टाइल्स पर लगे सिलेंडर के दाग इन आसान तरीकों से करें साफ: Remove Cylinder Stains
Remove Cylinder Stains

सिलेंडर के दाग कैसे हटाएं

आप कुछ टिप्स से अपने घरेलू सामग्रियों का उपयोग करके सिलेंडर के लगे जंग के निशान से छुटकारा पा सकते हैं।

Remove Cylinder Stains: टाइल फ्लोरिंग हर तरह से हमारे घरों की खूबसूरती को बढ़ाता है। हालाँकि, उन्हें ठीक से साफ करना महत्वपूर्ण है क्योंकि कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं जैसे कि फीका पड़ना, जंग लगना या कभी-कभी फर्श का टूटना। इन सबके बीच जंग लगना एक प्रमुख समस्या है। लोग अक्सर अपनी रसोई या किसी अन्य गीले जगह पर जंग लगने से परेशान रहते है। जंग के दाग धातु के फर्नीचर, घर की सजावट के सामान, एलपीजी सिलेंडर, बर्तन आदि के कारण भी फर्श पर लग जाते हैं। ज्यादातर नमकीन पानी के कारण जंग लग जाती है, जिससे आपका फर्श काफी गंदा दिखाई देता है। इतना ही नहीं, बल्कि जंग टाइल्स को कमजोर कर देता है, जिससे टाइल्स में छेद हो जाते हैं। चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप कुछ टिप्स से अपने घरेलू सामग्रियों का उपयोग करके सिलेंडर के लगे जंग के निशान से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू

Remove Cylinder Stains
Lemon

साइट्रिक एसिड से भरपूर नींबू सबसे अच्छे प्राकृतिक क्लीनर में से एक है। यह न केवल जले हुए बर्तनों और फर्श से जंग के दागों को साफ करने की क्षमता रखता है , बल्कि यह अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण कीटाणुओं को भी दूर करता है। जंग के दाग हटाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना है।

साफ करने का तरीका

  • एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और उसमें एक चुटकी नमक मिला लें।
  • जंग के दाग पर ¼ चम्मच नींबू का रस डालें।
  • इसे 10 मिनट के लिए दाग पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे साफ करने के लिए सॉफ्ट-ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
  • आप देखेंगे कि फर्श पर लगा जंग का दाग गायब होने लगेगा।

सिरका

cylinder stain
Vinegar

सिरके जितना मजबूत कोई दूसरा घरेलू क्लीनर नहीं है। सिरके में मौजूद एसिड दाग को पतला और हल्का करने में मदद करता है। टाइल्स पर लगे सिलेंडर के सभी जिद्दी दागों को साफ करता है।

साफ करने का तरीका

  • रसोई के जिस हिस्से में जंग लगा हो। उस दाग पर 2-3 बड़े चम्मच सिरका डालें।
  • इसे लगभग 3-5 मिनट तक लगा रहने दें।
  • एक साफ, मुलायम कपड़े का उपयोग करके फर्श को पोंछ दें।
  • फिर से यही प्रक्रिया दोहराएं। आप देखेंगे कि फर्श पर जंग का दाग गायब हो जाएगा।

टूथपेस्ट

toothpaste hacks
Toothpaste

टूथपेस्ट का इस्तेमाल सिर्फ दांत साफ करने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल दीवारों या टाइल्स पर लगे दागों को हटाने के लिए भी किया जा सकता है।

साफ करने का तरीका

  • जंग के दाग को टूथपेस्ट की पतली परत से ढक दें।
  • एक सॉफ्ट-ब्रिसल वाला ब्रश लें और इसे सर्कुलर मोशन में रगड़ना शुरू करें।
  • दाग पर रगड़ने के कुछ देर बाद टाइल्स को पानी या टिश्यू पेपर की मदद से साफ करें।

टमाटर

tomato hacks
Tomato

नींबू की तरह ही टमाटर भी साइट्रिक प्रकृति के होते हैं। इसमें एक ऐसा एसिड होता है जो जमा खनिजों या दागों को हटाने के लिए अद्भुत माना जाता है। यदि आप रसोई में सिलेंडर के जिद्दी दाग से थक चुके हैं, तो आपको बस इतना करना है।

साफ करने का तरीका

  • एक टमाटर लें, इसे दो हिस्सों में काट लें।
  • जंग लगे हिस्से पर चुटकी भर नमक छिड़कें और उस हिस्से पर टमाटर को अच्छी तरह से रगड़ें।
  • टमाटर रगड़ने के बाद लगभग 5-7 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर किसी मुलायम कपड़े से उस जगह को साफ कर लें।