नथ सिर्फ नाक के बाईं तरफ ही क्यों पहनी जाती है, जानें इससे जुड़े कई वैज्ञानिक कारण: Nose Piercing Scientific Reason
Nose Piercing Scientific Reason

Nose Piercing Scientific Reason: महिलाओं के सोलह शृंगार में नथ का बहुत महत्व होता है। नथ न सिर्फ महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि नथ पहनने से शरीर को कई फायदे भी होते हैं। नथ सोलह शृंगार का एक ऐसा आभूषण है जो पूरे चेहरे की रौनक बढ़ा देता है। नथ के बिना कोई भी दुल्हन, दुल्हन नहीं लगती है। भारतीय परंपरा के अनुसार नथ को नाक के बाईं तरफ पहना जाता है। हिंदू धर्म में बाईं तरफ नथ पहनने का विशेष महत्व होता है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की नाक में नथ पहनने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

Also read : कॉलेज की लड़कियों को पसंद आते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये नोज रिंग स्टाइल: Nose Ring Style

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब लड़की का विवाह होता है तो फेरों और जयमाला के दौरान उसकी नाक में बाईं और नथ जरूर होनी चाहिए। जयमाला के दौरान नाक में नथ पहनने से शादीशुदा जीवन बहुत खुशहाल तरह से व्यतीत होता है। इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता है की नाक में नथ पहनने से लड़की के अंदर मां लक्ष्मी वास करती है।

नाक में नथ पहनने से होते हैं ये फायदे

  1. नाक के बाईं ओर नाथ पहनने के पीछे बहुत बड़ा वैज्ञानिक कारण छुपा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि नाक का बायां हिस्सा मासिक धर्म से जुड़ा होता है। जब नाक में छेद किया जाता है और नोज रिंग पहनी जाती है तब मासिक धर्म को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है की दुल्हन को विवाह के दौरान नाक में नथ जरूर पहन कर रखनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मजबूती आती है। इसके साथ ही विवाह के दौरान नाक में नथ पहनने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और दोनों पति-पत्नी पर आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
  3. किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य या शुभ कार्यों में अगर महिलाएं या लड़कियां अपने नाक में सोने की नथ पहनती हैं, तो इससे आने वाले जीवन के लिए शुभ संकेत मिलते हैं।
  4. नाक में सोने या चांदी की नथ पहनने से गुस्सा नियंत्रित रहता है। इसे पहनने से मन को शांति मिलती है और शरीर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसके साथ ही मस्तिष्क का विकास भी होता है।
  5. नथ पहनने से माता पार्वती और माता लक्ष्मी दोनों देवियों का आशीर्वाद मिलता है। क्योंकि नथ इन दोनों देवियों का पसंदीदा गहना है। नाक के बाईं ओर नथ पहनने से जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है।
  6. नाक में बाईं ओर सोने या चांदी की नथ पहनने से महामारी के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा नथ पहनने से महिलाओं को सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है।