आप भी टूटे हुए क्लचर को फेंक देते हैं तो आज ही करें बंद और इस तरह करें दोबारा इस्तेमाल : Old clutcher hack
आज के आर्टिकल में हम आपको बात बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से टूटे हुए क्लचर को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Old Clutcher Hack: आपने अक्सर ही देखा होगा या फिर महसूस किया होगा कई बार ऐसा होता है कि बालों में लगाते समय हमारे क्लचर अक्सर टूट जाते हैं। ऐसा लगभग हर महिला के साथ होता ही है और क्लेचर टूटते ही हम उसे फेंक देते हैं। परंतु क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि क्लचर को दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर नहीं तो आज के आर्टिकल में हम आपको बात बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से टूटे हुए क्लचर को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Also read : बालों को घने और चमकदार बनाएंगे ये घरेलू नुस्ख
पुराने क्लेचर को इस तरह से करें इस्तेमाल

अगर आपका क्लेचर का छोटा हिस्सा टूटा है तो आप उसे फेवीक्विक की मदद से दोबारा से जोड़ सकते हैं। इसी के साथ-साथ अगर आप क्लचर के बीच में लगी हुई पिन को दोबारा भी लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद यह क्लचर दोबारा से इस्तेमाल करने की कंडीशन में हो जाता है।
टूटे हुए क्लचर को गार्डनिंग में कर सकते हैं इस्तेमाल

आप टूटे हुए क्लेचर की मदद से पौधों की मिट्टी को सही भी कर सकते हैं। ऐसा कई बार होता है कि गमले में मिट्टी जम जाती है। इसे आप क्लचर की मदद से हटा सकते हैं और अपने काम को आसान कर सकते हैं। आपका क्लचर जितना बड़ा होगा आपका काम उतना ही जल्दी और आसान हो जाता है।
पुराने क्लचर का सामान टांगने के लिए करें इस्तेमाल

हम सभी के घर में बहुत सारी जगह ऐसी होती है जहां पर हम अपना सामान टांग देते हैं। अब आप टूटे हुए क्लेचर के जरिए भी अपने सामान को टांग सकते हैं। इसके लिए आप टूटे हुए क्लेचर को घर के किसी भी हिस्से में मजबूती से टांग दें और उसकी पीन पर आराम से सामान टांग सकते हैं। टूटे हुए क्लचर का इस्तेमाल आप चैन इत्यादि चीजों को टांगने में भी कर सकते हैं।
पुराने क्लचर की एक्सेसरीज़ को करें दोबारा इस्तेमाल
कई बार ऐसा होता है की क्लचर पर छोटी-छोटी चीज हुए लगी होती है जो उसे सजाने का काम करती है। इसे आप निकाल कर अलग-अलग कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की फूल को आप घर और फुटवियर आदि पर लगा कर दोबारा से उसे सजा सकते हैं और नया स्टाइलिश कुछ भी बना सकते हैं।
टूटे क्लचर से बनाएं जुड़ा पिन

आप टूटे हुए क्लचर के साथ जुड़ा पिन भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल क्लेचर का एक हिस्सा लेना है और उसे सजा कर बॉबी पीन की मदद से जुड़े में लगा लेना है। इस तरीके से आपका जुड़ा भी काफी स्टाइलिश दिखाई देगा और जुड़ा पिन भी बहुत यूनिक दिखाई देता है।
यह कुछ तरीके होते हैं जिसके जरिए आप अपना टूटा हुआ क्लेचर दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं और यह दिखने में काफी स्टाइलिश और यूनिक भी लगता है। इस तरीके से हमारा घर का कुछ भी टूटा हुआ सामान खराब नहीं होता है और हम उसे दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं।
