बच्चों के साथ नोएडा के इन एम्यूजमेंट पार्क में गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं मजेदार: Amusement Parks in Noida
Amusement Parks in Noida

Amusement Parks in Noida: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। वहीं गर्मी का मौसम है तो शाम को मूड फ्रेश करने और राहत भरी जगह पर जाने का मन होता है। इसके लिए सबसे अच्छी और बेहतर जगह पार्क ही होते हैं। पार्कों में पेड़-पौधों के साथ ही साथ झूलों, वाटर पार्क का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में अगर आप नोएडा में हैं तो हम आपको कुछ ऐसे पार्कों के नाम बताने जा रहे हैं जहां सुबह और शाम का आनंद ले सकते हैं। इन पार्कों में आप अकेले या बच्चों को साथ लेकर भी जा सकते हैं फैमिली के साथ भी घूमने में मजा आपको मजा आएगा।

Also read : Noida Me Ghumne ki Best Jagah: 20+ नोएडा में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स

Amusement Parks in Noida
Worlds of Wonders: Amusement Parks in Noida

यह पार्क WOW के नाम से जाना जाता है। यहां पर बच्चों के साथ ही साथ युवा भी बड़ी संख्या में आते हैं। आपको यहां पर वाटर पार्क का भी मजा मिलने वाला है, इसके साथ ही अम्यूजमेंट पार्क का भी आप आनंद ले सकते हैं। वाटर पार्क के लिए आप दोपहर में जा सकते हैं। वहीं बच्चों के लिए झूलों आदि का प्रबंध भी बेहतरीन है। शाम के समय यहां पर रंग बिरंगी लाइटों से सजा हुआ पार्क अच्छा लगता है। यह पार्क सेक्टर 38ए, नोएडा में स्थित है। इसके खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।

अप्पू घर एक्सप्रेस

स्पैलैश, साइक्लोन कोस्टर, स्काईफॉल, बिग व्हील और बंपर कार का मजा लेना है तो आप अप्पू घर एक्सप्रेस जा सकते हैं| यह पार्क नोएडा के सबसे अच्छे एडवेंचर पार्कों में से एक है। यहां पर परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों के लिए यह फेवरेट जगह साबित होगी। क्योंकि इस पार्क में गो-कार्टिंग, बोटिंग, और कार्निवल गेम्स जैसी इनडोर और आउटडोर गतिविधियां भी की जा सकती हैं। बच्चे इसका भरपूर आनंद उठाएंगे। यह पार्क सेक्टर 38ए, नोएडा में स्थित है। इसके खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।

किडजानिया

यह जगह बच्चों के लिए खास मानी जाती है| यहां पर बच्चों को सीखने और खेलने के लिए बहुत कुछ मिल जाता है| विशेष रूप से यह इनडोर गेमिंग प्लेस है, जहां पर बच्चों को खेल-खेल में जानकारियां भी मिलती हैं।इसे मिनी लर्निंग सिटी भी कहा जाता है। इस जगह पर बच्चों को 100 से अधिक एक्टिविटीज करने को मिलती हैं| अगर आप अपने बच्चों को बाहर लेकर जाना चाहते हैं तो एक बार यहां पर भी ले जा सकते हैं।

स्की इंडिया

Ski India
Ski India

गर्मी के दिनों में राहत के लिए अगर अच्छी जगह खोज रहे हैं तो स्की इंडिया आपके लिए मस्त जगह हो सकती है। डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18, नोएडा में स्थित इस जगह पर आप परिवार के साथ मस्ती करने जा सकते हैं। यहां पर स्की ढलान, स्नो स्लाइड, स्नोबोर्डिंग जैसी गतिविधियों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। बच्चों को पसंद आने वाली टोबोगन, बॉब स्लेजिंग, ट्यूबिंग और आइस स्केटिंग का भी मजा आप ले सकते हैं। इसके खुलने का समय हर दिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है।