Reports suggest that the recommendations of the 8th Pay Commission may come into effect from January 1, 2026, which will directly impact employees' basic salary and pension
Salary increase

Salary Increment Tips: आसान नहीं है अच्छा इंक्रीमेंट पाना। इसके लिए आपको खूब मेहनती होने के साथ स्मार्ट भी होना होता है। अप्रैल से ही कई कंपनियों में सैलेरी बढ़ाने की कवायदें शुरू हो जाती हैं। बहुत से लोग नौकरी छोड़ने की वजह कम वेतन को बताते हैं। आज के दौर में कंपनियों के पास पहले जैसी ज़्यादा चयन की ताकत नहीं है, इसलिए अच्छे कर्मचारियों की मांग ज़्यादा है। अगर आपको लगता है कि आप अधिक वेतन के हकदार हैं, तो इसके लिए सही समय का चुनाव करें।

जरूरी नहीं कि जब कंपनी इंक्रीमेंट करती है, तब तक इंतजार करें, आपको जब लगे तब भी आप तनख्वाह बढ़ाने का कह सकते हैं, लेकिन पहले इन बातों चेक करें:

अगर आपने हाल ही में नई नौकरी शुरू की है या नई भूमिका पाई है, तो कम से कम 6 महीने तक वेतन वृद्धि की मांग न करें। 6 महीने के बाद आप बातचीत शुरू कर सकते हैं, चाहे कंपनी की आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी न भी हो।

पता करें कि कंपनी में वेतन समीक्षा प्रक्रिया कब होती है। एचआर से यह पूछें और उसी समय चर्चा शुरू करें जब बजट की योजना बन रही हो। अगर कंपनी इस बारे में पारदर्शी नहीं है, तो यह नेतृत्व में कमी का संकेत है।

अगर आपने कोई बड़ी डील की है या किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा किया है, तो यही सही समय है वेतन बढ़ाने की बात करने का। गरम लोहे पर ही हथौड़ा मारा जाता है।

अगर कंपनी की स्थिति ठीक नहीं है, तो वेतन नहीं बढ़ाया जाएगा। लेकिन आप अन्य लाभ जैसे रिटायरमेंट सेविंग, यात्रा भत्ता, बोनस आदि पर बातचीत कर सकते हैं। अगर कुछ भी नहीं मिलता तो नई नौकरी की तलाश शुरू करें।


वेतन वृद्धि मांगने से पहले, खुद को बेहतर बनाना ज़रूरी है ताकि आप अपनी उत्पादकता साबित कर सकें। इन बातों पर गौर करें…

अधिक स्किल्स और कोर्सेज से आपकी वैल्यू बढ़ती है। इससे आप प्रमोशन के लिए भी मजबूत उम्मीदवार बनते हैं।

सिर्फ एक बार अच्छा काम करना काफी नहीं होता। लगातार बेहतर प्रदर्शन दिखाएं ताकि वेतन में वृद्धि को सही ठहराया जा सके।

नई जिम्मेदारियाँ लेना यह दर्शाता है कि आप नेतृत्व और विकास के लिए तैयार हैं। इससे वेतन बढ़ाने का अच्छा आधार बनता है।

अगर आपकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट शानदार है, तो यह दिखाता है कि आप कंपनी के लिए अहम हैं, और इस पर आप वेतन की बात कर सकते हैं।

अपने मैनेजर से नियमित रूप से फीडबैक मांगें ताकि आपको अपने सुधार के क्षेत्र पता चलें और आप जान पाएं कि आपकी ताकत क्या हैं।

कंपनी आपसे क्या उम्मीद करती है, इसे समझें। फिर देखें कि आप कितना योगदान दे रहे हैं। अपनी खासियतों को पहचानें और उन्हें उभारें।

आप कितने भी मेहनती क्यों न हों, अगर लोग आपको पसंद नहीं करते, तो वेतन वृद्धि की बातचीत मुश्किल हो सकती है। सच्चे रहें, नकारात्मकता से बचें और सहकर्मियों की परवाह करें।

कई बार मैनेजर को दिखता है कि आप अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन वे पहल नहीं करते। इसलिए आपको खुद से वेतन बढ़ाने का अनुरोध करना चाहिए। थोड़ी असहजता हो सकती है, लेकिन सही तरीके से और समय पर अनुरोध करना ज़रूरी है।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...