Summary: वास्तु शास्त्र के अनुसार इंटरव्यू से पहले करें ये 7 उपाय, सफलता निश्चित है
जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए जाए तो उससे पहले आपको कुछ वास्तु उपाय कर लेने चाहिए। वास्तु के इन उपायों को जरुर अपनाएं इससे आपको 100 प्रतिशत सफलता मिलेगी।
Vaastu tips for interview selection: नौकरी के लिए कई तरह के इंटरव्यू देने जाते है और कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि आपको असफलता हाथ लगने लगती है तो इससे व्यक्ति निराश तो होता ही है इसके साथ साथ आपका कांफिडेंस लेवल भी कम होने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि हर तरह की योग्यता होने के बाद भी आप इंटरव्यू में असफल होते है। ऐसा अगर आपके साथ बार बार हो रहा है तो ये आपके साथ किसी वास्तु दोष या फिर ग्रहों के दोषों की वजह से हो रहा है। ऐसे में जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए जाए तो उससे पहले आपको कुछ वास्तु उपाय कर लेने चाहिए। वास्तु के इन उपायों को जरुर अपनाएं इससे आपको 100 प्रतिशत सफलता मिलेगी।
गणेश भगवान की करें पूजा

हिन्दू धर्म के अनुसार किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले आपको गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से काम में आने वाली अर्चन पहले ही दूर हो जाती है और गणेश भगवान के आशीर्वाद से आपका काम भी सफल होता है।
करें ये वास्तु उपाय
जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए जाएं तो अपनी जेब में पीले रंग का रुमाल या फिर पीले रंग का कपड़ा जरुर रखें। अगर आपके पास पीला कपड़ा नहीं है तो आप रुमाल में हल्दी की 2 गाठ रख सकते है। इससे आपको सफलता जरुर मिलेगी।
पर्स में रखें ये चीज़
इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए आप अपने पर्स में पूजा में इस्तेमाल हुए कुछ चावल के दाने डालकर ले जाएँ। वहीं पर्स में गोमती चक्र को रखने से भी आपको सफलता मिलती है।
ऐसे रखें पहला कदम
घर से कभी भी किसी शुभ काम के लिए जाए या फिर आप इंटरव्यू के लिए जा रहे है तो घर से निकलते हुए पहले दायां पैर बाहर रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इससे आपको काम में सफलता मिलती है।
दर्पण उपाय

अगर आप बार बार इंटरव्यू देकर निराश हो रहे है और आपको नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आपको अपने घर पर कुछ वास्तु उपाय करने चाहिए। अपने घर की उत्तर दिशा में घर का मुख्य आइना लगायें। उत्तर की दिशा कुबेर की दिशा कहलाती है इस दिशा में लगे आईने में देखने से आपको दोष दूर होता है और आपको नौकरी जल्दी मिल जाती है।
इस रंग के पहने कपड़े
जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएँ तो आप लाल रंग के कपड़े पहनकर जरुर जाएँ। लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है और ये रंग नकरात्मक शक्ति को दूर भी करता है। वहीं नीला रंग गहरा, भरोसेमंद और मेहनती का प्रतीक होता है इसलिए आप अगर इस रंग के कपड़े पहनकर जाते है तो आपको सफलता जरुर मिलेगी।
रुद्राक्ष कर सकते है धारण
अगर आप किसी काम में लगातार विफल हो रहे है और बार बार इंटरव्यू देने के बाद भी आपको एक अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आप रुद्राक्ष को धारण कर नकरात्मक शक्ति को दूर कर सकते है। किंतु ध्यान रहें कि मांस मदीरा के सेवन करने वाले व्यक्ति रुद्राक्ष को धारण नहीं कर सकते।
