आपके तकिए के कवर पर लग गए हैं काले और भूरे दाग, तो इन आसान तरीकों से हटाएं: Pillow Cover Cleaning
Pillow Cover Cleaning

आपके भी तकिए के कवर पर लग गए हैं काले और भूरे दाग तो इस तरह से हटा सकते हैं : Pillow cover cleaning

कई बार ऐसा हो जाता है कि तकिये के कवर पर इस तरह के दाग लग जाते हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा गंदे होते हैं और उन्हें साफ करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

Pillow Cover Cleaning: हम सभी के घर में तकिये पाए जाते हैं और तकिया के कवर पर बहुत ही ज्यादा गंदगी भी दिखाई देती है। जिसे समय-समय पर साफ करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि तकिये के कवर पर इस तरह के दाग लग जाते हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा गंदे होते हैं और उन्हें साफ करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अक्सर ही इस समस्या का सामना करते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप तकिया के कवर पर लगे हुए दाग को किस तरह से आसानी से निकाल सकते हैं।

Also read : कपड़ों से चाय के दाग को हटाने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

किस तरह से हटाए तकिए के कवर से दाग

Pillow Cover Cleaning
how to clean pillow

अगर आपके तकिए के कवर पर काले या भूरे रंग के दाग लग गए हैं तो इसकी वजह से हमारे तकिये की रौनक खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान से ट्रिक होते हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं और इन दाग को हटा सकते हैं। गंदे दागों को हटाने के लिए आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीचिंग पाउडर की मदद से दाग पूरी तरह से कुछ ही मिनट में साफ हो जाते हैं।

किस तरह पा सकते हैं इन दाग से छुटकारा

pillow cover cleaning
pillow cover cleaning

अगर आपके घर के तकिए के कवर पर काले या फिर भूरे रंग के दाग लग गए हैं तो आप इन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप विनेगर और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक घोल तैयार कर ले। अब जहां पर तकिये के कवर पर दाग लगे हुए हैं वहां पर कुछ देर के लिए इस घोल को लगाकर छोड़ दे। इस तरह से दाग मिनट में निकल जाता है। कुछ समय के बाद आप गर्म पानी में तकिया के कवर को साफ कर सकते हैं। इसके जरिए आप पूरे तरीके से तकिया के कवर को साफ कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू का कर सकते हैं इस्तेमाल

baking soda
lemon and baking soda

अगर आप अपने तकिए के कवर की सफाई करना चाहते हैं तो इसके लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाकर एक घोल तैयार कर ले। अब जहां पर दाग लगा हुआ है वहां पर इस घोल को कुछ समय के लिए लगा कर छोड़ दे। इसके कुछ समय बाद ब्रश की मदद से तकिया को अच्छी तरह से साफ कर ले। ऐसा करने से दाग पूरी तरह से कुछ ही मिनट में निकल जाता है और कवर पूरी तरह से साफ हो जाता है।

अगर आप भी गंदे दाग से बहुत ही ज्यादा परेशान है तो तकिए के कवर को इस तरह से साफ कर सकते हैं। अगर आप इस तरीके से साफ सफाई करते हैं तो कुछ ही मिनट में गंदे दाग निकल जाते हैं। आपको इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। दाग निकालने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे कम खर्चे में साफ किया जा सकता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...