रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि।
जहां काम आवे सुई, कहा करे तरवारि।।
Paper Clips Hacks: रहीम जी का यह दोहा हर सूक्ष्म चीज की महत्ता को बखूबी दर्शाता है। आमतौर पर, लोग कई बार कुछ छोटी-छोटी चीजों को सिर्फ इसलिए महत्व नहीं देते हैं, क्योंकि उनका साइज छोटा होता है। पेपर क्लिप भी इन्हीं में से एक है। आमतौर पर, पेपर क्लिप का इस्तेमाल ऑफिस में किया जाता है। यह पेपर को होल्ड करने में मददगार होते हैं। लेकिन लोग कभी भी इससे आगे बढ़कर इसे इस्तेमाल करने के बारे में नहीं सोचते है। जबकि यह एक बेहद ही मल्टीपर्पस प्रोडक्ट है और इसे कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। हो सकता है कि आपको पेपर क्लिप के कई अलग-अलग उपयोगों के बारे में नहीं पता हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-
पेपर क्लिप से निकालें हेयर ब्रश के बाल

लगातार हेयर ब्रश का इस्तेमाल करने से उसमें बाल जमा हो जाते हैं। इन्हें ब्रश से निकालना यकीनन एक टाइम टेकिंग टास्क है। यही कारण है कि कोई भी इस काम को करना नहीं चाहता है। लेकिन अगर आप अपने इस टास्क को अधिक आसान बनाना चाहते हैं तो ऐसे में पेपर क्लिप आपके काम आ सकता है। आपको बस इतना करना करना है कि आप पेपर क्लिप को खोलें और फिर हेयरब्रश में उलझे हुए बालों को हटाएं। यकीन मानिए, एक साधारण सी पेपर क्लिप का इस्तेमाल करने से आपका काम बेहद जल्द व आसान तरीके से हो जाएगा।
पेपर क्लिप से बनाएं बुकमार्क

अगर आपको पढ़ने का शौक है तो यकीनन पेपर क्लिप आपके लिए बेहद काम की चीज है। इसकी मदद से आप एक बुकमार्क बना सकती हैं। आपको बस इतना करना है कि आप एक कलरफुल रिबन और एक पेपर क्लिप लें। अब आप पेपर क्लिप के ऊपरी हिस्से पर रिबन लगाकर बो बनाएं। बस आपका क्यूटी सा बुकमार्क रेडी है।
पेपर क्लिप से खोलें लिफाफा

अकसर हमारे पास डाक आती हैं, लेकिन उसे ओपन करना यकीनन उतना भी सिंपल नहीं है, जितना लोग सोचते हैं। दरअसल, कई बार जब हम उसे लापरवाही से खोलते हैं तो उसके अंदर मौजूद लेटर या चेक आदि भी फट जाता है। ऐसे में अगर आप उसे आसान तरीके से और एक परफेक्ट तरीके से खोलना चाहते हैं तो पेपर क्लिप की मदद लें। बस आप पेपर क्लिप को मोड़ें और आप इसे कागज के नीचे और लिफाफे के साथ हल्का सा स्लाइड करते हुए खोलें। यकीनन आप एकदम सही तरह से लेटर को खोल पाएंगे।
पेपर क्लिप को मिनी स्क्रूड्राइवर की तरह करें इस्तेमाल

आपको शायद पता ना हो, लेकिन पेपर क्लिप एक मिनी स्क्रूड्राइवर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, कभी-कभी चश्मे से लेकर अन्य कई छोटी-छोटी चीजों के पेंच लूज हो जाते हैं और फिर उन्हें कसने के लिए एक मिनी स्क्रूड्राइवर नहीं मिलता है। लेकिन अगर आपके पास पेपर क्लिप है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप बस पेपर क्लिप को खोलें और फिर उसे घुमाते हुए पेंच को कस दें। यह यकीनन एक बेहद ही अमेजिंग हैक है , जो आपकी अकसर होने वाली परेशानी को दूर करने में सहायक है।
पेपर क्लिप से करें नेल्स की सफाई

यूं तो नेल्स की क्लीनिंग व केयरिंग के लिए अलग से नेल टूल किट की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आप काम पर हैं या फिर कहीं बाहर हैं और आपको यह महसूस होता है कि आपके नेल्स काफी गंदे हो गए हैं तो ऐसे में आप छोटे से पेपर क्लिप की मदद भी ले सकते हैं। आप बस इसे हल्का सा मोड़ें और अपने नेल्स के अंदर की सफाई करें। पेपर क्लिप की मदद से आपके नेल्स कुछ ही सेकंड्स में साफ हो जाएंगे। हालांकि, इस दौरान आपको थोड़ी केयर करने की जरूरत है, अन्यथा आप खुद को चोटिल भी कर सकते हैं। आप इमरजेंसी में इस हैक को इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हर बार नेल्स क्लीनिंग के लिए पेपर क्लिप का इस्तेमाल करने से बचें।
पेपर क्लिप से रैपिंग रोल को करें सिक्योर

अकसर गिफ्ट को रैप करने के लिए रैपिंग पेपर की जरूरत होती है। लेकिन जो लोग रैपिंग रोल खरीदकर लाते हैं, उनके रैपिंग पेपर अक्सर यूं ही फट जाते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें आसानी से सिक्योर करना चाहते हैं तो ऐसे में पेपर क्लिप की मदद लें। आप बस इस्तेमाल करने के बाद रोल करें। अब आप इसे ऊपरी हिस्से पर पेपर क्लिप लगाकर रोल को सिक्योर करें। अब आप बिना किसी परेशानी के इसे आसानी से रख सकते हैं।
पेपर क्लिप को बनाएं इमरजेंसी हेयर क्लिप

यह पेपर क्लिप का एक ऐसा इस्तेमाल है, जिसके बारे में अमूमन लोग सोचते ही नहीं है। कई बार हम ऑफिस में ओपन हेयर रखते हैं, लेकिन काम के बीच यही खुले बाल आपको परेशान करते हैं। अगर आप उन बालों को बांधना नहीं चाहती हैं, लेकिन उनके बार-बार आगे आने से भी परेशान हैं तो ऐसे में पेपर क्लिप को एक इमरजेंसी हेयर क्लिप के रूप में यूज कर सकती हैं। आप बस हाथों की मदद से बालों को स्मूद करें। इसके बाद, आप कानों के पास पेपर क्लिप को बालों में लगाएं। अब आपके बाल बार-बार आगे नहीं आएंगे और आप बिना किसी परेशानी के बेहद आसानी से काम कर पाएंगी।
