घर के इस दिशा में रखें पानी, धन-संपत्ति की नहीं होगी कोई कमी: Keep Water in this Direction
Keep water in this direction

घर के इस दिशा में रखें पानी, धन-संपत्ति की नहीं होगी कोई कमी

Keep water in this direction : वास्तुशास्त्र के हिसाब से भी अगर आप सही दिशा में पानी रखते हैं, तो आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Keep Water in this Direction : वास्तुशास्त्र में हर एक चीज को रखने का एक अलग नियम होता है। अगर आप किसी भी चीज को गलत तरीके से रखते हैं, तो इसका सीधा असर आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। इसमें घर की सही दिशा में पानी न रखना भी शामिल है। जी हां, आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर पानी रखने से क्या होता है, लेकिन वास्तुशास्त्र में पानी रखने का भी एक अलग नियम है। अगर आप सही दिशा में पानी नहीं रखते हैं, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की किस दिशा में पानी रखनी चाहिए?

Also read: घंटों की वॉकिंग के बाद भी नहीं हो रहा वेटलॉस, कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे आप

Keep Water in this Direction
Keep water in north-east (northeast corner)

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में पानी रखने का स्थान सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में पानी रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। अगर आप अपने घक में शांति और समृद्धि चाहते हैं, तो हमेशा पानी ईशान कोण में रखें।

ईशान कोण के अलावा घर में आप उत्तर दिशा में भी पानी रख सकते हैं। इस दिशा में पानी रखने से भी धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसे भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है, जो धन के देवता हैं। अगर आप अपने घर में धन की वर्षा चाहते हैं, तो उत्तर दिशा में पानी रखें।

East Direction
You can also keep water in the east direction

घर के पूर्व दिशा में पानी रखना भी काफी शुभ माना जाता है। इस दिशा में पानी रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप अपने घर में सुख और खुशियां चाहते हैं, तो पूर्व दिशा में पानी रखें।

अगर आप इन दिशाओं में पानी का स्थान रखते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगा और धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं होगी।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...