Overview:नेल पॉलिश की बोतल हो गई है खाली तो इस तरह से करें रियूज़ : Nail paint hack
अगर आपके घर में नेल पॉलिश की खाली बोतल है तो उसे फेक नहीं बल्कि इस तरह से उसका इस्तेमाल करें
Nail Paint Hack: घर में जितना भी बेकार सामान होता है उन्हें किसी न किसी तरीके से दोबारा से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर हम इन सामान को फेंकने की बजाय इनका दोबारा इस्तेमाल करते हैं तो इससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहता है और प्रदूषण होने से भी रुक जाता है। अगर आपके घर में नेल पॉलिश की खाली बोतल है तो उसे फेक नहीं बल्कि इस तरह से उसका इस्तेमाल करें क्योंकि हर चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है तो लिए आपको बताते हैं की नेल पॉलिश की खाली बोतल को किस तरीके से आप दोबारा से काम में ले सकते हैं।
Also read: वास्तु अनुसार घर में कैसे हो खिड़की- दरवाजे: Vastu Tips
नेल पॉलिश की बोतल से अपने घर को सजाएं

आप अपनी नेल पॉलिश की खाली बोतल को दोबारा से इस्तेमाल करके घर को डेकोरेट कर सकते हैं। यह घर को डेकोरेट करने का बहुत ही अच्छा तरीका होता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कॉटन को हल्की और पतली स्टिक में लगाना होगा। इसके बाद आप अपनी नेल पॉलिश की बोतल को पूरी तरह से साफ कर ले या फिर आप इसमें इअरबर्ड की मदद से भी नेल पॉलिश को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। इसके बाद ऊपर वाले भाग को हटा दे और फिर नीचे वाले भाग को पेंट करके रख दे। आप अलग-अलग डिजाइन बनाकर भी पेंट कर सकते हैं। इसे आप घर के किसी भी कोने में रख दे। यह डेकोरेशन का काम करता है आप इसमें छोटे-छोटे फूल भी लगा कर रख सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल डेकोरेटिव आइटम दिखाई देता है।
नेल पॉलिश की बोतल से बनाएं गिफ्ट आइटम

आप नेल पॉलिश की खाली बोतल को साफ करके उसके द्वारा गिफ्ट आइटम भी बना सकते हैं। इसके लिए उसमें छोटे-छोटे मैसेज रोल करके भी रखे जा सकते हैं। इसे आप किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अलग-अलग मोतियों से सजा सकते हैं। नेल पॉलिश की बोतल से इस तरीके से आप गिफ्ट आइटम बना सकते हैं और अपने किसी भी दोस्त या किसी भी फैमिली मेंबर को गिफ्ट दे सकते हैं।
नेल पॉलिश की बोतल में रख सकते हैं एसेंशियल ऑयल

घर में हमें बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है अधिकतर जब-जब हमें तेल रखने की जरूरत होती है, तब हम छोटी-छोटी शीशी ढूंढते हैं। ऐसे में आप नेल पॉलिश की खाली बोतल को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। इस बोतल को साफ करने के बाद आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बंदे बोतल के अंदर डाल ले। तेल डालने के बाद बोतल का ढक्कन ध्यान से बंद करें। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरीके से नेल पॉलिश की खाली बोतल भी इस्तेमाल हो जाती है और आप अपना एसेंशियल ऑयल भी सुरक्षित रख सकते हैं।
इस तरीके से नेल पॉलिश की खाली बोतल का दोबारा से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बेहतर तरीका होता है नेल पॉलिश की खाली बोतल का इस्तेमाल करने का। इससे चीज वेस्ट भी नहीं होती है और हम अपने पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
