जन्माष्टमी से पहले केवल 10 रूपए में इन तरीकों से चमकाएं घर की गंदी टाइल्स, चमक उठेगा पूरा घर: Tile Cleaning Hacks
how to clean tiles at home before janmashtami 2024

Overview: जन्माष्टमी से पहले केवल 10 रूपए में इन तरीकों से चमकाएं गंदी टाइल्स

What is the best cleaning hack for tiles: टाइल्स हमारे घरों की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं, लेकिन समय के साथ इन पर धूल, ग्रीस और दाग लग जाते हैं। इन दागों को हटाना और टाइल्स को चमकाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही तरीके से साफ करने पर ये फिर से नई सी चमक उठती हैं। त्योहारों के इस सीजन में घर की सफाई बहुत ही जरूरी हो जाती है। ऐसे में केवल टाइल्स को ही चमकाकर आप घर की चमक को बढ़ा सकते हैं।

What is the best cleaning hack for tiles(Tile Cleaning Hacks): टाइल्स हमारे घरों की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं, लेकिन समय के साथ इन पर धूल, ग्रीस और दाग लग जाते हैं। इन दागों को हटाना और टाइल्स को चमकाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही तरीके से साफ करने पर ये फिर से नई सी चमक उठती हैं। त्योहारों के इस सीजन में घर की सफाई बहुत ही जरूरी हो जाती है। ऐसे में केवल टाइल्स को ही चमकाकर आप घर की चमक को बढ़ा सकते हैं।

ऐसे में जन्माष्टमी से पहले आप कुछ आसान तरीकों से टाइल्स को नए जैसी चमक दे सकते हैं। आइए जानें घर पर टाइल्स कैसे साफ करें?

Also read: सैलून स्टाइल में बालों को सुखाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, जान लीजिए हेयर ड्रायर यूज करने का सही तरीका: How To Blow Dry Hair

बेकिंग सोडा से करें क्लीन

Tile Cleaning Hacks-Clean with baking soda
Clean with baking soda

बेकिंग सोडा की मदद से आप बहुत ही आसानी से हर तरह की टाइल्स से गंदगी साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे कटोरे में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाएं, विशेषकर दाग वाले हिस्सों पर। इसे 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। अब टाइल्स को स्क्रबर की मदद से रगड़ें और फिर गरम पानी की मदद से साफ कर लें।

नींबू से हटाएं टाइल के दाग

नींबू का रस एक प्राकृतिक क्लीनर के तौर पर काम करता है। नींबू के रस को टाइल्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब एक कटोरी में नींबू का रस और ईनो पाउडर को मिक्स कर लें। इसके टाइल्स पर डालकर 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। अब टाइल्स को पानी की मदद से रगड़ें। इससे आपकी टाइल्स चमक उठेंगी।

डिटर्जेंट के घोल से सफाई

cleaning with detergent solution
cleaning with detergent solution

अगर आपके पास कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट है, तो उसकी मदद से भी आप अपनी टाइल्स को कम पैसों में नई चमक दे सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में डिटर्जेंट पाउडर, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और पानी मिला लें। इसका एक गाढ़ा सा घोल बनाएं। इस घोल को पूरी टाइल पर फैलाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे ब्रश से रगड़ते हुए गरम पानी से साफ कर लें।

विनेगर से क्लीन होगी टाइल

विनेगर एक प्राकृतिक और प्रभावी क्लीनर है। यह टाइल्स से ग्रीस, दाग और बैक्टीरिया को आसानी से हटा सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गर्म पानी मिलाएं। इस घोल को टाइल्स पर अच्छी तरह से स्प्रे करें। घोल को कुछ मिनटों के लिए टाइल्स पर लगा रहने दें ताकि यह दागों को ढीला कर सके। एक स्पंज या मुलायम कपड़े से टाइल्स को धीरे से रगड़ें। जिद्दी दागों के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। अब इसे पानी की मदद से साफ कर लें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से करें सफाई

Hydrogen Peroxide
Hydrogen Peroxide

हाइड्रोजन पेरोक्साइड जिद्दी दागों को हटाने में मदद कर सकता है। एक स्प्रे बोतल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस घोल को टाइल्स पर स्प्रे करें। घोल को कुछ मिनटों के लिए टाइल्स पर लगा रहने दें। मुलायम कपड़े से टाइल्स को धीरे से रगड़ें। जिद्दी दागों के लिए पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...