most expensive vegetable in india
Food of Rajasthanmost expensive vegetable in india

Overview:

राजस्थान हमेशा से ही अपनी संस्कृति, विरासत और खान-पान के लिए मशहूर रहा है। यहां के व्यंजन दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में शामिल है केर सांगरी की रॉयल सब्जी। इस सब्जी की कीमत 2000 से 3000 रुपए प्रति किलो है।

Most Expensive Vegetable in India: दुनिया की सबसे महंगी सब्जियों में राजस्थान के रेतीले धोरों में उगने वाली एक सब्जी भी शामिल है। इस सब्जी का नाम है ‘केर सांगरी’। आइए जानते हैं क्यों झाड़ियों में उगने वाली यह सब्जी आज ‘रॉयल सब्जियों’ में शामिल है।

इसलिए है बेहद खास

राजस्थान हमेशा से ही अपनी संस्कृति, विरासत और खान-पान के लिए मशहूर रहा है। यहां के व्यंजन दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं। इन्हीं में शामिल है केर सांगरी की रॉयल सब्जी। इस सब्जी की कीमत 2000 से 3000 रुपए प्रति किलो है। यानी यह ड्राई फ्रूट्स से भी महंगी है। इसकी खासियत ये है कि इसे ठीक से स्टोर करने पर यह 7 से 8 साल तक खराब नहीं होती। वहीं पकाने के बाद कम से कम 7 दिनों तक स्टोर की जा सकती है। यही कारण है कि यह विदेशों तक एक्सपोर्ट होती है।

ऐसे शामिल हुई आहार में

केर सांगरी की सब्जी का राजस्थान से गहरा नाता है। राजस्थान में पानी की कमी रही है। ऐसे में यहां हरी सब्जियां बहुत कम उगती थीं। जो उगती थीं, वो भीषण गर्मी की चपेट में आकर जल जाती थीं। इस परेशानी का हल बनी केर-सांगरी की सब्जी। केर झाड़ियों में उगती है। वहीं सांगरी राजस्थान के कल्पवृक्ष खेजड़ी के पेड़ पर लगती है। इसे खासतौर पर शीतला अष्टमी यानी बसोड़ा पर बनाया जाता है। राजस्थान में इसे हर बड़े तीज त्यौहार और शादियों में बनाने का भी चलन है।

बहुत पौष्टिक है यह सब्जी

केर सांगरी एक ड्राई सब्जी है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। ढेर सारे फाइबर से भरी यह सब्जी पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इस सब्जी में मैग्नीशियम होता है। जिससे ब्लड वेसेल्स को मजबूती मिलती है। वहीं जिंक शरीर के टी सेल्स को सेहतमंद रखता है। यह सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।

जानिए केर सांगरी बनाने की रेसिपी

यह सब्जी काफी चटपटी बनती है। जिसके ढेर सारे मसाले और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।

सामग्री
सांगरी : 1 कप
कैर : 1/4 कप
तेल : 2 टेबल स्पून
किशमिश, काजू – 10 से 15
जीरा – 1/4 टीस्पून
हींग – 2 पिंच
साबुत लाल मिर्च – 3 से 4
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 2 टीस्पून
अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून

विधि : सबसे पहले केर-सांगरी को अच्छे से वॉश करें। फिर रातभर इसे हल्दी के पानी में भिगो दें। इससे रंग अच्छा आएगा। सुबह इन्हें फिर से वॉश करें। एक प्रेशर कुकर में सब्जी और 2 कप पानी डालें। फिर दो सीटी लें। गैस बंद करें। कुकर की गैस अपने आप निकलने दें। अब सब्जी को छलनी से छान लें। एक बार फिर इसे वॉश कर लें। एक कढ़ाई में तेल डालें। उसमें जीरा, हींग और साबुत लाल मिर्च डालें। फिर उबली हुई सब्जी और सारे मसाले डाल लें। सब्जी को कम से कम 5 मिनट तक भूनें। तैयार है केर सांगरी की रॉयल सब्जी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...