Overview:
कभी कभी हर बनता काम बिगड़ने लगता है। मानों खुशियों को किसी की बुरी नजर लग गई हो। ज्योतिष से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नजर दोष या बुरी नजर के कारण होता है।
How to Protect from Evil Eye: जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब हमारा कोई काम ठीक से नहीं हो पाता। एक समय अच्छे चल रहे बिजनेस में घाटा होने लगता है। नौकरी में तनाव और प्रमोशन में अड़चन आने लगती है। कभी कभी हर बनता काम बिगड़ने लगता है। मानों खुशियों को किसी की बुरी नजर लग गई हो। ज्योतिष से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नजर दोष या बुरी नजर के कारण होता है। इसी के प्रभाव से लोगों के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। हालांकि अंकज्योतिष के एक उपाय से काम इसे दूर कर सकते हैं।
संख्याओं में है बहुत ताकत
इंटरनेशनल लाइफ कोच, ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ जय मदान ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके नजर दोष को दूर करने का आसान सा उपाय बताया है। इसके लिए आपको सिर्फ एक मिरर रीचुअल करना होगा। जय मदान का कहना है कि इस उपाय से आप अपनी ऊर्जा की रक्षा कर सकते हैं। उनका कहना है कि कुछ संख्याएं सिर्फ संख्याएं नहीं होती हैं। बल्कि वे बहुत ही चुपचाप आपकी रक्षा करती हैं। इतना ही नहीं ये संख्याएं आपकी ऊर्जा को शुद्ध भी करती हैं।
एक कोड बनाएगा बिगड़े काम
एस्ट्रोलॉजर जय मदान ने बताया कि बुरी नजर से बचाने में बाथरूम में लगा शीशा आपके काम आ सकता है। इसपर लिखा गया एक जादुई कोड आपको बुरी नजर से बचा सकता है। क्योंकि बाथरूम ही वह जगह है, जहां आप अपने शरीर ही नहीं आॅरा को भी साफ करते हैं। यहां शरीर तनाव मुक्त होता है। अच्छी एनर्जी ग्रहण करता है। ऐसे में बाथरूम के कांच पर लिखा गया एक कोड आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। यह आपके ऑरा को साफ करेगा और बुरी नजर खुद-ब-खुद दूर हट जाएगी।
लिखने हैं सिर्फ ये 5 नंबर
जय मदान का दावा है कि यह आसान सी आदत जिंदगी में बहुत बड़े बदलाव ला सकती है। इसके लिए आपको बाथरूम के कांच पर 69900 नंबर लिखना है। आप लिपस्टिक या काजल का उपयोग करके इस कोड को लिख सकते हैं। इसे करीब पांच दिनों तक ऐसे ही लिखे रहने दें। माना जाता है कि यह कोड नंबर बुरी नजर, नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। अंक ज्योतिष में इसे एक पवित्र कोड और स्विच वर्ड माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
इसलिए महत्वपूर्ण है यह नंबर
69900 नंबर को अंकशास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार अंक 6 संतुलन और सामंजस्य की अवधारणा का प्रतिनिधित्व करता है। यह अच्छे संबंधों को बढ़ावा देता है और जीवन के सभी पहलुओं में संतुलन बनाता है। वहीं अंक 9 को अक्सर आध्यात्मिक विकास और ज्ञान से जोड़ा जाता है। इस अंक को करुणा, निस्वार्थता और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जाना जाता है। अंक 0 को अनंत क्षमता और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। शून्य को आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत माना जाता है। यही कारण है कि ‘69900’ विभिन्न ऊर्जाओं का संयोजन करता है। इससे जीवन के हर पहलु पर सकारात्मक असर होता है।
