Living Room Interior
living room interior design simple

Overview:

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका लिविंग रूम आपके व्यक्तित्व का आइना बन जाए और सभी इससे इंप्रेस हों तो कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। जिनमें शामिल है सही पेंट, फर्नीचर, पर्दे और सजावटी सामान चुनना।

Living Room Interior Design: दिनभर की लंबी थकान के बाद घर का लिविंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां आप आराम से बैठकर परिवार के साथ समय बिताते हैं। दिनभर की बातें व अनुभव शेयर करते हैं, खुशियों के पल बिताते हैं और टेंशन को दूर करते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपका लिविंग रूम बहुत ही स्टाइलिश और कंफर्टेबल हो। एक ऐसा स्पेस जो आपको शांत रखने और आराम देने के लिए परफेक्ट हो। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका लिविंग रूम आपके व्यक्तित्व का आइना बन जाए और सभी इससे इंप्रेस हों तो कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। जिनमें शामिल है सही पेंट, फर्नीचर, पर्दे और सजावटी सामान चुनना। इससे आप अपने लिविंग रूम को मन चाहे पैटर्न में ढाल सकते हैं। जिससे घर में ही आपको रिसोर्ट वाली फीलिंग आएगी।

बोलने लगेंगी घर की दीवारें

घर की बेजान दीवारें बोरिंग सी लगती हैं। इसलिए आपके लिविंग रूम की दीवारें ऐसी होने चाहिए जिससे माहौल खुशनुमा हो जाए। आप लिविंग रूम की बड़ी दीवार का इंटीरियर जरूर करवाएं। इनपर वॉलपेपर लगवा सकते हैं। चाहें तो वॉल पैनलिंग करवा सकते हैं। स्टाइलिश टैक्चर पेंट से भी दीवार को नया ​लुक दे सकते हैं।

गलीचे से लग्जरी लगेगा लिविंग रूम

गलीचा यानी रग आपके लिविंग रूम को लग्जरी लुक देगा। गलीचा हमेशा अपने लिविंग रूम के इंटीरियर के अनुसार चुनें। विंटेज इंस्पायर गलीचे इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। आजकल आपको इनमें कई स्टाइलिश पैटर्न भी आसानी से मिल जाएंगे।

सजावटी लैंप से​ मिलेगा लुक

सही लाइटिंग का घर के इंटीरियर पर गहरा असर पड़ता है। लिविंग रूम को शांत, आरामदायक और लग्जरी लुक देने में लैंप बड़ा रोल अदा कर सकते हैं। आजकल ओवरहेड लाइटिंग काफी ट्रेंड में हैं। इनमें आपको एक से बढ़कर एक पैटर्न मिल जाएंगे।

वुडन सीलिंग है बेस्ट

अगर आप चाहते हैं कि आपके लिविंग रूम को लग्जरी लुक मिले तो आप वुडन सीलिंग का ऑप्शन चुन सकती हैं। इससे लिविंग रूम को लग्जरी लुक मिलता है। घर को वॉर्म लुक मिलता है। आपका लिविंग रूम इस एक बदलाव से ही अलग लगने लगेगा।

नेचर को रखें करीब

अगर आप लिविंग रूम को सजाने का एक बजट फ्रेंडली तरीका खोज रहे हैं तो पेड़-पौधे आपके लिए अच्छा विकल्प हैं। इससे दो काम होंगे। नेचर के करीब रहने से आपके लिविंग रूम में पॉजिटिव आएगी। आप गमलों में पौधे लगा सकते हैं। साथ ही दीवारों पर पैनलिंग करवाकर उनपर भी पौधे लगा सकते हैं। ओवर-साइज वॉल हैंगिंग से आप लिविंग रूम को जंगल थीम पर भी सजा सकते हैं।

लंबे पर्दों से बड़ा लगेगा रूम

पर्दे घर के इंटीरियर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अगर आपका लिविंग रूम छोटा है तो आप खिड़कियों पर पर्दा बहुत ही सोच समझकर लगाएं। इन दिनों लंबे पर्दे ट्रेंड में हैं। खिड़की के फ्रेम के ऊपर से कम से कम छह इंच ऊंचे पारदर्शी पर्दे लगाएं। इसके ऊपर आप लिविंग रूम से मैच करते हुए पर्दे लगाएं। इससे रूम बड़ा नजर आएगा।

अपनाएं बोहो इंटीरियर

लिविंग रूम के एक जैसे इंटीरियर को देखकर बोर हो गए हैं और कोई नई शैली ट्राई करना चाहते हैं तो आप बोहो इंटीरियर को चुनें। यह एक मॉडर्न इंटीरियर स्टाइल है, जिससे आपके लिविंग रूम को बहुत ही कम मेहनत में शानदार लुक मिल सकता है। इस इंटीरियर का बेस व्हाइट रहता है, जिससे आपका लिविंग स्पेस बड़ा नजर आता है। हालांकि आपको फर्नीचर भी इसके ​अनुसार लाइट कलर का ही चुनना होगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...