कबूतरों ने बालकनी में डेरा लगाकर कर दिया है परेशान तो लगाएं ये पौधे: Pigeon Repelling Tips
Pigeon Repelling Tips

कबूतरों ने बालकनी में डेरा लगाकर कर दिया है परेशान तो लगायें यें पौधें

अगर आप भी कबूतरों के आने जाने से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसे पौधें के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने घर में लगाते है तो आपके घर के आस पास भी कबूतर नहीं दिखेंगे।

Pigeon Repellent Tips: घर की छत हो या बालकनी कबूतरों का ये सबसे बड़ा ठिकाना है। एक बार आपकी बालकनी में अगर कबूतरों ने बसेरा बना दिया तो इन कबूतरों से छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इन कबूतरों की गुटर गूं वाली आवाज़ एक तो सोने नहीं देती वहीं इनके पंखों और बीट से होने वाली गंदगी और बदबू अलग परेशान करती है। अगर आप भी कबूतरों के आने जाने से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसे पौधें के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने घर में लगाते है तो आपके घर के आस पास भी कबूतर नहीं दिखेंगे।

Also read: गर्मियों में घर पर सजाएं रंगबिरंगे ‘समर स्पेशल लिली प्लांट्स’

Pigeon Repelling Tips
Mint plants helps repelling pigeon

पुदीने के पौधे में बहुत तेज महक होती है जो लोगों को काफी पसंद है लेकिन ये महक कबूतरों को बिलकुल पसंद नहीं है जिसकी वजह से कबूतर इनसे दूर भागते है। अगर आप भी अपनी बालकनी से कबूतरों के डेरों से छुटकारा पाना चाहते है तो आप अपनी बालकनी में पुदीने का पौधा लगायें।

garlic plant
lehsun plants helps repelling pigeon

कबूतरों को भागने के लिए अगर आप सब कुछ करके हार गये हो तो एक बार अपनी बालकनी या छत पर लहसुन का पौधा लगाकर देखें। लहसुन से आने वाली गंध कबूतरों को हैरान करती है और इसीलिए वो इससे दूर भागते है। अगर आप कबूतरों से परेशान है तो जिस जगह कबूतरों का डेरा लगता है उस जगह पर लहसुन के पौधों का गमला रख दें।

cactus plants
cactus plants helps repelling pigeon

यूँ तो घर में कैक्टस के पौधे लगाने की सलाह दी जाती है ये घर में नमी को बनाने का काम करता है तो वहीं इससे वातावरण को भी कई फायदे है। लेकिन अगर आप कबूतरों से परेशान है तो आप अपने घर की बालकनी या छत पर कैक्टस का पौधा लगायें। कैक्टस के पौधे में कांटे होते है और कबूतरों को कांटे बिलकुल पसंद नहीं है वो इससे दूर भागते है।

citronella plants
citronella plants helps repelling pigeon

सिट्रोनेला का पौधा मच्छरों को भागने वाली अगरबत्ती, कोएल, और रिफिल में प्रयोग किया जाता है। वहीं इस पौधे को अगर घर में लगाया जाए तो मच्छर भी घर से दूर भागते है। इसके साथ साथ सिट्रोनेला का पौधा अगर घर में लगा हो तो आपके घर से कबूतरों का डेरा भी दूर भागता है। सिट्रोनेला के पौधे से निकलने वाली सुगंध कबूतरों को बेचैन करती है जिसकी वजह से वो इसके आस पास आने से भी भागते है। अगर आप भी कबूतरों की आवाज़ और उनके द्वारा की जाने वाली गंदगी से परेशान हो गये है तो आप अपने आस पास सिट्रोनेला का पौधा लगायें।

Daffodil plants
Daffodil plants helps repelling pigeon

घर में अगर आप कीड़े मकौड़े और मच्छरों से परेशान है तो आपको तेज खुशबू वाले इस डेफोडिल यानि नरगिस के पौधे लगाने के लिए कहा जाता है। इसकी महक से कीड़े मकौड़े, मच्छर दूर भागते है। वहीं इस पौधे की महक कबूतरों के लिए भी जंजाल है। कबूतरों को भी इसकी महक बिलकुल पसंद नहीं आती है और जिस जगह ये पौधा होता है उसके आस पास नहीं भटकते है। अगर आप कबूतरों से परेशान है तो आप डेफोडिल के खुशबूदार पौधे को लगा सकते है।                         

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...