Think twice before taking a personal loan
Think twice before taking a personal loan

कर्ज से हो गये है परेशान तो वास्तु के इन उपाय को जरुर अपनाएं

लोगों पर चढ़ा हुआ कर्ज लोगों की ज़िन्दगी नर्क बना देता है अगर आप भी कर्ज से परेशान हो चुकें है तो वास्तु में बताएं हुए इन कर्ज माफ़ी के उपाय को जरुर अपनाएं।

Vastu Shastra: आज के समय में लोग बहुत मेहनत करने के बाद भी घर की जरूरत और शौक को अपनी कमाई में पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई बार तो जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड या फिर किसी तरह का लोन लेकर काम चलाना पड़ता है। इन लोन की किस्तों को देने के बाद और बहुत अधिक मेहनत के बाद भी अगर आप अपने कर्ज से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो आपको मेहनत के साथ साथ कुछ वास्तु उपायों को भी करने की जरूरत है। इन उपायों को करने के बाद आप अपने उपर से लगे वास्तु दोषों से मुक्ति पाएँगे और जल्द ही कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। लोगों पर चढ़ा हुआ कर्ज लोगों की ज़िन्दगी नर्क बना देता है अगर आप भी कर्ज से परेशान हो चुकें है तो वास्तु में बताएं हुए इन कर्ज माफ़ी के उपाय को जरुर अपनाएं।

Vastu Shastra
Vastu for money loan

वास्तु के अनुसार अगर आप भारी कर्ज से जूझ रहें है और कड़ी मेहनत के बाद भी कर्ज से नहीं निकल पा रहें है तो आपको वास्तु का ये तिजोरी उपाय अपनाना चाहिए। इस उपाय के अनुसार आपको अपने घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में लक्ष्मी रखने के लिए सकरात्मक उर्जा सबसे अच्छी बनती है। वहीं इसी दिशा को देवी लक्ष्मी और कुबेर महाराज की भी दिशा कहा जाता है। इसलिए इस दिशा में धन रखने से आपका धन संचय होता है और धन के आगमन के रास्ते ओर खुलने लगते है। इसके साथ साथ धन में बरकत भी होने लगती है।

अगर कोई व्यक्ति कर्ज की परेशानी से जूझ रहा है तो उसे अपने घर या फिर दुकान की उत्तर पूर्व दिशा में दर्पण को लगाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु के अनुसार व्यक्ति का कर्ज जल्दी से उतर जाता है।

अगर किसी व्यक्ति पर कर्ज है और वो कर्ज देकर परेशान हो चूका है और फिर भी उसका कर्ज नहीं उतर पा रहा है तो उसे कर्ज वापस केवल मंगलवार को ही करें। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि मंगलवार के दिन कर्ज वापस देने से कर्ज जल्दी उतर जाता है।

goddess lakshmi
vastu direction for goddess lakshmi

वास्तु के अनुसार माता लक्ष्मी और महराज कुबेर की उत्तम दिशा उत्तर बताया गया है। अगर आप धन की किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहें है तो आपको माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की आराधना करनी चाहिए। लक्ष्मी की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें और उनकी नियमित रूप से पूजा करें। जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपका कर्ज जल्द ही उतर जाएगा।

कर्ज को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना गया है। इसीलिए इस दिन आप पीपल के पेड़ के साथ वास्तु का बताया हुआ ये उपाय अपना सकते है। इस उपाय के अनुसास आप शनिवार के दिन सुबह नहाकर धोकर पीपल के पेड़ के पास दिया जलाएं और उसकी परिक्रमा करते हुए अपने कर्ज को खत्म होने की मनोकामना करें।             

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...