old broom throwing tips
old broom throwing tips

Overview: इस तरह कभी न फेंके पुरानी झाड़ू

पुरानी झाड़ू फेंकने से पहले सही नियम जान लें, वरना मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है और इसका बुरा प्रभाव घर-परिवार की सुख-समृद्धि पर भी पड़ सकता है.

Old Broom Vastu: साफ-सफाई के लिए आधुनिक समय में कई तरह की चीजें उपलब्ध हैँ, लेकिन झाड़ू के बिना घर की सफाई अधूरी है। रोजाना की साफ-सफाई में हर घर रक झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन झाड़ू केवल सफाई करने की वस्तु ही नहीं है, बल्कि धार्मिक मान्यता के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से बताया गया है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं वास्तु के अनुसार झाड़ू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाली सबसे महत्वपूर्ण वस्तु भी है। इसलिए झाड़ू जुड़े नियमों की अनदेखी करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। शास्त्रों में झाड़ू लगाने, झाड़ू रखने, नई झाड़ू खरीदने से लेकर पुरानी झाड़ू को फेंकने तक के नियम बताए गए हैं।

आमतौपर झाड़ू पुरानी हो जाने के बाद हम पुरानी झाड़ू को फेंक देते हैं औऱ बाजार से नई झाड़ू ले आते हैं। लेकिन गलत दिन या गलत तरीके से पुरानी झाड़ू को फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और इससे घर पर दरिद्रता का वास भी हो सकता है। वहीं सही विधि से पुरानी झाड़ू को हटाने से धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आपके घर की झाड़ू पुरानी हो गई है और आप उसे फेंकने वाले हैं तो इससे पहले यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें।

इन दिनों में न फेंके पुरानी झाड़ू:- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर पर खराब या टूटी-फूटी पुरानी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। लेकिन भूलकर भी गुरुवार और शुक्रवार के दिन पुरानी झाड़ू को नहीं फेंकना चाहिए। हिदू धर्म में इन दो दिनों को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजो को इन दिनों में घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

old broom thowing tips
old broom throwing tips

इन बातों का रखें ध्यान:- झाड़ू चाहे जैसी भी स्थिति में हो, लेकिन कभी भी इसे कूड़-कचड़े वाले स्थान या गंदनी वाले जगहों पर न फेंके। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। पुरानी झाड़ू को फेंकने से पहले इसे किसी चीज में अच्छी तरह से लपेट लें और दूसरों से बचाकर ऐसी जगह पर फेंके जहां झाड़ू में किसी के पांव न लगे।
इन दिनों में फेंक सकते हैं झाड़ू:- पुरानी झाड़ू को फेंकने के लिए शनिवार, अमावस्या और होलिका दहन के दिन को अच्छा माना जाता है। इन दिनों में पुरानी झाड़ू फेंकने से घर की नकारत्मकता और वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। पुरानी झाड़ू फेंकने के बाद आप शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

झाड़ू से जुडी ये गलतियां न करें

Don't make these mistakes related to broom
Don’t make these mistakes related to broom
  1. इस बात का खास ख्याल रखें कि पुरानी झाड़ू को कभी भी जलाना नहीं चाहिए। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है और अगर आप इसे अग्नि में जला देते हैं तो इससे आपको आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  2. झाड़ू से किसी भी जानवर, पक्षी या जीव को मारने से बचना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अपशकुन माना जाता है और इससे घऱ पर अशुभता छा जाती है।
  3. वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू कभी खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा लिटाकर (सुलाकर) ही रखना अच्छा माना जाता है। साथ ही झाड़ू को किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां आने-जाने वालों पर इसकी नजर न पड़े।
  4. झाड़ू को पांव भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आर्थिक हानि की संभावना बढ़ती है।


मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...