Joyful Indian couple posing at their NRI wedding ceremony

summary: NRI से शादी का सोच रही हैं? पहले इन बातों पर गौर करें

NRI से शादी करने से पहले नागरिकता, सोच, कानूनी स्थिति और करियर जैसे अहम पहलुओं की गहराई से जांच ज़रूरी है। भावनाओं में बहकर जल्दबाज़ी करना आपके भविष्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

NRI Marriage Advice: NRI से शादी का सपना आजकल कई लड़कियों और उनके परिवारों को आकर्षित करता है। इस आकर्षण के पीछे वजह होती है विदेश में बसना, बेहतर करियर अवसर, अच्छी जीवनशैली और सामाजिक प्रतिष्ठा। मन में विदेश में बसने के प्रति आकर्षण हो तो लड़के का NRI होना इस रिश्ते को और भी खास बना देता है। अगर आप भी सिर्फ विदेश जाने की चाह में बिना सोच-विचार किए शादी का  फैसला ले रहीं हैं तो यकीन मानिये ये आपके लिए एक लेना खतरनाक कदम साबित हो सकता है। कई बार ऐसी भावनाओं में बहकर NRI से शादी करने के बाद महिलाओं को मानसिक उत्पीड़न ,धोखाधड़ी, या कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी NRI दूल्हे से शादी करने जा रही हैं, तो बेहद जरूरी है कि आप कुछ ख़ास बातों की जांच-पड़ताल अच्छी तरह से कर लें।

Traditional Indian couple at an NRI wedding holding hands during ceremony

अक्सर NRI लड़कों की सोच काफी अलग होती है। वे काफी समय से विदेश में बेस होने के कारण वहां की जीवनशैली को पसंद करने लगते हैं। ऐसे मामलों में लड़का-लड़की को शादी से पहले खुलकर बातचीत करनी चाहिए , ताकि दोनों की सोच और प्राथमिकताएँ एक जैसी हों।

होने वाले जीवन साथी की फेसबुक, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें। इसे देखने से आप काफी हद तक पता लगा सकती हैं कि ये प्रोफाइल कहीं दिखावे के लिए ही तो नहीं बनायीं गयी है। किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि का अंदाज़ भी इस तरह आसानी से लगाया जा सकता है।

अपने देश में और जहां आपके पार्टनर रहते हैं, दोनों जगह अपनी शादी को रजिस्टर जरूर कराएं। इस तरह आपको कानूनी रूप से सुरक्षा मिलेगी और आने वाले भविष्य में अगर कोई धोखा होता है, तो आप की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

NRI wedding ceremony
Close-up of rituals during an elegant NRI wedding ceremony

शादी से पहले यह जरूर मालूम करें कि वह व्यक्ति कानूनी रूप से किस देश का नागरिक है। उसके वीजा, पासपोर्ट और PR (Permanent Residency) से जुड़े दस्तावेज अच्छी तरह से जांचें।

यह जान लेना बेहद ज़रूरी है कि वह व्यक्ति पहले से शादीशुदा तो नहीं है या उसके तलाक की प्रक्रिया अधूरी तो नहीं। इसके लिए आपको उस देश की मैरिज रजिस्ट्री या कोर्ट से प्रमाण पत्र की मांग करनी पड़ेगी।

हर देश की अपनी अलग इमिग्रेशन पॉलिसी होती है। आप शादी के बाद किस वीजा पर जाएंगी, वहां जा कर काम कर पाएंगी या नहीं, वहां की स्थायी नागरिकता की प्रक्रिया क्या होगी, ये सब पहले से जान लें।

 gift exchange
Indian couple celebrating NRI wedding with a gift exchange

शादी के बाद आप विदेश जाकर सिर्फ घरेलु महिला बन कर रह जाएंगी या अपने सपनों को भी पूरा कर पाएंगी, इस पर स्पष्ट बात करें। इस तरह आपके रिश्तों में पारदर्शिता बनी रहेगी।

NRI से शादी ज़िम्मेदारी भरा फैसला है। इसमें भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आपको अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करना जरुरी है। यही आपकी खुशहाल और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...