घर पर जूतों को करना है साफ, तो ऐसे करें वॉशिंग मशीन का सही इस्‍तेमाल: Washing Shoes Tips
Washing Shoes Tips Credit: Istock

Washing Shoes Tips:  कपड़ों के बाद जूते ही हैं, जो आपकी पर्सनेलिटी को बयां करते हैं। साफ जूते आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं। खासकर व्‍हाइट स्‍नीकर्स जो आजकल हर प्रकार की ड्रेस के साथ पहने जाने लगे हैं। स्‍नीकर्स देखने में तो आकर्षक लगते ही हैं साथ ही बेहद कंफर्टेबल भी होते हैं। इनमें लगा एक भी दाग अपके स्‍मार्ट और कॉन्‍फीडेंट लुक को खराब कर सकता है। हालांकि आजकल जूतों को घर में धोना बेहद आसान हो गया है। कुछ लोग जूतों को हाथ से धोना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ इसे वॉशिंग मशीन में धोते हैं।

हाथ से जूतों को धोने में मेहनत, समय और पानी अधिक लगता है वहीं वॉशिंग मशीन में जूतों को बार-बार धोने से वह कमजोर होकर टूट सकते हैं। लेकिन यदि आपको वॉशिंग मशीन में ही जूते धोना पसंद है तो आप इन आसान टिप्‍स को अपनाकर जूतों की लाइफ बढ़ा सकते हैं। इन टिप्‍स की मदद से जूते आसानी से साफ हो जाएंगे और उन्‍हें नुकसान भी नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: छोटे मगर बड़े काम के हैं ये 10 घरेलू नुस्खे

किस प्रकार के जूते धोएं वॉशिंग मशीन में

Washing Shoes Tips
What type of shoes to wash in washing machine

वॉशिंग मशीन में जूते धोने से पहले जान लें कि वह जूते धोने के लायक हैं या नहीं। यदि जूते में चमड़ा, साबर, रबर और विनाइल लगा है तो बेहतर होगा कि आप उन्‍हें स्‍पंज और माइल्‍ड लिक्विड से हाथ से ही धोएं। रबर और कपड़े के जूतों को वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। इसके अलावा जूतों को मशीन में डालने से पहले क्‍वालिटी चेक अवश्‍य कर लें।

जूतों को करें प्री-वॉश

जब आप वॉशिंग मशीन में जूते धो(Washing Shoes) रहे हों तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है।

–  जूतों को साफ करने के लिए माइल्‍ड डिटर्जेंट का उपयोग करना चाहिए। इससे जूते खराब नहीं होंगे।

– कम मात्रा में डिटर्जेंट का उपयोग करें।

– गर्म पानी की जगह सामान्‍य पानी का उपयोग करें।

– जूतों को वॉशिंग मशीन में धोने से पहले हाथ से प्री-वॉश करें।

– जूतों को ब्‍लीच करने से बचें। इसके अलावा सफेद जूतों के साथ रंगीन जूतों को न धोएं।

पूराने टॉवल के साथ करें वॉश

यदि आप कई सारे जूतों को एक साथ मशीन में डालकर धोना  चाहते हैं तो उसके साथ एक पुराना टॉवल भी डाल दें। टॉवल डालने से जूते अच्‍छी तरह साफ होंगे साथ ही जूते आपस में टकराने से रगड़ नहीं खाएंगे और न डैमेज होंगे।

लॉन्‍ड्री बैग का करें इस्‍तेमाल

Use laundry bags
Use laundry bags

जूतों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप उन्‍हें लॉन्‍ड्री बैग में डालकर धो सकते हैं। इसके लिए आप जालीदार बैग का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से जूते बेहतर ढंग से साफ होंगे और वह आपस में टकराएंगे भी नहीं। आप चाहे तो मसलिन क्‍लॉथ से बने बैग का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

जेंटल वॉश करें

अपने जूतों को खराब होने से बचाने के लिए उन्‍हें जेंटल वॉश मोड में साफ करें। वॉशिंग मशीन में कपड़ों के अनुसार कई मोड होते हैं। Washing Shoes के लिए जेंटल मोड का चुनाव कर सकते हैं जिसमें स्‍टीम वॉश, स्‍प्रे वॉश और हीट स्‍टरलाइजेशन शामिल है।