Summary: झाड़ू की देखभाल के 9 आसान उपाय, जो बनाएंगे इसे लंबे समय तक नया जैसा
झाड़ू को सही तरीके से रखने और संभालने से यह लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है। इन 9 आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप झाड़ू की उम्र बढ़ा सकते हैं और सफाई को और भी आसान बना सकते हैं।
Keep Your Broom Like New: झाड़ू घर की साफ़-सफाई का सबसे जरूर साधन है। रोज की धूल-मिट्टी और कचरा हटाने में यह हमारी पहली ज़रूरत बन गया है। लेकिन अक्सर लगातार इस्तेमाल से झाड़ू की तीलियां जल्दी घिसने लगती हैं, टूट जाती हैं और उसकी सफाई करने की क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में बार-बार नई झाड़ू खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है। अगर थोड़ी-सी सावधानी और देखभाल रखी जाए तो रोज़ इस्तेमाल होने वाला ये झाड़ू लंबे समय तक टिकाऊ और नया जैसा बना रह सकता है। सही तरीके से रख-रखाव करने से न केवल उसकी मजबूती बनी रहती है बल्कि सफाई करने में भी आसानी होती है। झाड़ू की मजबूती बनाए रखने के लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं।
इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप अपनी झाड़ू की उम्र बढ़ा सकते हैं और हर बार बेहतरीन सफाई का अनुभव ले सकते हैं।
झाड़ू को हमेशा सीधा रखें

इस्तेमाल के बाद झाड़ू को कभी भी उल्टा या तिरछा न रखें। इसे दीवार से टिकाकर किसी जाली वाले स्टैंड के अंदर सीधा खड़ा कर दें। इससे इसकी तीलियों का आकार नहीं बिगड़ेगा और झाड़ू की पकड़ लंबे समय तक बनी रहेगी।
गीली जगह न रखें
झाड़ू अगर लगातार नमी या पानी के संपर्क में रहता है तो ये बहुत जल्दी खराब होने लगता है। इसकी तीलियां और नरम हिस्सा टूटने और झड़ने लगता है। इसलिए झाड़ू को हमेशा सूखी जगह पर रखें और कोशिश करें कि यह बाथरूम या गीली फर्श से उचित दूरी पर रखा जाए।
धूप दिखाएं
जैसे कपड़ों की ताज़गी बनाए रखने के लिए धूप दी जाती है, वैसे ही झाड़ू को भी महीने में एक-दो बार धूप में जरूर रखें। इससे उसमें जमी नमी निकल जाएगी और साथ ही इसमें कीड़े-मकौड़े नहीं पनपेंगे ।
हल्का बांध कर रखें
अगर झाड़ू की तीलियां और नरम हिस्सा काफी झड़ रहा है और साथ ही फैलने लगा है तो ऐसा करने पर उसकी तीलियां सीधी रहेंगी और झाड़ू लंबे समय तक चलेगा।
गंदगी को साफ करते रहे

झाड़ू में अक्सर धूल और छोटा-मोटा कचरा फंस जाता हैं। सफाई के बाद झाड़ू को बाहर अच्छी तरह से झाड़कर इसमें फंसी गंदगी निकाल दें।
भारी कचरे में झाड़ू इस्तेमाल न करें
झाड़ू केवल धूल और हल्के कचरे के लिए बनी होती है। अगर आप इससे बड़े टुकड़े या गीला कचरा साफ करेंगे तो ये जल्दी ख़राब होने लगेगी। ऐसे कामों के लिए अलग से झाड़ू या पोछे का इस्तेमाल करें।
हैंडल को मजबूत रखें
अक्सर झाड़ू की लकड़ी या प्लास्टिक का हैंडल ढीला होने लगता है, जिससे झाड़ू जल्दी टूट जाती है। समय-समय पर हैंडल को कसकर बांधें या उसमें स्क्रू लगा दें। इससे झाड़ू की पकड़ मजबूत बनी रहेगी।
दो झाड़ू रखें
अगर आपके घर में रोज़ बहुत ज्यादा सफाई करनी पड़ती है तो एक ही झाड़ू पर पूरा भार न डालें। घर में दो झाड़ू रखें और बारी-बारी से इस्तेमाल करें। इससे दोनों की लाइफ बढ़ेगी और लंबे समय तक नए जैसी बनी रहेंगी।
बच्चों से दूर रखें

कई बार बच्चे झाड़ू को खेल-खेल में इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे वो टूट कर ख़राब हो जाती हैं। झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां बच्चे उसे न छू सकें। इससे यह सुरक्षित और नया जैसा बना रहेगा।
