Cozy living room corner with an armchair and white cushion, a decorative console table with a lamp and vase, a large wall mirror, and a wooden ladder leading to built-in shelve
A cozy reading nook with timeless elegance

Summary: घर को बनाएं मॉडर्न

आजकल एस्थेटिक इंटीरियर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और आप इसे कम बजट में भी अपने घर पर आसानी से अपना सकती हैं। इसके लिए सिंपल और क्रिएटिव आइडियाज़ पर ध्यान देने की ज़रूरत है

Home Aesthetic Look: यह वो जमाना है जब हम अपने लुक्स के साथ अपने घर को प्रजेंटेबल और अट्रेक्टिव दिखाना चाहते हैं। घर की बात करें तो एस्थेटिक लुक हमेशा पसंद किए जाते हैं। वैसे भी इस समय इंटीरियर में यह लुक काफी इन है। अगर आप भी अपने घर को एसथेटिक लुक देना चाहती हैं तो इसे करना इतना भी मुश्किल नहीं है। आप कम बजट में बस अपनी क्रिएटिव सोच के साथ ऐसा कर सकती हैं। बस आप कुछ डेकोरेटिव आइटम्स को अपने इंटीरियर में शामिल कर ऐसा कर सकती है। एस्थेटिक लुक के लिए आप इस बात पर ध्यान दें कि जो भी चीज लें वो बहुत लाउड यानी चटकीली ना हो।

हरा भरा आशियाना

घर के एस्थेटिक लुक में आप ग्रीनरी को इग्नोर नहीं कर सकते। लेकिन सिर्फ पेड़ पौधे लगाने मात्र से घर का लुक एस्थेटिक नहीं होता आपने अपने प्लांट्स को किन पॉट्स में लगाया है यह भी महत्वपूर्ण है। आप चाहे सेरेमिक के पॉट्स लें या फिर टेराकोटा के कोशिश करें कि वो वो बेरंग से ना हों। इसके अलावा अपने प्लांट्स की पत्तियों की समय समय पर कांट छांट करती रहें। इससे वो और भी ज्यादा ग्रेसफुल नजर आएंगे।

मिरर

A modern, irregularly shaped mirror on a beige wall reflecting a bright window with greenery outside.
Reflections of simplicity

मिरर हमेशा से ही घर के इंटीरियर में में इन रहे हैं। अगर आपके पास लिविंग रुम में एक खाली दीवार है तो आप एक बड़ा सा मिरर लगा सकते हैं या फिर छोटे छोटे मिरर का एक कोलाज भी बना सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार इन मिरर को आप डेकोरेट करें। कम बजट में आपको एक रॉयल क्लीन लुक मिलेगा। इसके अलावा अगर आपके पास स्पेस कम है तो इससे जगह के बड़े होने का आभास रहेगा।

किताबों वाली शेल्फ

किताबें ना केवल आपकी पर्सनालिटी और आपकी सोच को बेहतरीन बनाती हैं बल्कि यह आपके घर के इंटीरियर में भी चार चांद लगाती हैं। आप लिविंग एरिया या घर के ड्राइंग रुम में वुडन की बुक शेल्फ बनवाएं। इसमें आप अपनी पसंद की बुक्स के साथ कुछ विंटेज या कॉफी टेबल बुक्स रखें। आपके घर आने वाले मेहमान आपके एस्थेटिक सेंस को एप्रिशिएट किए बिना नहीं रह पाएंगे।

पर्दे

एस्थेटिक लुक के लिए आप पर्दों को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। आप लाइट कलर के पर्दों का ही चयन करें। इसके अलावा इन पर्दों को होल्ड करने के लिए ब्रास के हुक लगाएं। इनसे लुक पर बहुत फर्क नजर आएगा। आप ब्लैआउट पर्दों का भी चयन कर सकती हैं। यह वो पर्दे होते हैं जो कमरे में रौशनी को रोकने के लिए पूरी तरह से डिजाइन किए होते हैं। अमूमन होटल्स में आपको इस तरह के पर्दे देखने को मिलते हैं। हां लेकिन अगर आपको धूप और रौशनी से प्यार है तो शीर शेड वाले पर्दे बेस्ट हैं। जिनसे धूप और रौशनी आपके घर में छनकर आएगी।

लैंप

A cozy corner with a vintage armchair, a round white side table holding magazines, a classic lampshade, and a glass vase with dried flowers placed by the window.
A decorative lamp

लैंप के बिना आप एस्थेटिक लुक की कल्पना भी नहीं कर सकते। दीवार के पास कोने में लगा एस्थेटिक लैंप अपनी सोबरनेस की वजह से एक अट्रेक्शन पॉइंट बना रहता है। अगर आपके पास जगह ना हो तो आप साइड टेबल लैंप का चयन करें। इसे हमेशा साफ सुथरा और वर्किंग कंडीशन में रखें।