सोफा और बेड को बिना हटाए इस तरह से करें कोने कोने की सफाई: Cleaning Hacks
Cleaning hacks under bed and sofa

सोफा और बेड को बिना हटाए इस तरह से करें कोने कोने की सफाई : Cleaning hacks

आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना सोफे और बेड को हटाए कोने-कोने को साफ कर सकते हैं।

Cleaning Hacks: सुबह उठते ही सबसे पहले महिलाओं का यही काम होता है घर की साफ सफाई करना। अगर घर साफ सुथरा रहता है तो सभी लोगों का मन खुश रहता है। ऐसे में साफ सफाई करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि कई बार गंदगी ऐसे ऐसे कोनों में जमा हो जाती है जहां पर रोज सफाई करना संभव नहीं हो पाता है।

ऐसे में सबसे ज्यादा सोफा और बेड को बिना हटाए उसके नीचे सफाई करना सबसे ज्यादा मुश्किल का काम होता है। वहां पर अक्सर ही धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इसके लिए अक्सर मदद की जरूरत पड़ती है, तभी वहां पर सफाई की जा सकती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप बिना सोफे और बेड को हटाए कोने-कोने को साफ कर सकते हैं।

Also read : बाथरूम ऑर्गनाइज़र की सफाई के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

इस तरह से करें सफाई

Cleaning Hacks
cleaning tips

सबसे पहले आप एक लंबा डंडा ले। इसके बाद इसके कोने पर एक सूखा कपड़ा बांध ले। अब इस ठंडी को सोफे और बेड के नीचे ले जाकर अच्छी तरह से साफ सफाई करें। सूखा हुआ कपड़ा धूल और मिट्टी और जाले आसानी से बाहर निकालने की क्षमता रखता है इसीलिए इस हैक्स को जरूर ट्राई करें।

गीले कपड़े का करें इस्तेमाल

wet cloth
wet cloth for cleaning

सूखा कपड़ा इस्तेमाल करने के बाद आप कपड़े को अच्छी तरह से गिला कर ले और डंडे के सिरे पर बांध ले। अब इसके जरिए अच्छी तरह से साफ सफाई करें। गीले कपड़े से साफ सफाई करने पर धूल और मिट्टी अच्छी तरीके से साफ हो जाती है।

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल

vacuum cleaner
vacuum cleaner

अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है तो आप इसका उपयोग आराम से कर सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर के नोजल को लंबा करके आप सोफे और बेड के नीचे अच्छी तरीके से साफ सफाई कर सकते हैं। इसके जरिए धूल और गंदगी आसानी से निकाली जा सकती है और बेहतर तरीके से साफ सफाई की जा सकती है।

ब्रश अटैचमेंट का करें इस्तेमाल

cleaning with brush
cleaning with brush

वैक्यूम क्लीनर के साथ आने वाले ब्रश अटैचमेंट का भी आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आसानी से साफ सफाई की जा सकती है। यह ब्रश कोने और छोटी छोटी जगह पर अच्छी तरीके से साफ सफाई करने में मदद करता है क्योंकि यह कोनों में आसानी से पहुंच जाता है।

माइक्रोफाइबर डस्टर का करें इस्तेमाल

microfiber duster
cleaning with microfiber duster

साफ सफाई करने के लिए आप माइक्रो फाइबर डस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए धूल को आसानी से साफ किया जा सकता है क्योंकि यह धूल को पकड़ लेता है और कोनो की सफाई करने में मदद करता है। आप इससे डंडी पर बांधकर कोने और नीचे हर जगह आराम से सफाई कर सकते हैं। इसके जरिए बेहतर तरीके से साफ सफाई की जा सकती है। अगर आप ऐसे साफ करते हैं तो धूल मिट्टी और गंदगी हर जगह से साफ हो जाती है।

इस तरीके से अगर आप सोफे और बेड के नीचे साफ सफाई करते हैं तो आसानी से धूल मिट्टी और गंदगी को साफ किया जा सकता है। यह कुछ ऐसी बेहतरीन टिप्स होती है जिनका इस्तेमाल करके आप अपने घर को साफ-सुथरा बना सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...