने बच्चों के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाना चाहते हैं, लेकिन समय के अभाव में हम ऐसा नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से मन में हमेशा ही मलाल रहता है। हालांकि, हम सभी चाहते हैं कि बच्चे हमसे खुलकर बात करें, हम पर भरोसा करें और लाइफ के हर छोटे-बड़े पलों में हमें शामिल करें। लेकिन ऐसा केवल तभी संभव है, जब हम बच्चों के साथ वो बॉन्ड शेयर करते हों। हालांकि, हम समय के अभाव की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे आजमाकर बिजी पैरेंट्स अपने बच्चे के साथ एक अच्छा बॉन्ड क्रिएट कर सकते हैं-
छोटे-छोटे पलों को करें एन्जॉय

अक्सर पैरेंट्स यह समझते हैं कि अगर उन्हें बच्चों के साथ एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाना है तो ऐसे में उन्हें काफी ज्यादा समय उन्हें देना पड़ेगा। पूरे दिन की पिकनिक या आउटिंग से बॉन्ड बनेगा, जबकि ऐसा नहीं है। दिन भर में जो आपको कुछ छोटे-छोटे पल मिलते हैं, उन्हें खुलकर जीएं। जैसे सुबह उठते ही एक प्यारा व टाइट सा हग या फिर रात को सोने से पहले 1 मिनट का “आज का बेस्ट मोमेंट” बच्चे को प्यार महसूस करवाते हैं।
बच्चों की सुनें
अक्सर पैरेंट बच्चे की बातों को अनसुना कर देते हैं और उस दौरान भी वे फोन स्क्रॉल करते रहते हैं। जबकि ऐसा करने से बचें। अगर बच्चा कोई बेवजह की बात करता है, तब भी उसकी बात प्यार से सुनें। उस दौरान आई कॉन्टैक्ट रखें और एक प्यारी सी मुस्कान के साथ उससे बात करें। ऐसे में बच्चे को लगता है कि उसके मम्मी-पापा उसकी बात सुनते हैं और यही फीलिंग उनके बीच की बॉन्डिंग को बढ़ाता है।
मिलकर बनाएं छोटे रूल

बच्चे के साथ बॉन्डिंग बनाने के लिए आप कुछ छोटे-छोटे रूल्स बना सकती हैं। मसलन, रात को सोने से पहले 5 मिनट स्टोरी सुनाना या फिर वॉक पर जाते समय एक गेम खेलना आदि। इससे आपको अलग से समय निकालने की जरूरत महसूस नहीं होती है, लेकिन बच्चा खुद को बहुत ज्यादा प्यार भरा महसूस करता है।
बच्चे के इंटरस्ट पर करें बात
बच्चे छोटे व मासूम होते हैं और इसलिए उनकी दुनिया भी काफी अलग होती है। हो सकता है कि वे किसी अजीव या काल्पनिक चीजों को सच मानते हों और उसमें इंटरस्ट लेते हों। ऐसे में आप दो मिनट उनके साथ उस पर बात कर लें। इससे बच्चा आपको खुद से अलग नहीं समझेगा और एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस करेगा।
